• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, November 6, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

    cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

    धनतेरस पर सोने की गहने खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, मेकिंग चार्ज में बचा सकते हैं हजारों रुपये

    धनतेरस पर सोने की गहने खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, मेकिंग चार्ज में बचा सकते हैं हजारों रुपये

    धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना ₹2000 और चांदी ₹3000 तक हुई सस्ती; जानें 24K और 22K का ताजा भाव

    धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना ₹2000 और चांदी ₹3000 तक हुई सस्ती; जानें 24K और 22K का ताजा भाव

    New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

    New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

    धनतेरस पर फ्लैट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर तो निफ्टी में मामूली गिरावट; IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

    धनतेरस पर फ्लैट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर तो निफ्टी में मामूली गिरावट; IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

    Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

    Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

    IPL 2027 Trade में CSK से जुड़े Liam Livingstone, SRH में गए खलील और एलिस

    IPL 2027 Trade में CSK से जुड़े Liam Livingstone, SRH में गए खलील और एलिस

    csk trade liam livingstone and jack edwards from srh ahead of ipl 2027

    csk trade liam livingstone and jack edwards from srh ahead of ipl 2027

    दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, 13 दिसंबर को होने वाला India vs Sri Lanka 1st ODI विशाखापत्तनम शिफ्ट

    दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, 13 दिसंबर को होने वाला India vs Sri Lanka 1st ODI विशाखापत्तनम शिफ्ट

    IndiGo के बेड़े में शामिल होंगे 14 नए A321 XLR विमान, कम ईंधन खर्च और छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम; बदलेगा भारत में हवाई यात्रा का नक्शा

    IndiGo के बेड़े में शामिल होंगे 14 नए A321 XLR विमान, कम ईंधन खर्च और छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम; बदलेगा भारत में हवाई यात्रा का नक्शा

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    धनतेरस पर सोने की गहने खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, मेकिंग चार्ज में बचा सकते हैं हजारों रुपये

    धनतेरस पर सोने की गहने खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, मेकिंग चार्ज में बचा सकते हैं हजारों रुपये

    धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना ₹2000 और चांदी ₹3000 तक हुई सस्ती; जानें 24K और 22K का ताजा भाव

    धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना ₹2000 और चांदी ₹3000 तक हुई सस्ती; जानें 24K और 22K का ताजा भाव

    धनतेरस पर फ्लैट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर तो निफ्टी में मामूली गिरावट; IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

    धनतेरस पर फ्लैट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर तो निफ्टी में मामूली गिरावट; IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

    IndiGo के बेड़े में शामिल होंगे 14 नए A321 XLR विमान, कम ईंधन खर्च और छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम; बदलेगा भारत में हवाई यात्रा का नक्शा

    IndiGo के बेड़े में शामिल होंगे 14 नए A321 XLR विमान, कम ईंधन खर्च और छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम; बदलेगा भारत में हवाई यात्रा का नक्शा

    यूरोप के पोर्ट और एनर्जी कारोबार में अडानी की एंट्री, ₹22000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी Evos; 5 देशों में फैला है नेटवर्क

    यूरोप के पोर्ट और एनर्जी कारोबार में अडानी की एंट्री, ₹22000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी Evos; 5 देशों में फैला है नेटवर्क

    धनतेरस पर आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? देख लें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    धनतेरस पर आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? देख लें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    धनतेरस से पहले झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 अंक उछला; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जमकर हुई खरीदारी

    धनतेरस से पहले झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 अंक उछला; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जमकर हुई खरीदारी

    यूपी को मिली 3650 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी ने किया 8 नेशनल हाइवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास; जौनपुर समेत 5 जिलों की बदलेगी तस्वीर

    यूपी को मिली 3650 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी ने किया 8 नेशनल हाइवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास; जौनपुर समेत 5 जिलों की बदलेगी तस्वीर

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, धामी सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी; 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, धामी सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी; 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

    शेयर बाजार की बंपर ओपनिंग, सेंसेक्स 1400 तो निफ्टी 400 अंक उछला; दिवाली से पहले निवेशकों की दौलत ₹10 लाख करोड़ बढ़ी

    शेयर बाजार की बंपर ओपनिंग, सेंसेक्स 1400 तो निफ्टी 400 अंक उछला; दिवाली से पहले निवेशकों की दौलत ₹10 लाख करोड़ बढ़ी

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

    cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

    New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

    New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

    ऐश्वर्या-अभिषेक हाथों में हाथ थामे दिवाली पार्टी में पहुंचे:रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं मलाइका, बैकलेस लुक में दिखीं करीना; देखें मनीष मल्होत्रा की पार्टी की तस्वीरें

    ऐश्वर्या-अभिषेक हाथों में हाथ थामे दिवाली पार्टी में पहुंचे:रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं मलाइका, बैकलेस लुक में दिखीं करीना; देखें मनीष मल्होत्रा की पार्टी की तस्वीरें

    Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

    Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

    Ramayan Movie Box Office Opening

    Ramayan Movie Box Office Opening

    IPL 2027 Trade में CSK से जुड़े Liam Livingstone, SRH में गए खलील और एलिस

    IPL 2027 Trade में CSK से जुड़े Liam Livingstone, SRH में गए खलील और एलिस

    संजय गुप्ता का ओटीटी प्रोजेक्ट रह गया अधूरा:‘स्कैंडल’ में अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और नसीरुद्दीन शाह, सीक्वल में आर्यन खान की कहानी की थी तैयारी

    Himesh Reshammiya & Salman Khan Feud Controversy

    Himesh Reshammiya & Salman Khan Feud Controversy

    csk trade liam livingstone and jack edwards from srh ahead of ipl 2027

    csk trade liam livingstone and jack edwards from srh ahead of ipl 2027

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    ‘अर्नब’ तूफान ने उजाड़ दिया परिवार, एक ही घर के 5 लोगों की मौत, 7 दिन बाद मलबे से बरामद हुई लाशें

    ‘अर्नब’ तूफान ने उजाड़ दिया परिवार, एक ही घर के 5 लोगों की मौत, 7 दिन बाद मलबे से बरामद हुई लाशें

    UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही कमेटी

    UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही कमेटी

    गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादस, भागीरथी नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत, 1 घायल, 2 अब भी लापता

    गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादस, भागीरथी नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत, 1 घायल, 2 अब भी लापता

    दिवाली पर तमिलनाडु की विजय सरकार का तोहफा, 100 रुपये में दे रही 10 सब्जियों की स्पेशल किट

    दिवाली पर तमिलनाडु की विजय सरकार का तोहफा, 100 रुपये में दे रही 10 सब्जियों की स्पेशल किट

    टीचर मां के ट्रांसफर के लिए मुख्यमंत्री के सामने फूट-फूटकर रोई बेटी, घर के पास ही पोस्टिंग की लगाई गुहार; VIDEO

    टीचर मां के ट्रांसफर के लिए मुख्यमंत्री के सामने फूट-फूटकर रोई बेटी, घर के पास ही पोस्टिंग की लगाई गुहार; VIDEO

    भारत ने किया ‘प्रलय’ क्वाजी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, इसकी खूबी दुश्मन को करेगी परेशान; देखें वीडियो

    भारत ने किया ‘प्रलय’ क्वाजी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, इसकी खूबी दुश्मन को करेगी परेशान; देखें वीडियो

    Jantar Mantar Protest: CJP नेता सौरव और रांका क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, SC ने छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मांगी रिपोर्ट

    Jantar Mantar Protest: CJP नेता सौरव और रांका क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, SC ने छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मांगी रिपोर्ट

    रामलीला मैदान की रैली में शामिल नहीं हुए तो गिरी गाज, यूथ कांग्रेस के 200 से अधिक पदाधिकारी निलंबित

    रामलीला मैदान की रैली में शामिल नहीं हुए तो गिरी गाज, यूथ कांग्रेस के 200 से अधिक पदाधिकारी निलंबित

    हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द; BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लिया उनका सर्टिफिकेट

    हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द; BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लिया उनका सर्टिफिकेट

    केंद्र सरकार ने बदले पासपोर्ट-वीजा के नियम, कुछ पाकिस्तानी नागरिकों और अल्पसंख्यक शरणार्थियों को बड़ी राहत

    केंद्र सरकार ने बदले पासपोर्ट-वीजा के नियम, कुछ पाकिस्तानी नागरिकों और अल्पसंख्यक शरणार्थियों को बड़ी राहत

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज:शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया लेकिन सालों बाद उनकी पत्नी के कहने पर आखिरी बार मिलने पहुंची, जानिए किस्से

by Dainik Mirror
July 30, 2026
in Entertainment
250 2
0
मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज:शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया लेकिन सालों बाद उनकी पत्नी के कहने पर आखिरी बार मिलने पहुंची, जानिए किस्से
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

70-80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज आज 79 साल की हो चुकी हैं। उस दौर में मुमताज की वो पॉपुलैरिटी थी कि उनके फिल्मों में पहने गए कपड़े ट्रेंड बन जाते थे। खूबसूरती ऐसी थी कि यश चोपड़ा, शम्मी कपूर जैसे लोग भी उन्हें शादी का प्रस्ताव देने से कतराते नहीं थे। लेकिन काम और करियर के लिए जुनूनी मुमताज हर प्रस्ताव ठुकरा देती थीं। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने की वजह से शशि कपूर, जीतेंद्र जैसे बड़े एक्टर्स उनके साथ फिल्में करने से इनकार कर दिया करते थे।
आज मुमताज के बर्थडे के खास मौके पर पढ़िए, उनके करियर और जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से- किस्सा-1 लता मंगेशकर की गोद में बैठकर देखीं फिल्में, कहती थीं- आंटी अगली बार भी बुलाना 31 जुलाई 1947 में मुमताज का जन्म हैदराबाद के ड्रायफ्रूट वेंडर अब्दुल समाज अख्सरी के घर हुआ। परिवार ईरान से ताल्लुक रखता था। पिता ईमामों के खानदान से थे। मुमताज महज एक साल की थीं, जब माता-पिता अलग हो गए। मां ने ही फिल्मों में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम कर मुमताज और बड़ी बहन मलका की अकेले परवरिश की। कुछ समय बाद मां बॉम्बे आकर बसीं। मुमताज भी अक्सर उनके साथ सेट पर जातीं। सेट पर हंसती खेलतीं मुमताज को महज 5 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्म संसार में काम करने मिला। आगे वो चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर यास्मीन (1955), सोने की चिड़िया (1958), लाजवंती (1958), तलाक (1958) जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों में काम मिलने से घर की आर्थिक स्थिति सुधरी और मुमताज मां के साथ वाल्केश्वर स्थित बिल्डिंग में आकर रहने लगीं। उनके ठीक ऊपर लता मंगेशकर का घर था, जहां 16MM पर फिल्में दिखाई जाती थीं। एक ही इंडस्ट्री से होने के चलते लता नन्हीं मुमताज को काफी लाड़ देती थीं। जब भी घर में फिल्म शुरू करतीं तो मुमताज को भी घर बुला लेतीं। लता उन्हें गोद में बैठाकर फिल्म दिखातीं और वो जल्द ही सो जाती थीं। लेकिन जाते हुए हर बार कहतीं- आंटी जब भी फिल्म देखो, मुझे भी बुला लेना। कई बार तो लता मंगेशकर के भाई उन्हें सोती हुई हालत में घर छोड़ने जाते थे। किस्सा-2 सेट पर मिली मां की मौत की खबर, डायरेक्टर से पूछा- क्या मैं जा सकती हूं दिन भर फिल्मों के सेट पर बिताते हुए जल्द ही उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी उठानी शुरू कर दी। 12 की उम्र में उन्हें जमीन के तारे (1960) में कैरेक्टर रोल मिल गया। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद मशहूर डायरेक्टर वी.शांताराम ने उन्हें फिल्म स्त्री में अच्छा रोल दिया। एक दिन मुमताज फिल्म स्त्री के सेट पर पहुंचीं। मुमताज डांस का शॉट दे ही रही थीं कि घर से खबर आई- ‘मां नहीं रहीं।’ 13 साल की मुमताज चुप खड़ी हो गईं और थोड़ी देर बाद डायरेक्टर वी.शांताराम से कहा- ‘क्या करूं अन्ना?’ वी.शांताराम हड़बड़ाए और कहा- ‘तुम्हें जरूर जाना चाहिए।’ मुमताज तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हुईं। जनाजे में शामिल हुईं और अगले दिन ही फिर सेट पर आ गईं। इस पर मुमताज ने रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में कहा था, उस जमाने में कोई मर भी जाए और अगर प्रोड्यूसर का सेट लगा है, तो आपको जाना ही पड़ेगा। आप प्रोड्यूसर को कंगाल नहीं कर सकते, क्योंकि उनके बाद दूसरे प्रोड्यूसर का सेट लगना है। किस्सा- 3 महमूद ने खूबसूरती देख फिल्म ऑफर की, शशि कपूर ने बी-ग्रेड एक्ट्रेस कहकर ठुकराया 14 साल की उम्र में मुमताज ने फिल्म गहरा दाग में काम किया था। फिल्म में उन्होंने हीरो राजेंद्र कुमार की बहन का रोल किया था। इसी समय उन्हें 1963 की फिल्म फौलाद में रेसलर दारा सिंह के साथ पहला लीड रोल मिला। दारा सिंह का कद देखकर कोई हीरोइन काम करने के लिए तैयार नहीं थीं, ऐसे में मुमताज को ये रोल दिया गया। जोड़ी हिट रही और फिर मुमताज को दारा सिंह के साथ एक के बाद एक कुल 16 फिल्में मिलीं। इन फिल्मों के अलावा मुमताज ने कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया, हालांकि उन्हें खास पहचान नहीं मिली। मुमताज की बड़ी बहन मलका भी फिल्मों में आईं और कॉमेडियन-एक्टर महमूद के साथ कई फिल्में कीं। एक दिन महमूद काम के सिलसिले में मलका से मिलने पहुंचे, तो उनकी नजर मुमताज पर पड़ी। देखने में बेहद खूबसूरत मुमताज को वो एक टक देखते रहे। जब महमूद को फिल्म प्यार किए जा में शशि कपूर, किशोर कुमार के साथ कास्ट किया गया, तो उन्होंने अपने अपोजिट मुमताज को ही कास्ट किया। हालांकि फिल्म में उनका रोल छोटा था। एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान महमूद ने शशि कपूर से कहा कि वो अपनी आने वाली फिल्मों में मुमताज को कास्ट करें। शशि कपूर ने तल्ख अंदाज में जवाब दिया, नहीं, मैं उस एक्ट्रेस को कभी अपनी हीरोइन नहीं बनाऊंगा, जिसने दारा सिंह के साथ बी-ग्रेड फिल्म की। किसे पता था कि ये बी-ग्रेड फिल्मों की वो एक्ट्रेस जल्द ही टॉप और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन जाएगी। किस्सा- 4 महमूद की जिद पर दिलीप कुमार की हीरोइन बनीं मुमताज प्यार किए जा फिल्म में साथ काम करने के बाद महमूद अपनी हर फिल्म में मुमताज को अपोजिट रोल देने लगे। वो भांप चुके थे कि मुमताज में टॉप एक्ट्रेस बनने का हुनर और जज्बा है। वो दूसरे हीरो को भी मुमताज के साथ काम करने की सलाह देते थे। जब महमूद को पता चला कि दिलीप कुमार फिल्म राम और श्याम कर रहे हैं, जिसमें उनका डबल रोल है, तो वो सीधे मुमताज की सिफारिश करने पहुंच गए। तब दिलीप कुमार आरके स्टूडियो में शूट कर रहे थे। महमूद उनके पास गए और कहा- एक नई लड़की है, बहुत टैलेंटेड है, उसके साथ काम कर लीजिए। दिलीप कुमार ने जवाब दिया- ‘अभी मैं व्यस्त हूं, लंच ब्रेक में लड़की की फोटो लेकर आना।’ महमूद हड़बड़ाहट में एक स्टूडियो गए और मुमताज के गाने की पूरी रील उठा लाए। लंच ब्रेक में उन्होंने दिलीप कुमार को मुमताज की रील दिखाई तो उन्होंने कहा- ‘यार महमूद, लड़की तो बहुत अच्छी दिखती है, खूबसूरत है, डांस भी करती है, बड़ी प्यारी लड़की है। मैं करूंगा। डबल रोल है, एक वहीदा है, दूसरी मुमताज होगी।’ फिल्म राम और श्याम हिट रही और मुमताज को देशभर में पहचान मिल गई। किस्सा- 5 जीतेंद्र ने साथ काम करने से किया इनकार, डायरेक्टर बोले- ऐतराज है तो हीरो बदलूंगा, हीरोइन नहीं फिल्म राम और श्याम रिलीज होने से पहले मुमताज को फिल्म बंद जो बन गए मोती (1967) में काम मिला, जीतेंद्र और डायरेक्टर वी.शांताराम की बेटी राजश्री लीड रोल में थीं और मुमताज को साइड रोल मिला था। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले राजश्री की शादी तय हो गई और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। ऐसे में वी.शांताराम ने मुमताज को ही फिल्म में लीड रोल दिया। जैसे ही ये खबर जीतेंद्र को मिली, तो उन्होंने तुरंत डायरेक्टर को कॉल कर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा- ‘उसको हीरोइन क्यों बनाया, कोई और हीरोइन ढूंढिए।’ जवाब मिला- ‘हीरोइन तो मुमताज ही होगी, आपको दिक्कत है, तो आप फिल्म छोड़ दो।’ वो वी.शांताराम ही थे, जिन्होंने जीतेंद्र को हीरो बनाया था, तो जीतेंद्र को मजबूरन फिल्म करनी ही पड़ी। इसी तरह साल 1969 की फिल्म दो रास्ते में शशि कपूर को कास्ट किया गया। बाद में जब मुमताज की कास्टिंग हुई तो शशि कपूर ने फिल्म छोड़ दी। इस फिल्म में बाद में राजेश खन्ना को साइन किया गया। फिल्म का गाना बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी काफी हिट हुआ था। किस्सा-6 अमिताभ के लिए छोड़ दी अपनी मर्सिडीज अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में नए थे, जब उन्हें मुमताज के साथ फिल्म बंधे हाथ में काम मिला। मुमताज तब काफी पॉपुलर हो चुकी थीं। उनकी कामयाबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब अमिताभ बच्चन साधारण कार से आते थे, तब मुमताज मर्सिडीज से सेट पर आती थीं। अमिताभ को उनकी कार बहुत पसंद थी। एक दिन उन्होंने साथ काम करने वालों से कहा- मुझे ये कार पसंद है, देखना एक दिन मैं भी मर्सिडीज चलाऊंगा। किसी तरह ये बाद मुमताज के कानों तक पहुंची। उस दिन जब वो शूटिंग पूरी कर निकलीं, तो अमिताभ की कार ले गईं और अपनी वहीं सेट पर छोड़ दी। अमिताभ बाहर आए, तो उन्हें अपनी कार नहीं मिली। आसपास पूछा, तो गार्ड ने बताया कि मुमताज अपनी कार आपके लिए छोड़ गई हैं, जिससे आप इसे चला लें। अमिताभ उनकी कार घर ले गए और इस तरह मुमताज ने अमिताभ की इच्छा पूरी कर दी। किस्सा- 7 शम्मी कपूर ने प्रपोज किया, तो राज कपूर ने मेरा नाम जोकर से निकाला हिट फिल्में देते हुए मुमताज बड़ी एक्ट्रेस बन गईं। इसी समय 1968 में उन्हें शम्मी कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मचारी में कास्ट किया गया। साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।। रिलीज के बाद फिल्म सुपरहिट हुई और इसके गाने आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, चक्के में चक्का, चक्के पे गाड़ी काफी हिट हुए। फिल्म रिलीज के कुछ समय बाद शम्मी कपूर और मुमताज रिलेशनशिप में आ गए। कुछ समय बाद शम्मी कपूर ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। मुमताज भी शादी करना चाहती थीं, लेकिन राज कपूर ने शर्त रखी कि अगर शादी करनी है, तो मुमताज को फिल्मों में काम करना बंद करना पड़ेगा, हमारे घर की बहुएं काम नहीं करेंगी। मुमताज उस समय करियर के पीक पर थीं और घर की जिम्मेदारी होने के चलते वो काम नहीं छोड़ना चाहती थीं। शम्मी कपूर ने उनके परिवार को आर्थिक मदद देने का वादा भी किया, लेकिन मुमताज ने करियर के लिए प्यार की कुर्बानी दे दी। जिस समय मुमताज और शम्मी कपूर की शादी की बात चल रही थी, तभी राज कपूर ने उन्हें फिल्म मेरा नाम जोकर में फिरंगी महिला के रोल में कास्ट किया था। जैसे ही उन्हें पता चला कि शम्मी उनसे शादी करना चाहते हैं, राज कपूर ने मुमताज को फिल्म से निकाल दिया। राज कपूर ने मुमताज से कहा था- मैं तुम्हें नहीं ले सकता। घर के लोगों को ऐसा खुला रोल नहीं दूंगा। मुमताज की जगह बाद में रशियन एक्ट्रेस सेनिया को कास्ट किया गया था। किस्सा- 8 फिल्म में देव आनंद की बहन बनने से किया इनकार मुमताज ने 1971 की फिल्म तेरे मेरे सपने में देव आनंद के साथ काम किया। कुछ साल बाद उन्हें फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा मिली, लेकिन कहा गया कि उन्हें देव साहब की बहन का किरदार निभाना है। मुमताज ने तुरंत मना कर दिया। कहा- मैं इतने रोमांटिक हीरो की बहन का रोल हरगिज नहीं करूंगी। उनकी ये बात सुनकर देव आनंद खूब हंसे और कहा- फिल्म में काम तो तुम करोगी, लेकिन मेरी हीरोइन बन कर। बाद में जीनत अमान को बहन का रोल दिया गया और मुमताज ने देव आनंद के साथ लीड रोल किया। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। किस्सा- 9 दूसरे हीरो के साथ काम करने पर नाराज हो जाते थे राजेश खन्ना राजेश खन्ना और मुमताज की दोस्ती बहुत गहरी थी। जब कभी मुमताज किसी दूसरे एक्टर के साथ फिल्म साइन कर लेतीं तो राजेश खन्ना इस बात से नाराज हो जाते थे। इस पर मुमताज उनसे कहतीं- आप भी तो दूसरी एक्ट्रेस के साथ फिल्में साइन कर लेते हैं, मैं तो नाराज नहीं होती। अपनी इसी आदत से वो राजेश खन्ना को मना लेती थीं।
किस्सा-10 24 की उम्र में शादी कर छोड़ी फिल्में, ससुराल ने काम करने से रोका मुमताज करियर के पीक पर थीं, जब घरवालों ने उनका रिश्ता युगांडा के रईस बिजनेसमैन मयूर माधवानी से तय कर दिया। रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार में जल्दी शादी करवाने का रिवाज था। घरवालों ने दबाव दिया, तो मुमताज न नहीं कह सकीं। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों का साइनिंग अमाउंट लौटा दिया और जो अधूरी फिल्में थीं, उनकी शूटिंग पूरी की। 1974 में उनकी मयूर से शादी हुई और वो युगांडा जाकर बस गईं। शादी से पहले ही उनके पति के भाई ने साफ कह दिया कि मुमताज को फिल्मों में काम करना छोड़ना होगा। शादी के बाद उनका 3-4 बार मिसकैरेज हुआ था। उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम नताशा और तान्या है। उनकी बड़ी बेटी नताशा की शादी एक्टर फरदीन खान से हुई है। फरदीन के पिता फिरोज खान और मुमताज करीबी दोस्त हैं। किस्सा- 11 मौत से पहले शम्मी कपूर ने रखी मुमताज से मिलने की इच्छा, मिलीं तो रो पड़ीं साल 2010 में मुमताज भारत में थीं, जब उनके पास शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी का कॉल आया। नीला ने उन्हें कहा कि शम्मी कपूर की इच्छा है कि आप उनकी बर्थडे पार्टी में आएं। मुमताज ने जवाब दिया- मैं जरूर आऊंगी। जैसे ही वो पार्टी में पहुंची, तो देखा शम्मी कपूर शराब पी रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर शख्स को थी कि शम्मी कपूर की तबीयत कई महीनों से बिगड़ी हुई है। मुमताज पास पहुंचीं और कहा- ‘अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो आप शराब क्यों पी रहे हैं।’ शम्मी कपूर ने जवाब में कहा- ‘मैं ज्यादा दिनों तक नहीं जीने वाला।’ मुमताज को उस दिन ही पता चला कि शम्मी कपूर चंद महीनों के ही मेहमान हैं। वो भावुक हो गईं और कहा- ‘आप पी सकते हैं। एंजॉय योरसेल्फ। ’ कुछ देर बाद मुमताज वहां से चली गईं। जाते हुए बस कहा- ‘अपना ख्याल रखना।’

Tags: Amitabh Bachchanbollywood newsBollywood StoriesFilm IndustrymumtazMumtaz BirthdayShami KapoorVeteran actressअमतभआखरउनकककपरकससकहनछडजनएठकरयपतनपरपरपजलपहचबदबरममतज79मरसडजशमममलनलएलकनसल
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

November 6, 2026
धनतेरस पर सोने की गहने खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, मेकिंग चार्ज में बचा सकते हैं हजारों रुपये

धनतेरस पर सोने की गहने खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, मेकिंग चार्ज में बचा सकते हैं हजारों रुपये

November 6, 2026
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना ₹2000 और चांदी ₹3000 तक हुई सस्ती; जानें 24K और 22K का ताजा भाव

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना ₹2000 और चांदी ₹3000 तक हुई सस्ती; जानें 24K और 22K का ताजा भाव

November 6, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In