नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जेन-जी की जगह ‘जनरेशन गटर’ कह दिया। उनके इस बयान पर कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका का बयान सामने आया है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने तो यहां तक कह दिया कि ‘जेन Z’ (Gen Z) का योगदान इस देश के लिए आपसे कहीं ज्यादा है।
सौरव दास ने कंगना रनौत के बारे में क्या कहा?
जब BJP सांसद कंगना रनौत से ‘जेन Z’ (Gen Z) प्रदर्शनकारियों पर उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा गया, तो CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, “…ये शब्द किसी ऐसे व्यक्ति के नहीं लगते जो मानसिक रूप से स्थिर हो। क्योंकि आप युवाओं के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर आपके परिवार में कोई युवा है जो ‘जेन Z’ या ‘जेन अल्फा’ (Gen Alpha) से है, तो क्या आप उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे? तो, मुझे नहीं पता। मतलब, कंगना रनौत के बारे में मेरे पास कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है…”
आशुतोष रांका ने कंगना को दिया जवाब
कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, “आपने हमें कॉकरोच कहा, आपने हमें गटर कहा; याद रखिए, यही कॉकरोच गटर से बाहर निकले और आपके एक मंत्री को इस्तीफ़ा देने पर मजबूर कर दिया।”
वहीं, कंगना रनौत के विवादित बयान पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा कहते हैं, “Gen Z प्रदर्शनकारियों पर कंगना रनौत की टिप्पणी उनकी घटिया सोच को दर्शाती है; यह उनके खिलाफ हिंसा और नफरत को सही ठहराती है।”







































