Stock Market Today 6 July, 2026: स्थानीय शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 176.99 अंकों (0.23 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 77,940.90 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 36.00 अंक (0.15%) की मामूली तेजी के साथ 24,306.85 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। बीते हफ्ते, बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स 663.44 अंक या 0.86% चढ़कर बंद हुआ था। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 में इंडेक्स में 214.85 अंकों (0.89 प्रतिशत) की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले
आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इनके अलावा, 3 कंपनियों- ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 22 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया और 2 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एक्सिस बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.49 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
एचडीएफसी बैंक, बीईएल इन शेयरों ने की सकारात्मक शुरुआत
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.42 प्रतिशत, बीईएल 0.60 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.55 प्रतिशत, भारती एटरटेल 0.41 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.28 प्रतिशत, एटरनल 0.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.21 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.19 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.18 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
सोमवार को लाल निशान में खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स
वहीं दूसरी ओर, सोमवार को पावर ग्रिड के शेयरों ने 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.52 प्रतिशत, टीसीएस 0.47 प्रतिशत, इंडिगो 0.45 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.39 प्रतिशत, आईटीसी 0.28 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.19 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.19 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.16 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.14 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.11 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.08 प्रतिशत, टाइटन 0.06 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.05 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
ये भी पढ़ें-
Dividend देने जा रही हैं ये 47 कंपनियां, इसी हफ्ते हैं रिकॉर्ड डेट- चेक करें जरूरी डिटेल्स







































