टू व्हीलर (बाइक) खरीदने के लिए लोन लेना आजकल बहुत आसान हो गया है, लेकिन इस प्रक्रिया में आपका क्रेडिट स्कोर सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर बन जाता है। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर न सिर्फ लोन की मंजूरी आसान बनाता है, बल्कि आपको बेहतर लोन शर्तें भी दिलाता है। बाइक लोन के लिए आमतौर पर न्यूनतम CIBIL स्कोर 700 या उससे अधिक होना चाहिए। यह स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की विश्वसनीयता को दर्शाता है। चाहे आप अपनी पहली बाइक खरीद रहे हों या पुरानी बाइक को नई से अपग्रेड कर रहे हों, अपने क्रेडिट स्कोर को समझना और सुधारना बहुत जरूरी है।
सिबिल स्कोर और बाइक लोन
725 और उससे अधिक: लोन स्वीकृति की संभावना अधिक, बेहतर ब्याज दर मिल सकती है।
700 से 749: स्वीकृति संभव, शर्तें सामान्य रहती हैं।
650 से 699: कुछ संस्थाएं विचार कर सकती हैं, लेकिन ब्याज दर अधिक हो सकती है।
650 से कम: स्वीकृति कठिन, अतिरिक्त दस्तावेज़ या गारंटर की जरूरत पड़ सकती है।
टू-व्हीलर लोन में क्रेडिट स्कोर क्यों इतना जरूरी है?
हर बैंक, लोन देने से पहले आपके क्रेडिट स्कोर का गहन मूल्यांकन करता है। इसके मुख्य कारण इस प्रकार हैं- अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर लोन बहुत तेजी से स्वीकृत हो जाता है। आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। उच्च स्कोर पर ज्यादा लोन राशि मंजूर होने की संभावना अधिक होती है। अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री में दस्तावेजों की संख्या कम हो जाती है और ज्यादातर मामलों में गारंटर की जरूरत नहीं पड़ती।
क्रेडिट स्कोर सुधारने के 5 प्रभावी टिप्स
अगर आपका CIBIL स्कोर अभी 700 से कम है, तो लोन लेने से पहले इसे सुधार लें और इसके लिए:
- सभी लोन और क्रेडिट कार्ड की EMI और बिल समय पर चुकाएं।
- क्रेडिट उपयोग अनुपात 30% से कम रखें।
- छोटे-छोटे अंतराल में बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन न करें।
- अपनी CIBIL रिपोर्ट नियमित रूप से चेक करें और किसी भी गलती को तुरंत सुधारें।
- पुराने क्लोज्ड लोन अकाउंट्स को क्रेडिट रिपोर्ट में बनाए रखें (यह पॉजिटिव प्रभाव डालता है)।
कम क्रेडिट स्कोर के नुकसान
कम CIBIL स्कोर होने पर आपको ब्याज दर काफी अधिक चुकानी पड़ सकती है। लोन की राशि कम मंजूर हो सकती है। अतिरिक्त दस्तावेज या गारंटर की मांग हो सकती है। लोन प्रोसेसिंग में ज्यादा समय लग सकता है।







































