
घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को तेज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर एक समय 435.12 अंक की तेज उछाल के साथ 82,661.04 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। इसी समय एनएसई का निफ्टी 131.45 अंक की बढ़त के साथ 25,556.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार में आज टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इंफोसिस और एनटीपीसी जैसे प्रमुख शेयरों ने प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में अच्छी बढ़त दर्ज की। दूसरी तरफ, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोल इंडिया जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई।
खबर अपडेट हो रही है…..

बुधवार को शुरुआती सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।







































