प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Aug 26 2025 12:29PM
रोहित शर्मा ने कहा कि, टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं है, ये मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण और थका देने वाला फॉर्मेट है। ये खेल आपसे लंबी अवधि तक खेलने की मांग करता है। खासकर पांच दिन तक लगातार फोकस बनाए रखना आसान नहीं होता।
टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। दरअसल, रोहित उस दोरान न केवल टीम इंडिया के कप्तान थे, बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली अहम सीरीज में टीम की सबसे बड़ी उम्मीद भी माने जा रहे थे। लेकिन अचानक रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआ को नया कप्तान चुनना पड़ा और शुबमन गिल को ये जिम्मेदारी दी गई।
अन्य न्यूज़





































