• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

    252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

    shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

    shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

    Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

    Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

    आखिर कैसे टेलीकॉम दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बना Jio, मार्केट में एक बड़ी ताकत बनकर उभरी कंपनी

    आखिर कैसे टेलीकॉम दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बना Jio, मार्केट में एक बड़ी ताकत बनकर उभरी कंपनी

    Jio ने विकसित और विकासशील बाजारों को बनाया लक्ष्य, स्वदेशी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के जरिए पूरी दुनिया में डंका बजाने की तैयारी

    Jio ने विकसित और विकासशील बाजारों को बनाया लक्ष्य, स्वदेशी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के जरिए पूरी दुनिया में डंका बजाने की तैयारी

    cricket australia and bcci announce umpire exchange program for ranji trophy

    cricket australia and bcci announce umpire exchange program for ranji trophy

    Virender Sehwag Birthday: पूर्व क्रिकेटर Virender Sehwag का 48वां जन्मदिन, Team India के लिए बनाए ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    Virender Sehwag Birthday: पूर्व क्रिकेटर Virender Sehwag का 48वां जन्मदिन, Team India के लिए बनाए ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    टेलीकॉम बाजार में 14वें नंबर पर प्रवेश करने से लेकर मार्केट लीडर बनने तक, जियो का भारत का टेक पावरहाउस बनने तक का सफर

    टेलीकॉम बाजार में 14वें नंबर पर प्रवेश करने से लेकर मार्केट लीडर बनने तक, जियो का भारत का टेक पावरहाउस बनने तक का सफर

    India-New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा लागू, भारत के सभी सामानों को मिलेगी 100% टैरिफ छूट

    India-New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा लागू, भारत के सभी सामानों को मिलेगी 100% टैरिफ छूट

    Indian Women League का नया सत्र 13 नवंबर से, Kolkata और Bengaluru में मैच

    Indian Women League का नया सत्र 13 नवंबर से, Kolkata और Bengaluru में मैच

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

    252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

    Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

    Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

    आखिर कैसे टेलीकॉम दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बना Jio, मार्केट में एक बड़ी ताकत बनकर उभरी कंपनी

    आखिर कैसे टेलीकॉम दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बना Jio, मार्केट में एक बड़ी ताकत बनकर उभरी कंपनी

    Jio ने विकसित और विकासशील बाजारों को बनाया लक्ष्य, स्वदेशी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के जरिए पूरी दुनिया में डंका बजाने की तैयारी

    Jio ने विकसित और विकासशील बाजारों को बनाया लक्ष्य, स्वदेशी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के जरिए पूरी दुनिया में डंका बजाने की तैयारी

    टेलीकॉम बाजार में 14वें नंबर पर प्रवेश करने से लेकर मार्केट लीडर बनने तक, जियो का भारत का टेक पावरहाउस बनने तक का सफर

    टेलीकॉम बाजार में 14वें नंबर पर प्रवेश करने से लेकर मार्केट लीडर बनने तक, जियो का भारत का टेक पावरहाउस बनने तक का सफर

    India-New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा लागू, भारत के सभी सामानों को मिलेगी 100% टैरिफ छूट

    India-New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा लागू, भारत के सभी सामानों को मिलेगी 100% टैरिफ छूट

    अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX का 1 शेयर देंगे इलॉन मस्क, आगे और भी बड़े ऐलान होने की संभावनाएं

    अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX का 1 शेयर देंगे इलॉन मस्क, आगे और भी बड़े ऐलान होने की संभावनाएं

    IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें बैंक खाते में कब आएंगे पैसे

    IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें बैंक खाते में कब आएंगे पैसे

    BSE और NSE ने जारी किया मुहूर्त ट्रेडिंग का दिन और समय, जानें किस दिन रहेगी बाजार की छुट्टी

    BSE और NSE ने जारी किया मुहूर्त ट्रेडिंग का दिन और समय, जानें किस दिन रहेगी बाजार की छुट्टी

    1.50 लाख रुपये के पार पहुंची सोने की कीमतें, जानें आज कहां पहुंचा चांदी का भाव

    1.50 लाख रुपये के पार पहुंची सोने की कीमतें, जानें आज कहां पहुंचा चांदी का भाव

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy

    Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy

    shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

    shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

    Tiger Shroff Car Firing Mumbai

    Tiger Shroff Car Firing Mumbai

    सोनीपत में टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का 'समीर कनेक्शन':STF ने उठाया, रो पड़ी मां; बोली- बेटा 14 साल की उम्र से किडनी पेशेंट, उसे छुड़वा दो

    सोनीपत में टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का 'समीर कनेक्शन':STF ने उठाया, रो पड़ी मां; बोली- बेटा 14 साल की उम्र से किडनी पेशेंट, उसे छुड़वा दो

    'रामायण' को लेकर यश की लोगों से अपील:बोले- VFX की छोटी कमियां न खोजें, मूवी के विजुअल्स और सीन्स पर उठे थे सवाल

    'रामायण' को लेकर यश की लोगों से अपील:बोले- VFX की छोटी कमियां न खोजें, मूवी के विजुअल्स और सीन्स पर उठे थे सवाल

    cricket australia and bcci announce umpire exchange program for ranji trophy

    cricket australia and bcci announce umpire exchange program for ranji trophy

    Virender Sehwag Birthday: पूर्व क्रिकेटर Virender Sehwag का 48वां जन्मदिन, Team India के लिए बनाए ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    Virender Sehwag Birthday: पूर्व क्रिकेटर Virender Sehwag का 48वां जन्मदिन, Team India के लिए बनाए ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    Jackie Shroff Spotted After Tiger Shroff Firing Incident

    Jackie Shroff Spotted After Tiger Shroff Firing Incident

    टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा:फायरिंग की घटना के बाद बॉडीगार्ड तैनात; सीएम फडणवीस के साथ कार्यक्रम में दिखे जैकी श्रॉफ

    टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा:फायरिंग की घटना के बाद बॉडीगार्ड तैनात; सीएम फडणवीस के साथ कार्यक्रम में दिखे जैकी श्रॉफ

    Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat

    Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    125 नहीं… अब मिलेगा 150 दिन का काम, CM विजय सरकार का बड़ा फैसला, VB-G RAM G के तहत अतिरिक्त रोजगार देने की मंजूरी

    125 नहीं… अब मिलेगा 150 दिन का काम, CM विजय सरकार का बड़ा फैसला, VB-G RAM G के तहत अतिरिक्त रोजगार देने की मंजूरी

    Rajat Sharma Blog | लॉरेंस बिश्नोई: क्या ये गैंगस्टर जेल से फ़िल्म इंडस्ट्री को डरा रहा है?

    Rajat Sharma Blog | लॉरेंस बिश्नोई: क्या ये गैंगस्टर जेल से फ़िल्म इंडस्ट्री को डरा रहा है?

    “कैप्टन स्मित मच्छार ने जो किया, वह हिंदू धर्म के…” RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कही खास बात

    “कैप्टन स्मित मच्छार ने जो किया, वह हिंदू धर्म के…” RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कही खास बात

    Tiger Shroff Attack Case Update: कैलिफोर्निया से दी गई थी सुपारी, शूटरों ने ट्रेन में काटे थे बाल, बदले थे कपड़े

    Tiger Shroff Attack Case Update: कैलिफोर्निया से दी गई थी सुपारी, शूटरों ने ट्रेन में काटे थे बाल, बदले थे कपड़े

    एक्टर प्रकाश राज का ऐलान- “SIR के खिलाफ 23 अक्टूबर को पूरे राज्य में जनता मार्च निकाला जाएगा”

    एक्टर प्रकाश राज का ऐलान- “SIR के खिलाफ 23 अक्टूबर को पूरे राज्य में जनता मार्च निकाला जाएगा”

    SIR पर विवाद के बीच विदेश दौरे पर निकले राहुल गांधी, भाजपा बोली- ‘ये फिर चिल्लाते हैं कि वोट चोरी हो गया’

    SIR पर विवाद के बीच विदेश दौरे पर निकले राहुल गांधी, भाजपा बोली- ‘ये फिर चिल्लाते हैं कि वोट चोरी हो गया’

    राहुल गांधी को अपने ही नेता ने दिखा दिया आईना, आनंद शर्मा बोले- ‘लोकतांत्रिक देश में रिजीम चेंज या तख्तापलट जैसी कोई चीज नहीं होती’

    राहुल गांधी को अपने ही नेता ने दिखा दिया आईना, आनंद शर्मा बोले- ‘लोकतांत्रिक देश में रिजीम चेंज या तख्तापलट जैसी कोई चीज नहीं होती’

    भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन को जमकर सुनाया, कहा- ‘पाकिस्तान के नैरेटिव को सपोर्ट करना ईमानदारी पर सवाल खड़े कर रहा’

    भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन को जमकर सुनाया, कहा- ‘पाकिस्तान के नैरेटिव को सपोर्ट करना ईमानदारी पर सवाल खड़े कर रहा’

    रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से मिला जमीयत उलमा-ए-हिंद का प्रतिनिधिमंडल

    रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से मिला जमीयत उलमा-ए-हिंद का प्रतिनिधिमंडल

    असम में दुर्गा पूजा पंडाल से लौटते समय ट्रक में घुसी कार, कार सवार 3 लोगों की मौत

    असम में दुर्गा पूजा पंडाल से लौटते समय ट्रक में घुसी कार, कार सवार 3 लोगों की मौत

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

स्वरा भास्कर भड़ककर बोलीं- सरकार बेशर्मी में नंगी है:CJP प्रोटेस्ट से दूर सेलेब्स पर कहा-मेरे साथ जो हुआ, उन्हें उसका डर, सेलिब्रिटीज पर भरोसा मत करो

by Dainik Mirror
July 18, 2026
in Entertainment
245 7
0
स्वरा भास्कर भड़ककर बोलीं- सरकार बेशर्मी में नंगी है:CJP प्रोटेस्ट से दूर सेलेब्स पर कहा-मेरे साथ जो हुआ, उन्हें उसका डर, सेलिब्रिटीज पर भरोसा मत करो
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में जंतर-मंतर पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन दिया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने मौजूदा सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने ये भी कहा कि कई सेलेब्स इस डर से इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि उनके साथ भी वही होगा, जो स्वरा के साथ हुआ। जंतर-मंतर में लल्लनटॉप से बातचीत करते हुए स्वरा ने सेलेब्स के न पहुंचने पर कहा, ‘वो मेरी हालत देखकर नहीं आ रहा है। उनको पता है ज्यादा बोलने से स्वरा भास्कर के साथ जो हुआ, वो हम सबके साथ होगा। 2010-2011 की बात अलग थी। जो सरकार केंद्र में थी वो अलग सरकार थी। हां उन्होंने भी भ्रष्टाचार किया होगा। गलत चीजें की होंगी, लेकिन किस हद तक ये सरकार चली जाती है। उन्होंने इतने सालों तक बिना किसी वजह के जेल में नहीं सड़ाया था इतने लोगों को, एक्टिविस्ट को, स्टूडेंट को। बिना बेल के, बिना केस के।’ आगे स्वरा ने कहा, ‘ये ऐसी सरकार है कि 84 साल के फादर स्टेन स्वामी जेल मैं मर गए। कौन जिम्मेदार होगा। वो दौर अलग था, जैसा भी करप्शन था, सिटिजन को इतना हक था कि वो मांग रख सकें, बिना ऐसी नाजायज सजा के। ये सरकार मैं कहती हूं निर्लज है, नंगी है अपने अहंकार में, नंगी है अपनी बेशर्मी में।’ सेलिब्रिटीज की चुप्पी पर स्वरा ने कहा है, ‘मैं कोई बॉलीवुड की क्लास मॉनिटर तो हूं नहीं। लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगी। सेलिब्रिटीज पर इतना भरोसा मत करो। सेलिब्रिटी जरूरी नहीं है। वजह अपने आप में ही जरूरी है। ये जो सारे लोग जो मेहनत कर रहे हैं, ये अपने आप में जरूरी हैं। इन्हें सेलिब्रिटी की जरुरत नहीं है। मैं यहां सेलिब्रिटी के रूप में नहीं आई हूं। मैं यहां एक नागरिक और मां के रूप में आई हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि ये जो प्रोटेस्ट है, ये मेरी बेटी के लिए भी जरूरी है। मैं मजबूरी में गोल्डन वीजा लेकर दुबई शिफ्ट नहीं होना चाहती। मेरी बेटी इस देश में पले और बढ़े और उसे वो मौका मिले, जो मुझे मिला।’ प्रोटेस्ट में शामिल हो चुके हैं ये सेलेब्स स्वरा भास्कर के अलावा, पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज और रोडीज होस्ट रघु भी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हो चुके हैं। इनके अलावा कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए प्रोटेस्ट को समर्थन दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा, जीनत अमान, ओमी वैद्य, सोनी राजदान, समय रैना समेत कई सेलेब्स ने प्रोटेस्ट पर पोस्ट शेयर की है। आमिर खान बोले- उनके लिए चिंतित हूं लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म लगान की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक के अनशन पर बात करते हुए चिंता व्यक्त की है। किरण राव ने किया कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन आमिर खान से पहले उनकी पूर्व पत्नि किरण राव ने सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत डिपके, CJP और इस देश के उन सभी नागरिकों, युवा और बुजुर्ग, के साथ एकजुटता से खड़ा हूं, जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और उन सभी लोगों को मेरा सलाम, जिन्होंने न्याय सुनिश्चित करने के लिए भूख हड़ताल शुरू की है। हमें इस बात का एहसानमंद होना चाहिए कि आपने हमें हमारी उदासीनता से जगाया और याद दिलाया कि हर आवाज मायने रखती है।’ 3 इडियट्स में चतुर बने ओमी वैद्य बोले- नहीं चाहता वो मरें सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 16वें दिन ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का किरदार निभा चुके ओमी वैद्य ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘मैं अक्सर ऐसे वीडियो नहीं बनाता, इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनिए। क्या आपको पता है कि 3 इडियट्स में आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू असल जिंदगी के लद्दाख के इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और समाज सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था? मैं उनसे मिल चुका हूं। वह बहुत ही दिलचस्प और सादगी पसंद इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बेहतरीन काम किए हैं। इसलिए मैं आपसे कहूंगा कि उनके बारे में जानिए और देखिए कि इस समय वह क्या कर रहे हैं। फिलहाल सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। कई हफ्ते बीत चुके हैं और उनका ब्लड शुगर काफी कम हो गया है।’ ‘यह बहुत गंभीर मामला है। वह भूख हड़ताल क्यों कर रहे हैं? क्योंकि उन्हें भारत की शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख से जुड़े कुछ मुद्दों और पर्यावरण की चिंता है। आप उनकी बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं और मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।’ सोनाक्षी बोलीं- अब चुप रहना संभव नहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देश के युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर संवाद शुरू नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि वह भी देश की युवा हैं और देश का भला चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा, “मैं बस यह पूछना चाहती हूं कि यह कब काफी होगा? जब ये लोग मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मैं बस यही कहना चाहती हूं।” शत्रुघ्न सिन्हा ने की नरेंद्र मोदी से अपील सोनाक्षी का वीडियो सामने आने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके खुलकर बोलने की तारीफ की और पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर बात करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है, ‘पिछले कुछ दिनों में देश और विदेश के कई राजनीतिक नेताओं, राजनीतिक दलों, जानी-मानी हस्तियों, कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है। सोनम वांगचुक की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सरकार, संबंधित अधिकारियों, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से अपील है कि वे तुरंत हस्तक्षेप करें, उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करें और जल्द से जल्द इस आंदोलन का समाधान निकालें। वांगचुक को बचाइए!’ आगे सोनाक्षी की तारीफ में उन्होंने लिखा, ‘मेरे परिवार का गौरव और मेरी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने इस मुद्दे पर खुलकर और बेबाकी से अपनी राय रखकर आज मुझे और भी गर्व महसूस कराया है। मैं उनकी प्रतिक्रिया आप सभी के साथ भी साझा कर रहा हूं।’
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब 19 दिन हो चुके हैं और किसी की बात सुनने के लिए इतना इंतजार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने देश के लिए काफी योगदान दिया है, उन्हें अपनी बात रखने के लिए अपनी सेहत दांव पर नहीं लगानी चाहिए। फातिमा ने कहा कि राजनीतिक विचार चाहे जो भी हों, छात्रों के भविष्य की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए निकले और सोनम वांगचुक की सेहत सुरक्षित रहे। उन्होंने युवाओं के बेहतर भविष्य के समर्थन की भी अपील की। कॉमेडियन समय रैना ने भी सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं कि वांगचुक सुरक्षित रहें और इस पूरे मामले का समाधान जल्द बातचीत के जरिए निकले। सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक से की अपील कवि सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक के नाम एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने वांगचुक से आमरण अनशन खत्म करने की भावुक अपील की। शर्मा ने कहा कि देश को सोनम वांगचुक जैसे नेतृत्व की जरूरत है, इसलिए किसी मंत्री के इस्तीफे के लिए अपनी जान दांव पर नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश किसी एक इस्तीफे से बड़ा होता है और करोड़ों युवा आज वांगचुक को अपनी आवाज मानते हैं। शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो युवाओं की उम्मीद टूट जाएगी। अंत में उन्होंने वांगचुक से देशहित में अनशन खत्म कर संघर्ष जारी रखने की अपील की। सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 21वां दिन सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वांगचुक की भूख हड़ताल का 21वां दिन है। उनकी हड़ताल को लेकर अब बॉलीवुड के कई कलाकारों ने पब्लिकली अपना समर्थन जताया।

Tags: activistBollywood celebritiesCJPJantar Mantar ProtestPolitical StatementProtest UpdateSonam WangchukSwara BhaskerउनहउसककरकहमरजडरदरनगपरपरटसटबलबशरमभडककरभरसभसकरममतससथसरकरसलबरटजसलबससवरहCJPहआ
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy

Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy

October 20, 2026
252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

October 20, 2026
shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

October 20, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In