झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWC Exam) को ध्यान में रखते हुए कुल 10 (5 जोड़ी) स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इन सभी स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स साझा की है। बताते चलें कि भारतीय रेल ने अभी हाल ही में मऊ और कोलकाता के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
रांची-दुमका-रांची अनारक्षित स्पेशल
- ट्रेन नंबर- 08619, रांची-दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई को रांची से रात 20.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.30 बजे दुमका पहुंचेगी।
- वापसी में, ट्रेन नंबर- 08620, दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 20 जुलाई को दुमका से सुबह 07.45 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 17.45 बजे रांची पहुंचेगी। ये अनारक्षित स्पेशल ट्रेन बोकारो, धनबाद, चितरंजन, जसीडीह और देवघर के रास्ते चलाई जाएगी।
टाटा-हजारीबाग रोड-टाटा अनारक्षित मेमू
- ट्रेन नंबर- 08103, टाटा-हजारीबाग रोड अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई को शाम 18.30 बजे टाटा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात को 01.15 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी।
- वापसी में, ट्रेन नंबर- 08104, हजारीबाग रोड-टाटा अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल ट्रेन 20 जुलाई को रात 02.00 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन से प्रस्थान करेगी और सुबह 08.15 बजे टाटा पहुंचेगी। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुरी, बोकारो, गोमो के रास्ते चलाई जाएगी।
रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल
- ट्रेन नंबर- 08624, रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई को शाम 18.30 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 02.45 बजे पटना पहुंचेगी।
- वापसी में, ट्रेन नंबर- 08623, पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 20 जुलाई को सुबह 05.30 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और दोपहर 15.15 बजे रांची पहुंचेगी। ये ट्रेन मुरी, बोकारो, चन्द्रपुरा, गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा और गया के रास्ते से चलाई जाएगी।
रांची-गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू
- ट्रेन नंबर- 08604, रांची-गढ़वा रोड अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल ट्रेन 18 जुलाई को शाम 17.30 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और रात में 23.45 बजे गढ़वा रोड जंक्शन पहुंचेगी।
- वापसी में, ट्रेन नंबर- 08603, गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई को रात 01.00 बजे गढ़वा रोड जंक्शन से प्रस्थान करेगी और सुबह 06.15 बजे रांची पहुंचेगी। ये ट्रेन लोहरदगा, टोरी, लातेहार और डालटनगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
रांची-गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू
- ट्रेन नंबर- 08602, रांची-गढ़वा रोड अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई को शाम 19.45 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात में 01.00 बजे गढ़वा रोड जंक्शन पहुंचेगी।
- वापसी में, ट्रेन नंबर- 08601, गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल ट्रेन 20 जुलाई को रात 01.15 बजे गढ़वा रोड जंक्शन से प्रस्थान करेगी और सुबह 06.15 बजे रांची पहुंचेगी। ये ट्रेन लोहरदगा, टोरी, लातेहार और डालटनगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी ने 75 अमृत भारत स्टेशनों का किया शुभारंभ, 2 नई एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी








































