• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 12, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    शेयर बाजार में भारी गिरावट का पूरा फायदा उठा रहे निवेशक, सितंबर में 31% बढ़ा इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश

    शेयर बाजार में भारी गिरावट का पूरा फायदा उठा रहे निवेशक, सितंबर में 31% बढ़ा इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश

    Mohammed Shami ने फिटनेस पर उठ रहे सवालों को नकारा, Bhuvneshwar Kumar की वापसी का किया समर्थन

    Mohammed Shami ने फिटनेस पर उठ रहे सवालों को नकारा, Bhuvneshwar Kumar की वापसी का किया समर्थन

    नीचे से गुजरेंगी ट्रेनें और ऊपर से फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन, वडोदरा में पूरा हुआ बड़ा काम

    नीचे से गुजरेंगी ट्रेनें और ऊपर से फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन, वडोदरा में पूरा हुआ बड़ा काम

    WPL 2027 Auction से पहले Mumbai Indians ने Tara Norris को 10 लाख में UP Warriorz से खरीदा

    WPL 2027 Auction से पहले Mumbai Indians ने Tara Norris को 10 लाख में UP Warriorz से खरीदा

    फ्रांस ने भारतीय बिजनेसमैन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, राष्ट्रपति ने ‘द लीजन ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित

    फ्रांस ने भारतीय बिजनेसमैन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, राष्ट्रपति ने ‘द लीजन ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित

    बेकाबू होती जा रही महंगाई, सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर हुई 5.54 प्रतिशत

    बेकाबू होती जा रही महंगाई, सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर हुई 5.54 प्रतिशत

    12 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट- टेक महिंद्रा, आईटीसी समेत इन शेयरों का बुरा हाल

    12 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट- टेक महिंद्रा, आईटीसी समेत इन शेयरों का बुरा हाल

    3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

    3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

    नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

    नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

    नवरात्रि पर मां शारदा के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव; जानें पूरा शेड्यूल

    नवरात्रि पर मां शारदा के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव; जानें पूरा शेड्यूल

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    शेयर बाजार में भारी गिरावट का पूरा फायदा उठा रहे निवेशक, सितंबर में 31% बढ़ा इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश

    शेयर बाजार में भारी गिरावट का पूरा फायदा उठा रहे निवेशक, सितंबर में 31% बढ़ा इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश

    नीचे से गुजरेंगी ट्रेनें और ऊपर से फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन, वडोदरा में पूरा हुआ बड़ा काम

    नीचे से गुजरेंगी ट्रेनें और ऊपर से फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन, वडोदरा में पूरा हुआ बड़ा काम

    Smartphone के Camera Lens में आ गई नमी, हटाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

    Smartphone के Camera Lens में आ गई नमी, हटाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

    फ्रांस ने भारतीय बिजनेसमैन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, राष्ट्रपति ने ‘द लीजन ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित

    फ्रांस ने भारतीय बिजनेसमैन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, राष्ट्रपति ने ‘द लीजन ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित

    बेकाबू होती जा रही महंगाई, सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर हुई 5.54 प्रतिशत

    बेकाबू होती जा रही महंगाई, सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर हुई 5.54 प्रतिशत

    12 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट- टेक महिंद्रा, आईटीसी समेत इन शेयरों का बुरा हाल

    12 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट- टेक महिंद्रा, आईटीसी समेत इन शेयरों का बुरा हाल

    नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

    नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

    नवरात्रि पर मां शारदा के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव; जानें पूरा शेड्यूल

    नवरात्रि पर मां शारदा के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव; जानें पूरा शेड्यूल

    iphone duo boots up with personalized name greeting for customers

    iphone duo boots up with personalized name greeting for customers

    प्रदर्शन के कारण कारोबार ठप नहीं करेंगे दिल्ली के व्यापारी, पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिख मांगी सुरक्षा

    प्रदर्शन के कारण कारोबार ठप नहीं करेंगे दिल्ली के व्यापारी, पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिख मांगी सुरक्षा

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Mohammed Shami ने फिटनेस पर उठ रहे सवालों को नकारा, Bhuvneshwar Kumar की वापसी का किया समर्थन

    Mohammed Shami ने फिटनेस पर उठ रहे सवालों को नकारा, Bhuvneshwar Kumar की वापसी का किया समर्थन

    जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा में कल होगा मूवी ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में दिखेगी जोड़ी

    जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा में कल होगा मूवी ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में दिखेगी जोड़ी

    WPL 2027 Auction से पहले Mumbai Indians ने Tara Norris को 10 लाख में UP Warriorz से खरीदा

    WPL 2027 Auction से पहले Mumbai Indians ने Tara Norris को 10 लाख में UP Warriorz से खरीदा

    Amitabh Bachchan Birthday | Fan Denied Handshake Outside Jalsa Mumbai

    Amitabh Bachchan Birthday | Fan Denied Handshake Outside Jalsa Mumbai

    Delhi High Court Relief for Kangana Ranaut

    Delhi High Court Relief for Kangana Ranaut

    Ranvir Shorey Controversy | Delhi CJP Protest Statement

    Ranvir Shorey Controversy | Delhi CJP Protest Statement

    3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

    3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

    होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला

    होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला

    Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

    Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

    भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में फैलाई अश्लीलता:बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उठाए सवाल, पूर्व कंटेस्टेंट भी भड़कीं; 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

    भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में फैलाई अश्लीलता:बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उठाए सवाल, पूर्व कंटेस्टेंट भी भड़कीं; 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की; सुनवाई कल

    राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की; सुनवाई कल

    हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण

    हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण

    “राहुल गांधी की राजनीति हवा-हवाई”, अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक पहले कभी नहीं देखा

    “राहुल गांधी की राजनीति हवा-हवाई”, अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक पहले कभी नहीं देखा

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं हो सकेंगे प्रोटेस्ट, तय किए गए 3 नए स्थान, पुलिस ने जारी किया आदेश

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं हो सकेंगे प्रोटेस्ट, तय किए गए 3 नए स्थान, पुलिस ने जारी किया आदेश

    ‘परजीवी पार्टी बन गई कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम’, शिवराज चौहान का राहुल गांधी पर तीखा हमला

    ‘परजीवी पार्टी बन गई कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम’, शिवराज चौहान का राहुल गांधी पर तीखा हमला

    दुश्मन की पनडुब्बियों का काम बनेगा INS मंगरोल, नौसेना में हुआ शामिल, जानें इसकी ताकत

    दुश्मन की पनडुब्बियों का काम बनेगा INS मंगरोल, नौसेना में हुआ शामिल, जानें इसकी ताकत

    ‘ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है सरकार, हम नहीं रुकने वाले’, सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बोले राहुल गांधी

    ‘ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है सरकार, हम नहीं रुकने वाले’, सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बोले राहुल गांधी

    एंबुलेंस से आए लुटेरे, पहनी औरतों की नाइटी और चेहरे पर लगाया मास्क, कटर से काटकर ATM का कैश ले उड़े बदमाश-VIDEO

    एंबुलेंस से आए लुटेरे, पहनी औरतों की नाइटी और चेहरे पर लगाया मास्क, कटर से काटकर ATM का कैश ले उड़े बदमाश-VIDEO

    राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च से पहले मीडिया के सामने आए CJI सूर्यकांत, कहा- ‘SC के दरवाजे सभी के लिए खुले’

    राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च से पहले मीडिया के सामने आए CJI सूर्यकांत, कहा- ‘SC के दरवाजे सभी के लिए खुले’

    LIVE: इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, संसद मार्ग पर जवानों का भारी जमावड़ा, 6 मेट्रो स्टेशन बंद

    LIVE: इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, संसद मार्ग पर जवानों का भारी जमावड़ा, 6 मेट्रो स्टेशन बंद

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Delhi High Court Relief for Kangana Ranaut

by Dainik Mirror
October 12, 2026
in Entertainment
235 17
0
Delhi High Court Relief for Kangana Ranaut
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करने वाले AI से बने डीपफेक वीडियो, फर्जी भाषण, एडिटेड तस्वीरों और अन्य आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा दी है। कोर्ट ने मेटा को आदेश में इस तरह के कंटेंट की जानकारी मिलने और आदेश की कॉपी मिलने के 72 घंटे के भीतर उसे हटाने या उसकी पहुंच बंद करने का निर्देश दिया है। संबंधित सरकारी विभागों को चिह्नित वेबसाइट्स को ब्लॉक करने के लिए जरूरी कदम उठाने को भी कहा गया है।

कंगना रनोट ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनकी पहचान का इस्तेमाल करके फर्जी और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित किया जा रहा है। इसमें AI से तैयार की गई अश्लील तस्वीरें, एडिटेड वीडियो, गलत बयान और ऐसे कंटेंट शामिल हैं जिनसे ऐसा लग सकता है कि कंगना ने कोई बात कही या कोई काम किया है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं हुआ।

कंगना की ओर से दलील दी गई कि इस तरह के कंटेंट से उनकी प्रतिष्ठा, निजता, गरिमा और पहचान को नुकसान पहुंचता है।

8 अक्टूबर को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी किया था। इसके बाद 12 अक्टूबर को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए चिह्नित कंटेंट हटाने और संबंधित वेबसाइट्स तक पहुंच रोकने के निर्देश दिए।

72 घंटे के भीतर कंटेंट हटाना होगा

मेटा को आदेश में चिह्नित आपत्तिजनक कंटेंट हटाने या उसकी पहुंच बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसमें वीडियो, रील्स, पोस्ट और संबंधित अकाउंट या चैनल शामिल हो सकते हैं।

कंगना की पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल करके बनाए गए डीपफेक, बदले हुए वीडियो-ऑडियो, फर्जी भाषण, अश्लील कंटेंट और झूठे एंडोर्समेंट पर रोक लगाई गई है।

कार्रवाई की रिपोर्ट देनी होगी

संबंधित पक्षों को कोर्ट में अनुपालन संबंधी हलफनामे दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। कंगना को बाद में सामने आने वाले ऐसे कंटेंट के लिंक भी संबंधित पक्षों को भेजने की अनुमति दी गई है।

कंगना रनोट से पहले जान्हवी कपूर, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, सलमान खान जैसे कई सेलेब्स पर्सनैलिटी राइट्स ले चुके हैं।

समझते हैं क्या है पर्सनैलिटी राइट और इसका क्या फायदा है-

पर्सनैलिटी राइट्स यानी व्यक्तित्व से जुड़े अधिकार। इनके तहत किसी व्यक्ति को अपने नाम, तस्वीर, आवाज, पहचान और उसकी विशिष्ट पहचान से जुड़े दूसरे पहलुओं के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी सुरक्षा मांगने का अधिकार मिल सकता है। जैसे सलमान का ब्रेसलेट, शाहरुख का आइकॉनिक पोज, जैकी श्रॉफ का भिड़ू नाम।

आसान भाषा में समझें तो किसी व्यक्ति की पहचान उसकी अपनी होती है। कोई दूसरा व्यक्ति उसकी तस्वीर, आवाज या पहचान का इस्तेमाल करके ऐसा कंटेंट नहीं बना सकता जिससे लोगों को गलत जानकारी मिले या उस व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे, ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

उदाहरण के लिए-

  • कोई कंपनी बिना अनुमति किसी एक्ट्रेस की तस्वीर लगाकर अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन चलाए।
  • कोई व्यक्ति किसी एक्टर की आवाज की नकल करके फर्जी बयान तैयार करे।
  • AI की मदद से किसी सेलिब्रिटी का अश्लील वीडियो बनाया जाए।
  • किसी नेता के नाम से ऐसा भाषण वायरल हो, जो उसने कभी दिया ही नहीं।

इन मामलों में परिस्थितियों के आधार पर पर्सनैलिटी राइट्स, निजता, मानहानि या अन्य कानूनी अधिकारों का सवाल उठ सकता है। हालांकि, हर इस्तेमाल अपने आप गैरकानूनी नहीं होता। मामले की प्रकृति, अनुमति, संदर्भ और लागू कानून महत्वपूर्ण होते हैं।

क्या किसी सेलिब्रिटी पर मीम भी नहीं बनेंगे?

पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा का मतलब यह नहीं है कि किसी सेलिब्रिटी पर हर तरह की आलोचना, व्यंग्य या मीम पर रोक लग जाती है।

कंगना के मामले में उनकी ओर से मांगी गई राहत मुख्य रूप से कथित अश्लील, फर्जी और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ थी। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने स्पष्ट किया था कि उस समय वे मीम्स के खिलाफ राहत की मांग नहीं कर रहे थे।

किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर से व्यंग्यात्मक मीम बनाना अपने आप में हर स्थिति में गैरकानूनी नहीं है। लेकिन AI से फर्जी अश्लील वीडियो बनाना, झूठा बयान असली बताकर फैलाना या किसी की पहचान का अनधिकृत व्यावसायिक इस्तेमाल करना कानूनी कार्रवाई का आधार बन सकता है।

इन सेलेब्स ने भी सिक्योर करवाए पर्सनैलिटी राइट्स-

अमिताभ बच्चन (2022) नाम, आवाज और तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने फर्जी विज्ञापनों, मर्चेंडाइज और उनकी पहचान के व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए अंतरिम सुरक्षा दी।

ऐश्वर्या राय बच्चन (2025) AI से बनाई गई तस्वीरों, फर्जी वेबसाइट्स और उनकी पहचान के कथित दुरुपयोग के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं। एक्ट्रेस के वकील संदीप सेठी ने उन वेबसाइटों के बारे में बताया जो खुद को ऑफिशियल प्लेटफॉर्म बताकर ऐश्वर्या के नाम और उनकी तस्वीर वाले मग, टी-शर्ट और ड्रिंक प्रोडक्ट्स सहित कई अन-ऑथोराइज्ड सामान बेच रहे हैं। लाइव लॉ के अनुसार, मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस तेजस करिया ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और वे लोग, जो ऐश्वर्या की तस्वीरें बदलकर या उनकी पर्सनैलिटी बिना इजाजत इस्तेमाल कर रहे हैं, उन पर रोक लगाई जाएगी।

सलमान खान (2025) एक्टर ने नाम, आवाज, तस्वीर और व्यक्तित्व के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। दिसंबर 2025 में कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को शिकायत पर IT नियमों के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अरिजीत सिंह (2024) सिंगर ने अपनी आवाज की AI क्लोनिंग और बिना अनुमति नाम व पहचान के इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। मामला AI से बनाई गई आवाज और डिजिटल कंटेंट से जुड़ा था।

सुनील शेट्टी (2025) एक्टर ने अपनी तस्वीरों और पहचान के कथित अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने कहा कि उनके बिना अनुमति वाले फोटो का इस्तेमाल बिजनेस वेबसाइटों, जैसे जुआ और ज्योतिष प्लेटफॉर्म पर हो रहा है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी मांग की कि उनके नाम और इमेज का इस्तेमाल करके बेची जा रही मर्चेंडाइज पर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने एक मामले का जिक्र किया, जिसमें उनके और उनकी नातिन की डीपफेक तस्वीर बनाई गई थी।

अनिल कपूर (2023) ‘झकास’ डायलॉग, आवाज, तस्वीर और हाव-भाव के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर की। कोर्ट ने उनकी पहचान का अनधिकृत व्यावसायिक इस्तेमाल रोकने का आदेश दिया।

जैकी श्रॉफ (2024) ‘भिड़ू’ नाम, आवाज, तस्वीर और पहचान के इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट पहुंचे। मामला AI कंटेंट, मर्चेंडाइज और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी पहचान के दुरुपयोग से जुड़ा था।

जाह्नवी कपूर (2026) एक्ट्रेस ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख किया। उन्होंने अपने पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले में इंटरनेट पर मौजूद करीब 6,884 URLs के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इनमें कथित अश्लील कंटेंट के अलावा तस्वीरों और पहचान के गलत इस्तेमाल से जुड़े मामले भी शामिल थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुरुआती तौर पर 552 URLs पर मौजूद सामग्री को बेहद अश्लील या पोर्नोग्राफिक माना और इन्हें हटाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने माना कि इस कंटेंट के ऑनलाइन बने रहने से अभिनेत्री को अपूरणीय नुकसान हो सकता है।

अभिषेक बच्चन (2025) नाम, तस्वीर और व्यक्तित्व के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी सुरक्षा मांगी। उनकी याचिका में डिजिटल कंटेंट और पहचान के व्यावसायिक दुरुपयोग का मुद्दा शामिल था।

करण जौहर (2025) फिल्ममेकर ने अपनी पहचान का इस्तेमाल करने वाले कथित डीपफेक, मॉर्फ्ड वीडियो और अन्य डिजिटल कंटेंट के खिलाफ याचिका दायर की।

नागार्जुन (2025) तेलुगु एक्टर ने AI से बने अश्लील डीपफेक, तस्वीरों और अन्य डिजिटल कंटेंट में अपनी पहचान के कथित दुरुपयोग के खिलाफ कोर्ट का रुख किया। उन्हें अंतरिम सुरक्षा मिली।

ऋतिक रोशन (2025) एक्टर ने अपनी पहचान और तस्वीरों के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी सुरक्षा मांगी।

जया बच्चन (2025) उन्होंने नाम, तस्वीर और पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी सुरक्षा मांगी। उनका मामला सेलिब्रिटी की पहचान के डिजिटल दुरुपयोग से जुड़े मामलों में शामिल रहा।

अजय देवगन (2025) एक्टर का नाम उन सेलिब्रिटीज में शामिल है जिन्होंने अपनी पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी सुरक्षा हासिल की है। ऐसे मामलों में नाम, तस्वीर और डिजिटल कंटेंट का गलत इस्तेमाल प्रमुख मुद्दे रहे हैं।

वरुण धवन (2026) एक्टर ने फर्जी मर्चेंडाइज और AI से तैयार किए गए आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश में उनकी पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश शामिल थे।

रवि किशन (2026) एक्टर और सांसद ने AI से बनाई गई नकली आवाज, तस्वीरों और फर्जी विज्ञापनों में पहचान के इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी सुरक्षा मांगी। कोर्ट ने सुरक्षा देने के साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री हटाने के निर्देश भी जारी किए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने यह आदेश 2 जुलाई को पारित किया था।

जुबिन नौटियाल (2026) सिंगर ने अपनी आवाज की नकल, AI से तैयार कंटेंट और पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी सुरक्षा मांगी। मामला AI वॉइस क्लोनिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आवाज के इस्तेमाल से जुड़ा है।

विवेक ओबेरॉय (2026) एक्टर ने AI डीपफेक और अपनी पहचान के कथित दुरुपयोग के खिलाफ कानूनी सुरक्षा मांगी। उनका मामला इस बात से जुड़ा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी सेलिब्रिटी की पहचान का इस्तेमाल किन सीमाओं में किया जा सकता है।

विजय देवरकोंडा (2026) एक्टर ने AI से बने डीपफेक, फर्जी एंडोर्समेंट और पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट का रुख किया। अक्टूबर 2026 में उनके मामले में भी अंतरिम सुरक्षा दी गई।

Tags: AI DeepfakeCourtdelhiDelhi High CourtDigital RightshighkanganaKangana RanautLegal NewsMetaOnline Contentpersonality rightsranautrelief
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
शेयर बाजार में भारी गिरावट का पूरा फायदा उठा रहे निवेशक, सितंबर में 31% बढ़ा इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश

शेयर बाजार में भारी गिरावट का पूरा फायदा उठा रहे निवेशक, सितंबर में 31% बढ़ा इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश

October 12, 2026
Mohammed Shami ने फिटनेस पर उठ रहे सवालों को नकारा, Bhuvneshwar Kumar की वापसी का किया समर्थन

Mohammed Shami ने फिटनेस पर उठ रहे सवालों को नकारा, Bhuvneshwar Kumar की वापसी का किया समर्थन

October 12, 2026
जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा में कल होगा मूवी ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में दिखेगी जोड़ी

जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा में कल होगा मूवी ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में दिखेगी जोड़ी

October 12, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In