पेपर लीक के मुद्दे पर अनशन पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक आज सोमवार को मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पेपर लीक के मुद्दे पर सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक अनशन किया था। सरकार ने सोनम वांगचुक की सभी मांगें मान ली थी जिसके बाद सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म कर दिया था।
कहां जाएंगे सोनम वांगचुक?
सामने आई जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सीधे राजघाट जाएंगे जहां वो महात्मा गांधी को नमन करेंगे। सोनम वांगचुक 28 जून को अनशन शुरू करने से पहले भी यहां गए थे। उन्होंने छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले यहां आकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। जानकारी के अनुसार, राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन करने के बाद सोनम वांगचुक लद्दाख के लिए रवाना हो जाएंगे।






































