नई दिल्ली: गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में आए नतीजों पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान सामने आया है। गौरतलब है कि इन 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में बीजेपी को 2 विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है और एक में जीत मिली है।
नितिन नवीन ने क्या कहा?
नितिन नवीन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहां की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।”
नितिन नवीन ने कहा, “बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”






































