• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 33,000 रुपये का दिवाली बोनस, 83,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

    नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 33,000 रुपये का दिवाली बोनस, 83,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

    28 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    28 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    wpl 2027 auction in kochi five teams to fill twenty seven slots

    wpl 2027 auction in kochi five teams to fill twenty seven slots

    Abhishek Sharma की तूफानी पारी पर बोले Finn Allen, लय में आने पर रोकना नामुमकिन

    Abhishek Sharma की तूफानी पारी पर बोले Finn Allen, लय में आने पर रोकना नामुमकिन

    डॉ. हर्ष महाजन को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए मिला बड़ा सम्मान

    डॉ. हर्ष महाजन को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए मिला बड़ा सम्मान

    Team India में 4 साल बाद वापसी पर बोले Bhuvneshwar Kumar, अब पहले से ज्यादा मुश्किल हुआ T20

    Team India में 4 साल बाद वापसी पर बोले Bhuvneshwar Kumar, अब पहले से ज्यादा मुश्किल हुआ T20

    PNB ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, 10 नवंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम; वरना बंद हो सकता है आपका अकाउंट

    PNB ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, 10 नवंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम; वरना बंद हो सकता है आपका अकाउंट

    तीसरे T20I में Abhishek Sharma की तूफानी पारी से सीख लेगा न्यूजीलैंड, बोले फिन एलन

    तीसरे T20I में Abhishek Sharma की तूफानी पारी से सीख लेगा न्यूजीलैंड, बोले फिन एलन

    mike smith backs babar azam ahead of tri series final against sri lanka

    mike smith backs babar azam ahead of tri series final against sri lanka

    Jio Platforms की शेयर बाजार में ऐतिहासिक एंट्री, 21% से ज्यादा उछले शेयर; बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी

    Jio Platforms की शेयर बाजार में ऐतिहासिक एंट्री, 21% से ज्यादा उछले शेयर; बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 33,000 रुपये का दिवाली बोनस, 83,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

    नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 33,000 रुपये का दिवाली बोनस, 83,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

    28 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    28 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    karwa chauth ai prompts help couples create perfect realistic photos

    karwa chauth ai prompts help couples create perfect realistic photos

    डॉ. हर्ष महाजन को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए मिला बड़ा सम्मान

    डॉ. हर्ष महाजन को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए मिला बड़ा सम्मान

    PNB ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, 10 नवंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम; वरना बंद हो सकता है आपका अकाउंट

    PNB ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, 10 नवंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम; वरना बंद हो सकता है आपका अकाउंट

    क्या अमेरिका से खत्म हो जाएगा AI का नामोनिशान? जानिए क्या है 'सुपर इंटेलिजेंस' का पूरा सच!

    क्या अमेरिका से खत्म हो जाएगा AI का नामोनिशान? जानिए क्या है 'सुपर इंटेलिजेंस' का पूरा सच!

    Jio Platforms की शेयर बाजार में ऐतिहासिक एंट्री, 21% से ज्यादा उछले शेयर; बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी

    Jio Platforms की शेयर बाजार में ऐतिहासिक एंट्री, 21% से ज्यादा उछले शेयर; बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी

    तमिलनाडु में ऑटो किराये की नई दरें तय, अब ₹50 से कम नहीं होगा न्यूनतम किराया

    तमिलनाडु में ऑटो किराये की नई दरें तय, अब ₹50 से कम नहीं होगा न्यूनतम किराया

    चारधाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का 85% काम हुआ पूरा, बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाला ट्रैफिक तीन गुना बढ़ा

    चारधाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का 85% काम हुआ पूरा, बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाला ट्रैफिक तीन गुना बढ़ा

    शेयर बाजार में गिरावट से शुरू हुआ कारोबार, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम; IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

    शेयर बाजार में गिरावट से शुरू हुआ कारोबार, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम; IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    wpl 2027 auction in kochi five teams to fill twenty seven slots

    wpl 2027 auction in kochi five teams to fill twenty seven slots

    Katrina Kaif Statement on Body Shaming

    Katrina Kaif Statement on Body Shaming

    Abhishek Sharma की तूफानी पारी पर बोले Finn Allen, लय में आने पर रोकना नामुमकिन

    Abhishek Sharma की तूफानी पारी पर बोले Finn Allen, लय में आने पर रोकना नामुमकिन

    प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत

    प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत

    प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत

    प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत

    Team India में 4 साल बाद वापसी पर बोले Bhuvneshwar Kumar, अब पहले से ज्यादा मुश्किल हुआ T20

    Team India में 4 साल बाद वापसी पर बोले Bhuvneshwar Kumar, अब पहले से ज्यादा मुश्किल हुआ T20

    तीसरे T20I में Abhishek Sharma की तूफानी पारी से सीख लेगा न्यूजीलैंड, बोले फिन एलन

    तीसरे T20I में Abhishek Sharma की तूफानी पारी से सीख लेगा न्यूजीलैंड, बोले फिन एलन

    mike smith backs babar azam ahead of tri series final against sri lanka

    mike smith backs babar azam ahead of tri series final against sri lanka

    फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्तिक आर्यन निभाएंगे लीड रोल:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्ट; पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित होगी कहानी

    फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्तिक आर्यन निभाएंगे लीड रोल:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्ट; पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित होगी कहानी

    ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:निर्माता बीपी सिंह के निधन पर CID के ACP प्रद्युम्न हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था

    ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:निर्माता बीपी सिंह के निधन पर CID के ACP प्रद्युम्न हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, कहा- “आप हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचें”

    कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, NDA ने चारों सीटें जीतीं; पुट्टना की हार से बड़ा झटका

    कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, NDA ने चारों सीटें जीतीं; पुट्टना की हार से बड़ा झटका

    मुश्किल में फंसे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाजिर होने का आदेश, CJI और न्यायपालिका के बारे में की गई टिप्पणियों से जुड़ा मामला

    मुश्किल में फंसे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाजिर होने का आदेश, CJI और न्यायपालिका के बारे में की गई टिप्पणियों से जुड़ा मामला

    Rajat Sharma’s Blog: MLC चुनाव बैलट से हुए, फिर भी कांग्रेस को ज़ीरो क्यों?

    Rajat Sharma’s Blog: MLC चुनाव बैलट से हुए, फिर भी कांग्रेस को ज़ीरो क्यों?

    चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त

    चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त

    लद्दाख में सिर्फ एक शराब की दुकान चालू, सोनम वांगचुक के आरोपों पर प्रशासन सख्त, कहा-अफवाह न फैलाएं

    लद्दाख में सिर्फ एक शराब की दुकान चालू, सोनम वांगचुक के आरोपों पर प्रशासन सख्त, कहा-अफवाह न फैलाएं

    कांग्रेस शासित कर्नाटक में BJP के लिए गुड न्यूज, बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव में NDA उम्मीदवारों की जीत

    कांग्रेस शासित कर्नाटक में BJP के लिए गुड न्यूज, बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव में NDA उम्मीदवारों की जीत

    सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश, हिंदू धर्म के खिलाफ झूठ फैलाया गया: स्वामी रामदेव

    सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश, हिंदू धर्म के खिलाफ झूठ फैलाया गया: स्वामी रामदेव

    CTI ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, “हम टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं, 20 बाजार, 20 व्यापारी, 20 मिनट का दीजिए समय”

    CTI ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, “हम टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं, 20 बाजार, 20 व्यापारी, 20 मिनट का दीजिए समय”

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, जानिए वजह

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, जानिए वजह

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Neetu Kapoor Birthday Interesting Facts; Rishi Kapoor Marriage

by Dainik Mirror
July 7, 2026
in Entertainment
250 2
0
Neetu Kapoor Birthday Interesting Facts; Rishi Kapoor Marriage
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
आज नीतू कपूर अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। - Dainik Bhaskar

आज नीतू कपूर अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं।

बचपन में पिता का साया उठ जाने के बाद जिम्मेदारियों ने मासूम उम्र में ही उनके हाथों में किताबों की जगह फिल्मी स्क्रिप्ट थमा दी। कैमरे के सामने मुस्कुराती उस बच्ची ने कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाएगी।

लेकिन नीतू कपूर की जिंदगी सिर्फ स्टारडम की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, प्यार, त्याग और मजबूत इरादों का सफर है। ऋषि कपूर के साथ रिश्ते की खबर पर मां का थप्पड़, शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन का बेहोश हो जाना, शादी के बाद ऋषि कपूर का यह कहना कि उनके करियर पर इसका असर पड़ा, और फिर परिवार के लिए नीतू का फिल्मों से दूरी बना लेना, उनकी जिंदगी के ये किस्से आज भी खूब चर्चा में रहते हैं।

26 साल बाद जब उन्होंने फिल्मों में वापसी की, तो अपनी दमदार एक्टिंग से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया।

आज नीतू कपूर अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

बचपन में ही पिता का साया उठ गया

8 जुलाई 1958 को दिल्ली में जन्मीं नीतू कपूर का असली नाम हरमीत कौर था। वह पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके जन्म के बाद परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। बचपन में ही पिता का साया उठ गया। इसके बाद परिवार की माली हालत बिगड़ गई और दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया।

ऐसे में राजी कौर ने फिल्मों में काम पाने की कोशिश की, लेकिन बार-बार रिजेक्शन मिला। उन्हें एहसास हुआ कि उनके लिए अब देर हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने अपना अधूरा सपना बेटी नीतू के जरिए पूरा करने का फैसला किया।

राजी नन्ही नीतू को लेकर फिल्म स्टूडियोज के चक्कर लगाने लगीं। शुरुआत में उन्हें फिर रिजेक्शन मिला, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी।

‘बेबी सोनिया’ के नाम से शुरू हुआ अभिनय का सफर

नीतू कपूर ने महज आठ साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। शुरुआती दौर में वह ‘बेबी सोनिया’ नाम से जानी जाती थीं। बाल कलाकार के रूप में उन्होंने फिल्म ‘सूरज’ (1966) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘दस लाख’, ‘दो कलियां’, ‘दो दूनी चार’ और ‘वारिस’ जैसी कई फिल्मों में काम किया और अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया।

हालांकि, उस समय उनकी मां बाल कलाकार के रूप में नीतू को मिल रही लोकप्रियता से खुश नहीं थीं। उस दौर में बाल कलाकारों के लिए अभिनय आसान नहीं माना जाता था, लेकिन नीतू कैमरे के सामने बिल्कुल सहज रहती थीं। निर्देशक उनकी संवाद अदायगी और भाव-भंगिमाओं से प्रभावित रहते थे। लगातार काम करते-करते उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीख लीं।

फिल्म ‘रिक्शावाला’ से बनीं मुख्य अभिनेत्री

बाल कलाकार के बाद नीतू कपूर ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में फिल्म ‘रिक्शावाला’ (1973) से पहचान बनाई। उस समय उनकी उम्र 15 साल थी। के. शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर के अपोजिट काम किया था।

इसके बाद उन्हें लगातार बड़े बैनरों और लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी मासूम मुस्कान और स्वाभाविक अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता। कुछ ही वर्षों में वह बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं। निर्माता-निर्देशक उन्हें रोमांटिक और पारिवारिक फिल्मों के लिए पहली पसंद मानने लगे।

इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

नीतू कपूर ने अपने करियर में ‘दीवार’, ‘खेल-खेल में’, ‘रफू चक्कर’, ‘कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘धरम-वीर’, ‘झूठा कहीं का’, ‘याराना’ और ‘कस्मे वादे’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा ऋषि कपूर के साथ पसंद की गई।

दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। नीतू का चुलबुला अंदाज और स्क्रीन पर उनकी ऊर्जा दर्शकों को बेहद पसंद आती थी। यही वजह रही कि वह अपने दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं।

ऋषि कपूर से पहली मुलाकात

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की पहली मुलाकात फिल्म ‘जहरीला इंसान’ (1974) की शूटिंग के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच छोटी-छोटी नोकझोंक होती थी। ऋषि कपूर का स्वभाव गंभीर था, जबकि नीतू बेहद हंसमुख थीं। साथ काम करते-करते दोनों अच्छे दोस्त बने और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी दर्शकों की पसंद बन गई।

दोस्ती कब प्यार में बदली

लगातार साथ काम करते हुए ऋषि कपूर और नीतू कपूर एक-दूसरे को बेहतर समझने लगे। शूटिंग के दौरान दोनों घंटों बातें करते थे। ऋषि कपूर नीतू का ख्याल रखते थे और उनके लिए चिट्ठियां व छोटे-छोटे गिफ्ट भेजते थे। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता गहरा हुआ।

उस दौर में उनकी प्रेम कहानी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल हो गई। दोनों ने रिश्ते को गंभीरता से लिया और शादी का फैसला किया।

डेटिंग का पता चला तो मां ने मारा थप्पड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया था कि उनकी मां को उनके और ऋषि कपूर के रिश्ते की जानकारी मिली तो वह नाराज हो गई थीं। मां ने उन्हें थप्पड़ तक मार दिया था। उस समय परिवार को उनकी कम उम्र और करियर की चिंता थी।

बाद में दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। समय के साथ मतभेद खत्म हुए और शादी की तैयारियां शुरू हो गईं।

शादी के दिन बेहोश हो गए थे दूल्हा-दुल्हन

22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर और नीतू कपूर शादी के बंधन में बंध गए। यह बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। शादी में बड़ी संख्या में फिल्मी सितारे शामिल हुए। बाद में दोनों ने बताया कि शादी की रस्मों और भीड़ की वजह से वे काफी थक गए थे।

नीतू का भारी लहंगा और लगातार चल रही रस्में उनके लिए मुश्किल साबित हुईं, जबकि ऋषि कपूर भी भीड़ और तनाव के कारण असहज हो गए थे। इसी वजह से दोनों कुछ समय के लिए बेहोश हो गए थे।

ऋषि कपूर शादी नहीं करना चाहते थे

ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी खुल्लम खुल्ला में लिखा था कि एक समय उन्हें शादी से डर लगता था। उन्हें लगता था कि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी और आजादी कम हो जाएगी। हालांकि नीतू कपूर के साथ उनका रिश्ता इतना मजबूत था कि आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना और चार दशक तक साथ निभाया। उनका रिश्ता बॉलीवुड के सबसे मजबूत रिश्तों में गिना जाता है।

क्यों लगा कि शादी के बाद करियर प्रभावित हुआ

ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी खुल्लम खुल्ला में स्वीकार किया था कि शादी के बाद उन्हें लगा कि उनकी रोमांटिक हीरो की छवि पर असर पड़ा। उनका मानना था कि उस दौर में दर्शक शादीशुदा अभिनेता को पहले जैसी रोमांटिक छवि में स्वीकार नहीं करते थे।

उन्हें लगा कि इसका असर उनके करियर पर पड़ा। हालांकि बाद के वर्षों में उन्होंने चरित्र भूमिकाओं में शानदार वापसी की और नई पहचान बनाई।

परिवार के लिए फिल्मों से बनाई दूरी

शादी के बाद नीतू कपूर ने अभिनय से लगभग दूरी बना ली। वह परिवार और बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता देना चाहती थीं। उन्होंने फिल्मों की चमक-दमक छोड़कर घर संभालने का फैसला किया। उस दौर में उन्होंने बहुत कम फिल्में कीं।

नीतू का मानना था कि बच्चों को समय देना उनकी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। यही वजह रही कि उन्होंने कई बड़े फिल्मी प्रस्ताव भी ठुकरा दिए।

रणबीर और रिद्धिमा की परवरिश में दिया पूरा समय

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की परवरिश पर पूरा ध्यान दिया। उन्होंने हमेशा कोशिश की कि बच्चों को सामान्य माहौल मिले। परिवार उनके जीवन का सबसे बड़ा केंद्र बन गया। ऋषि कपूर भी व्यस्त करियर के बावजूद परिवार को समय देने की कोशिश करते थे। नीतू ने कई बार कहा कि मां की भूमिका उनके जीवन का सबसे संतोष देने वाला अनुभव रही है।

लंबे अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी

करीब ढाई दशक बाद नीतू कपूर ने फिल्मों में वापसी की। 2009 में ‘लव आज कल’ में छोटी भूमिका निभाने के बाद उन्होंने 2010 में ऋषि कपूर के साथ ‘दो दूनी चार’ में अभिनय किया। इस फिल्म में उनके काम की सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने ‘बेशरम’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘दादी की शादी’ सहित कई फिल्मों में काम किया। दर्शकों ने उनकी वापसी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे साबित हुआ कि उनका अभिनय आज भी उतना ही प्रभावशाली है।

ऋषि कपूर के निधन के बाद संभाली नई जिम्मेदारियां

30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर के जीवन में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने खुद को संभाला और परिवार की ताकत बनकर सामने आईं। काम पर दोबारा ध्यान दिया, रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाई और फिल्मों में सक्रिय रहीं. मुश्किल दौर के बावजूद उन्होंने सकारात्मक सोच बनाए रखी और जीवन को नए सिरे से आगे बढ़ाने का संदेश दिया। नीतू कपूर कहती हैं, “काम पर लौटना ऐसा था जैसे किसी ने मेरे जख्म पर मरहम लगा दिया हो। कुछ समय के लिए मैं अपना दुख भूल गई थी।”

आज भी दर्शकों की पसंदीदा अभिनेत्री

68वें जन्मदिन पर भी नीतू कपूर की लोकप्रियता बरकरार है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और परिवार की झलकियां साझा करती रहती हैं। अभिनय, सादगी और सकारात्मक व्यक्तित्व ने उन्हें कई पीढ़ियों के दर्शकों का पसंदीदा बनाया है। बाल कलाकार से सफल अभिनेत्री, पत्नी, मां और दमदार वापसी करने वाली कलाकार तक का उनका सफर प्रेरणादायक माना जाता है। यही वजह है कि वह आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

________________________________

बॉलीवुड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

रणवीर सिंह@41, काम मांगने पर प्रोड्यूसर ने कुत्ता छोड़ा:कभी अमेरिका में वेटर का काम किया, आज हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर

एक लड़का, जो बचपन से ही फिल्मों का दीवाना था और जब उसने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, तो उसे शुरुआत में कई रिजेक्शन झेलने पड़े। कास्टिंग काउच जैसे कड़वे अनुभवों का भी सामना करना पड़ा। यहां तक कि एक दिन जब वह काम की तलाश में अपना पोर्टफोलियो लेकर एक प्रोड्यूसर के घर पहुंचा, तो प्रोड्यूसर ने उसके पीछे कुत्ता छोड़ दिया।पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: Baby SoniaBirthdayFactsInterestingKapoormarriageNeetuNeetu KapoorNeetu Kapoor Acting CareerNeetu Kapoor BirthdayNeetu Kapoor Birthday 2026Neetu Kapoor MoviesNeetu Kapoor NewsNeetu Kapoor SongsNeetu Kapoor StoryRishi
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, कहा- “आप हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचें”

October 28, 2026
नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 33,000 रुपये का दिवाली बोनस, 83,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 33,000 रुपये का दिवाली बोनस, 83,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

October 28, 2026
कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, NDA ने चारों सीटें जीतीं; पुट्टना की हार से बड़ा झटका

कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, NDA ने चारों सीटें जीतीं; पुट्टना की हार से बड़ा झटका

October 28, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In