गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी की एक अहम मीटिंग चल रही है। पिछले एक घंटे से ये मीटिंग जारी है। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद हैं। संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी बैठक में शामिल हैं। संगठन विस्तार को लेकर बैठक चर्चा चल रही है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बैठक के लिए गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे हैं। वह गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात कर रहे हैं। संगठन विस्तार की खबरों के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
यह बैठक भाजपा संगठन से जुड़ी मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इसमें भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के गठन, संगठनात्मक फेरबदल और कुछ राज्यों में प्रभारी और शीर्ष नेतृत्व में बदलाव पर चर्चा हो रही है।
खबर अपडेट हो रही है…







































