संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने राज्यसभा में अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार अब संसद में कामकाज नहीं चलेगा, यानी छुट्टी रहेगी। पहले संसद चलाने की योजना थी लेकिन अब अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि कल संसद में रामनवमी का अवकाश रहेगा और शुक्रवार को राज्यसभा में फाइनेंस बिल लाया जाएगा।







































