• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 5, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस, 0.40% तक का चार्ज वसूलने की मिल सकती है मंजूरी

    ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस, 0.40% तक का चार्ज वसूलने की मिल सकती है मंजूरी

    new zealand beats west indies by six wickets in third odi providence guyana

    Pakistan के स्पिनरों का कमाल, West Indies दूसरी पारी में 103/6 पर सिमटी

    RBI ने Repo Rate को 5.25% पर रखा स्थिर, लोन की ब्याज दरों में कोई राहत नहीं

    RBI ने Repo Rate को 5.25% पर रखा स्थिर, लोन की ब्याज दरों में कोई राहत नहीं

    bcci major decision following the rohit sharma controvers ajit agarkar exit certain

    bcci major decision following the rohit sharma controvers ajit agarkar exit certain

    Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

    Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

    T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

    T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

    LIC OFS को पहले दिन मिला 331.86% सब्सक्रिप्शन, 7.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए शेयर

    LIC OFS को पहले दिन मिला 331.86% सब्सक्रिप्शन, 7.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए शेयर

    12 लाख से ज्यादा परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए ₹421 करोड़, पीएम सूर्य घर योजना से 19 लाख परिवारों के बिजली बिल हुए जीरो

    12 लाख से ज्यादा परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए ₹421 करोड़, पीएम सूर्य घर योजना से 19 लाख परिवारों के बिजली बिल हुए जीरो

    सेंसेक्स 210 और निफ्टी 159 अंकों के नुकसान के साथ बंद, बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

    सेंसेक्स 210 और निफ्टी 159 अंकों के नुकसान के साथ बंद, बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

    असम में बाढ़ से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित- 11 ट्रेनें हुईं रद्द, 8 गाड़ियों के रूट बदले

    असम में बाढ़ से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित- 11 ट्रेनें हुईं रद्द, 8 गाड़ियों के रूट बदले

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस, 0.40% तक का चार्ज वसूलने की मिल सकती है मंजूरी

    ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस, 0.40% तक का चार्ज वसूलने की मिल सकती है मंजूरी

    RBI ने Repo Rate को 5.25% पर रखा स्थिर, लोन की ब्याज दरों में कोई राहत नहीं

    RBI ने Repo Rate को 5.25% पर रखा स्थिर, लोन की ब्याज दरों में कोई राहत नहीं

    Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

    Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

    LIC OFS को पहले दिन मिला 331.86% सब्सक्रिप्शन, 7.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए शेयर

    LIC OFS को पहले दिन मिला 331.86% सब्सक्रिप्शन, 7.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए शेयर

    whatsapp plus pin up to 20 chats with new subscription

    whatsapp plus pin up to 20 chats with new subscription

    12 लाख से ज्यादा परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए ₹421 करोड़, पीएम सूर्य घर योजना से 19 लाख परिवारों के बिजली बिल हुए जीरो

    12 लाख से ज्यादा परिवारों ने बिजली बेचकर कमाए ₹421 करोड़, पीएम सूर्य घर योजना से 19 लाख परिवारों के बिजली बिल हुए जीरो

    सेंसेक्स 210 और निफ्टी 159 अंकों के नुकसान के साथ बंद, बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

    सेंसेक्स 210 और निफ्टी 159 अंकों के नुकसान के साथ बंद, बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

    असम में बाढ़ से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित- 11 ट्रेनें हुईं रद्द, 8 गाड़ियों के रूट बदले

    असम में बाढ़ से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित- 11 ट्रेनें हुईं रद्द, 8 गाड़ियों के रूट बदले

    धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा, कंपनी ने फिक्स किया 829-871 रुपये का प्राइस बैंड

    धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा, कंपनी ने फिक्स किया 829-871 रुपये का प्राइस बैंड

    4 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी की कीमतों में तेज उछाल, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के ताजा भाव

    4 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी की कीमतों में तेज उछाल, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के ताजा भाव

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    new zealand beats west indies by six wickets in third odi providence guyana

    Pakistan के स्पिनरों का कमाल, West Indies दूसरी पारी में 103/6 पर सिमटी

    प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान, गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे

    प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा:कल कैंसर से निधन हुआ; लगान, गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे

    सलमान खान ने सोहेल को दी आगे बढ़ने की सलाह:बोले- किसी को डेट करना शुरू करो; बेटे से कराई वीडियो कॉल में बात

    सलमान खान ने सोहेल को दी आगे बढ़ने की सलाह:बोले- किसी को डेट करना शुरू करो; बेटे से कराई वीडियो कॉल में बात

    bcci major decision following the rohit sharma controvers ajit agarkar exit certain

    bcci major decision following the rohit sharma controvers ajit agarkar exit certain

    काजोल@52, पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज:हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याद्दाश्त गई

    काजोल@52, पिता चाहते थे नाम हो मर्सिडीज:हीरोइन बनने से पहले अक्षय पर था क्रश, पहली मुलाकात में शाहरुख ने की बेइज्जती, गिरने से याददाश्त गई

    Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

    Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

    T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

    T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

    लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन:74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे

    लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन:74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे

    aakash chopra tough warning the road to the wtc final is not easy for team india

    aakash chopra tough warning the road to the wtc final is not easy for team india

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    LIVE: संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र प्रदर्शन पर घमासान, आज भी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

    LIVE: संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र प्रदर्शन पर घमासान, आज भी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

    ‘PM मोदी से माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, वरना…’, संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम; वीडियो हटाए जाने का है मुद्दा

    ‘PM मोदी से माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, वरना…’, संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम; वीडियो हटाए जाने का है मुद्दा

    आज के दिन गई थी सत्ता, 2 साल बाद पहली बार दुनिया के सामने आएंगी शेख हसीना; बांग्लादेश की वॉर्निंग पर क्या बोला भारत?

    आज के दिन गई थी सत्ता, 2 साल बाद पहली बार दुनिया के सामने आएंगी शेख हसीना; बांग्लादेश की वॉर्निंग पर क्या बोला भारत?

    दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और हिमाचल तक भारी बारिश की चेतावनी, केरल में रेड अलर्ट; गुजरात-असम-ओडिशा में बाढ़

    दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और हिमाचल तक भारी बारिश की चेतावनी, केरल में रेड अलर्ट; गुजरात-असम-ओडिशा में बाढ़

    आकाशीय बिजली गिरने से झारखंड में 13 की मौत, UP में बिजली के झटकों से 3 की गई जान, कई राज्यों में आसमान से बरसी आफत

    आकाशीय बिजली गिरने से झारखंड में 13 की मौत, UP में बिजली के झटकों से 3 की गई जान, कई राज्यों में आसमान से बरसी आफत

    लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला, 13 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू; MEA ने जारी किया बयान

    लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला, 13 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू; MEA ने जारी किया बयान

    देश की पहली वंदे भारत फ्रेट ईएमयू ने पास किया इमरजेंसी ब्रेकिंग टेस्ट, चार दौर में परखी गई क्षमता

    देश की पहली वंदे भारत फ्रेट ईएमयू ने पास किया इमरजेंसी ब्रेकिंग टेस्ट, चार दौर में परखी गई क्षमता

    ‘मेरे भाषण को कट-एंड-पेस्ट किया गया’, अब उदयनिधि ने विजय की सरकार पर साधा निशाना

    ‘मेरे भाषण को कट-एंड-पेस्ट किया गया’, अब उदयनिधि ने विजय की सरकार पर साधा निशाना

    बांकीपुर सीट पर मिली प्रचंड जीत के बाद प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी, घबराई JDU ने BJP को दी बड़ी नसीहत

    बांकीपुर सीट पर मिली प्रचंड जीत के बाद प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी, घबराई JDU ने BJP को दी बड़ी नसीहत

    3.5 लाख साधु-संतों को पूरे भारत में भेजेगी VHP, पप्पू यादव और विपक्ष के खिलाफ अभियान की तैयारी

    3.5 लाख साधु-संतों को पूरे भारत में भेजेगी VHP, पप्पू यादव और विपक्ष के खिलाफ अभियान की तैयारी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Kishore Kumar Birth Anniversary; Car Buried Story

by Dainik Mirror
August 3, 2026
in Entertainment
235 17
0
Kishore Kumar Birth Anniversary; Car Buried Story
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

24 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
किशोर कुमार का बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। - Dainik Bhaskar

किशोर कुमार का बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था।

हिंदी सिनेमा के सबसे बहुमुखी कलाकारों में किशोर कुमार का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। उन्होंने अभिनय, संगीत, निर्देशन और फिल्म निर्माण किया, लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान उनकी आवाज बनी। चार दशक तक उन्होंने मोहम्मद रफी, मुकेश और मन्ना डे जैसे दिग्गजों के बीच अपनी अलग जगह बनाई।

जितने शानदार वे गायक थे, उतनी ही रहस्यमयी उनकी निजी जिंदगी थी। कोई उन्हें सनकी कहता था, कोई जीनियस, तो कोई उनकी संवेदनशीलता का कायल था। उनके व्यक्तित्व के कई रंग थे, जिन्हें सिर्फ करीबी लोग ही समझ पाए।

4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार की 97वीं बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़िए उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से, जो बताते हैं कि पर्दे पर लोगों को हंसाने वाला यह कलाकार असल जिंदगी में कितना अलग था।

बचपन की एक चोट और उससे जुड़ा उनकी आवाज का सबसे चर्चित किस्सा

किशोर कुमार की आवाज दुनिया की सबसे अलग आवाजों में गिनी जाती है। उनके सुरों के खुरदरेपन, लचक और सहजता से जुड़ा एक पारिवारिक संस्मरण चर्चित है। बड़े भाई अशोक कुमार ने कई इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में किशोर के पैर में गहरी चोट लगी थी। दर्द इतना था कि वे घंटों रोते रहे। परिवार का मानना था कि लंबे समय तक रोने से उनकी आवाज का टेक्सचर बदल गया और वही आगे चलकर उनकी पहचान बना।

कॉलेज की कैंटीन का उधार, जिसने ‘पांच रुपैया बारह आना’ को जन्म दिया

इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान किशोर कुमार की शरारतें मशहूर थीं। वे अक्सर कैंटीन में उधार पर पोहा और जलेबी खाते थे। धीरे-धीरे उधार पांच रुपया बारह आना हो गया। कैंटीन मालिक पैसे मांगता, तो किशोर कुमार गाकर उसे टालने की कोशिश करते। वर्षों बाद फिल्म चलती का नाम गाड़ी के ‘पांच रुपैया बारह आना’ गीत ने धूम मचाई। माना जाता है कि इस गाने की प्रेरणा उसी उधार से मिली थी।

मुंबई आए तो अभिनेता नहीं, सिर्फ गायक बनने का सपना था

किशोर कुमार अभिनेता नहीं, गायक बनना चाहते थे। वे मुंबई अपने आदर्श के.एल. सहगल की तरह गायक बनने आए थे। बड़े भाई अशोक कुमार के स्टार होने के कारण उन्हें अभिनय के प्रस्ताव मिलने लगे। शुरुआती दिनों में उन्होंने परिवार और निर्माताओं की इच्छा पर कई फिल्में कीं। बाद में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें सफल अभिनेता बनाया, लेकिन उन्होंने माना कि उनका पहला प्यार हमेशा गायकी ही रही।

‘आनंद’ पहले किशोर कुमार को ऑफर हुई थी, लेकिन एक गलतफहमी ने बदल दिया हिंदी सिनेमा का इतिहास

1971 में रिलीज हुई ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म आनंद भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। टाइटल रोल के लिए राजेश खन्ना पहली पसंद नहीं थे। गीतकार-लेखक गुलजार ने अपनी संस्मरण पुस्तक Actually… I Met Them में लिखा है कि ऋषिकेश मुखर्जी इस फिल्म में किशोर कुमार को लेना चाहते थे। अमित कुमार ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पिता को सबसे पहले इस फिल्म का प्रस्ताव मिला था।

इस किस्से का सबसे चर्चित हिस्सा एक गलतफहमी से जुड़ा है। बताया जाता है कि एक बंगाली आयोजक से भुगतान विवाद के बाद किशोर कुमार ने दरबान से कह रखा था कि वह व्यक्ति दोबारा आए तो उसे अंदर न आने दिया जाए। संयोग से ऋषिकेश मुखर्जी कहानी सुनाने पहुंचे, तो दरबान ने उन्हें भी वही व्यक्ति समझकर लौटा दिया।

इससे ऋषिकेश मुखर्जी आहत हो गए और उन्होंने किशोर कुमार के साथ फिल्म बनाने का विचार छोड़ दिया। बाद में आनंद का रोल राजेश खन्ना को मिला, जो उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल हुई।

हालांकि, इस कहानी का दूसरा पक्ष भी है। गुलजार ने अपनी किताब में लिखा है कि फिल्म शुरू होने से कुछ दिन पहले किशोर कुमार सिर मुंडवाकर ऋषिकेश मुखर्जी के सामने पहुंचे और मजाक में गाने लगे, “अब क्या करोगे, ऋषि?” इसके बाद फिल्म के लिए नए अभिनेता की तलाश शुरू हुई। इसलिए फिल्म छूटने की असली वजह को लेकर आज भी अलग-अलग दावे किए जाते हैं।

किशोर कुमार, के.एल. सहगल के गानों से प्रभावित थे और उन्हीं की तरह गायक बनना चाहते थे। सहगल से मिलने की चाह में 18 साल की उम्र में मुंबई पहुंचे, लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई।

किशोर कुमार, के.एल. सहगल के गानों से प्रभावित थे और उन्हीं की तरह गायक बनना चाहते थे। सहगल से मिलने की चाह में 18 साल की उम्र में मुंबई पहुंचे, लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई।

मुंबई में भी मजाक नहीं छोड़ा, बना लिया अपना रेट कार्ड

संगीत के प्रति जितना जुनून था, हास्यबोध भी उतना ही गजब का था। फिल्म पत्रकारों और संस्मरणों के मुताबिक, शुरुआती दिनों में दोस्तों की महफिल में किशोर कुमार मजाक में अपना रेट कार्ड बताते थे। कहते थे- अगर अशोक कुमार का गाना सुनना है तो 25 पैसे, किसी और का 50 पैसे और के.एल. सहगल का गीत सुनना है तो एक रुपया देना पड़ेगा।

के.एल. सहगल उनके सबसे बड़े आदर्श थे और वे उन्हें अपना गुरु मानते थे। इसलिए एचएमवी ने जब सहगल के गीतों का एल्बम रिकॉर्ड करने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि लोग यह न कहें कि उन्होंने अपने गुरु से बेहतर गाया।

शास्त्रीय संगीत नहीं सीखा, फिर भी बने भारतीय सिनेमा की सबसे अलग आवाज

किशोर कुमार ने कभी शास्त्रीय संगीत की औपचारिक शिक्षा नहीं ली। इसके बावजूद उन्होंने सुरों पर ऐसी पकड़ बनाई, जो आज भी संगीत विशेषज्ञों के लिए अध्ययन का विषय है। सचिन देव बर्मन ने उनकी प्राकृतिक प्रतिभा पहचानी और मौलिक शैली बनाए रखने की सलाह दी।

बाद में आर.डी. बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनंदजी और बप्पी लाहिड़ी समेत लगभग हर बड़े संगीतकार ने उनकी नैसर्गिक गायकी का भरपूर इस्तेमाल किया। चार राष्ट्रीय और आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले किशोर कुमार बिना औपचारिक प्रशिक्षण के भी गायकी की परिभाषा बदलने वाले गायक माने जाते हैं।

सचिन देव बर्मन ने पहचानी आवाज, फिर शुरू हुआ सुनहरे दौर का सफर

गायक बनने का सपना लेकर मुंबई पहुंचे किशोर कुमार को शुरुआती दौर में पहचान बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उस समय फिल्म इंडस्ट्री पर मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मुकेश का दबदबा था। इसी बीच एस.डी. बर्मन ने उनकी नैसर्गिक गायकी पहचानी।

आर.डी. बर्मन और फिल्म इतिहासकारों के मुताबिक, एस.डी. बर्मन उन्हें किसी की नकल न करने और मौलिक शैली में गाने की सलाह देते थे। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। बाद में मुनिमजी, पेइंग गेस्ट, नौ दो ग्यारह, गाइड, आराधना समेत कई फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे लोकप्रिय पार्श्व गायक बना दिया।

किशोर दा लता मंगेशकर का बहुत सम्मान करते थे। जब भी वे उनके साथ कोई गाना गाते थे, तो प्रोड्यूसर से कहते थे कि लता दीदी को जितना पैसा दिया गया है, उन्हें उससे एक रुपए कम दिया जाए।

किशोर दा लता मंगेशकर का बहुत सम्मान करते थे। जब भी वे उनके साथ कोई गाना गाते थे, तो प्रोड्यूसर से कहते थे कि लता दीदी को जितना पैसा दिया गया है, उन्हें उससे एक रुपए कम दिया जाए।

लता मंगेशकर के साथ बनाई सबसे सफल जोड़ी, सम्मान ऐसा कि अपनी फीस भी कम कर ली

किशोर कुमार और लता मंगेशकर की जोड़ी ने हिंदी फिल्म संगीत को सैकड़ों यादगार गीत दिए। दोनों के बीच गहरा पेशेवर सम्मान था। फिल्म पत्रकारों और संगीत जगत में प्रचलित एक किस्से के मुताबिक, रिकॉर्डिंग से पहले किशोर कुमार कई बार निर्माताओं से पूछते थे कि लता मंगेशकर को कितना पारिश्रमिक दिया जा रहा है। अगर उनकी फीस ज्यादा होती, तो वे मजाक में कहते थे, “मुझे लता जी से एक रुपया कम दे दीजिए।”

एक रिकॉर्डिंग के दौरान ली गई मोहम्मद रफी और किशोर दा की तस्वीर।

एक रिकॉर्डिंग के दौरान ली गई मोहम्मद रफी और किशोर दा की तस्वीर।

जब पता चला कि रफी से ज्यादा फीस मिली है, तो निर्माता से बोले- पहले उनका भुगतान बढ़ाइए

मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को अक्सर प्रतिद्वंद्वी माना गया, लेकिन निजी जीवन में दोनों के बीच गहरा सम्मान था। फिल्म पत्रकार राजू भारतन समेत कई लेखकों के संस्मरणों के मुताबिक, एक डुएट गीत की रिकॉर्डिंग के दौरान किशोर कुमार को पता चला कि उन्हें रफी साहब से ज्यादा भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने निर्माता से कहा कि रफी जैसे महान गायक को उनसे कम फीस नहीं मिलनी चाहिए। बताया जाता है कि बाद में निर्माता ने रफी का पारिश्रमिक बढ़ाया।

‘हाफ टिकट’ में लता नहीं पहुंचीं, तो खुद ही गा दी पुरुष और महिला की आवाजें

1962 में रिलीज हुई फिल्म हाफ टिकट का गीत ‘आके सीधी लगी दिल पे’ भारतीय फिल्म संगीत के सबसे अनोखे प्रयोगों में गिना जाता है। शुरुआत में यह गीत लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड होना था, लेकिन रिकॉर्डिंग के समय लता उपलब्ध नहीं हो सकीं।

ऐसे में किशोर कुमार ने पुरुष और महिला दोनों हिस्से खुद गाए। आज भी दोनों आवाजों में फर्क करना आसान नहीं होता। संगीत समीक्षक इसे उनकी वोकल रेंज और अभिनय क्षमता का दुर्लभ उदाहरण मानते हैं। यह उनके करियर की सबसे अनोखी प्रस्तुतियों में गिनी जाती है।

आर.डी. बर्मन से पहली मुलाकात भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी

राहुल देव बर्मन (पंचम दा) और किशोर कुमार की जोड़ी ने हिंदी फिल्म संगीत को अनगिनत सुपरहिट गीत दिए। उनकी पहली मुलाकात भी दिलचस्प थी। आर.डी. बर्मन ने बताया था कि पहली बार मिलने पर उन्होंने किशोर कुमार को साधु जैसे वेश में बैठे देखा। किशोर कुमार ने पहले मजाक किया, फिर अलग-अलग लोगों की मिमिक्री सुनाई और आखिर में हंसते हुए अपना परिचय दिया।

पंचम दा कहते थे कि पहली मुलाकात में ही उन्हें एहसास हो गया था कि किशोर कुमार अलग ही दुनिया के इंसान हैं। यही रिश्ता आगे चलकर हिंदी फिल्म संगीत की सबसे सफल संगीतकार-गायक जोड़ियों में बदल गया।

बिना रियाज के नहीं, अपने तरीके से तैयारी करते थे

किशोर कुमार कहते थे कि वे शास्त्रीय रियाज नहीं करते, लेकिन बिना तैयारी के भी नहीं गाते थे। रिकॉर्डिंग से पहले वे घंटों अकेले बैठकर धुन, शब्द और मूड समझते थे। कई संगीतकारों के मुताबिक, वे गाने के भाव को पकड़ने में सबसे ज्यादा समय लगाते थे। जब तक उन्हें लगता कि गाना भीतर से महसूस नहीं हुआ, तब तक रिकॉर्डिंग शुरू नहीं करते थे।

पेड़ों से बातें करते थे, इसलिए लोग उन्हें सनकी कहने लगे

किशोर कुमार के बारे में सबसे मशहूर बातों में एक यह रही कि वे अपने बंगले के पेड़ों से बातें करते थे। वर्षों तक इस किस्से को उनकी ‘सनक’ का प्रतीक बनाकर पेश किया गया। हालांकि, बेटे अमित कुमार और करीबियों के इंटरव्यू एक अलग तस्वीर पेश करते हैं।

अमित कुमार ने कई बातचीत में कहा कि उनके पिता प्रकृति के बेहद करीब थे। उन्हें पेड़ों के बीच समय बिताना अच्छा लगता था। वे हर पेड़ को पहचानते थे और कभी-कभी मजाकिया अंदाज में उनसे बातें कर लेते थे। फिल्म इंडस्ट्री की भागदौड़ और लगातार काम के बीच यही उनका सुकून पाने का तरीका था। बाद में कई फिल्म इतिहासकारों ने भी लिखा कि इस आदत को बढ़ा-चढ़ाकर उनकी सनक के तौर पर पेश किया गया।

इंटरव्यू से बचने के लिए ड्रॉइंग रूम में लगवा दी थीं खोपड़ियां और लाल रोशनी

किशोर कुमार मीडिया से दूरी बनाकर रखते थे। कई वरिष्ठ फिल्म पत्रकारों के संस्मरणों के मुताबिक, उनके घर के ड्रॉइंग रूम में नकली खोपड़ियां, हड्डियां और लाल रंग की लाइटें लगी रहती थीं।

बताया जाता है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि पहली बार आने वाला व्यक्ति थोड़ा असहज महसूस करे। इसके बाद किशोर कुमार अपने अंदाज में बातचीत शुरू करते थे। कुछ पत्रकारों के मुताबिक, इंटरव्यू से पहले वे मजाकिया शर्तें रखते थे- ‘मेरे घर का खाना मत मांगना, पैसे उधार मत मांगना और मेरी हॉरर फिल्मों का कलेक्शन मत मांगना।’

यही वजह थी कि उनके इंटरव्यू दूसरे कलाकारों से अलग अनुभव बन जाते थे।

कार गार्डन में दफनाकर कई दिनों तक शोक मनाया था

किशोर कुमार से जुड़ा सबसे चर्चित किस्सा उनकी पहली कार का है। फिल्म पत्रकार राजू भारतन और कई बायोग्राफी के मुताबिक, जब उनकी पहली कार पूरी तरह खराब हो गई, तो उन्होंने उसे कबाड़ में बेचने से इनकार कर दिया। उन्होंने कार को बंगले के परिसर में दफन करवा दिया और कई दिनों तक उसके लिए शोक मनाया।

भारतीय सेना के जवानों के सामने परफॉर्म करने के लिए सुनील दत्त ने किशोर कुमार को एक साल तक मनाया था।

भारतीय सेना के जवानों के सामने परफॉर्म करने के लिए सुनील दत्त ने किशोर कुमार को एक साल तक मनाया था।

स्टेज पर गाने से डरते थे किशोर कुमार, सुनील दत्त ने ‘एक चतुर नार’ वाला दांव खेलकर दूर किया डर

किशोर कुमार जितने बेहतरीन गायक थे, उतना ही उन्हें लाइव स्टेज पर गाने से डर लगता था। सुनील दत्त करीब एक साल तक उन्हें भारतीय सैनिकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए मनाते रहे। आखिरकार किशोर तैयार हुए, लेकिन बोले- आप माइक के सामने खड़े रहेंगे, मैं पीछे से गाऊंगा, बिल्कुल फिल्म पड़ोसन के गाने ‘एक चतुर नार’ की तरह।

जैसे ही किशोर कुमार ने आंखें बंद कर गाना शुरू किया, सुनील दत्त चुपचाप मंच से हट गए। तालियों की गूंज सुनकर जब किशोर ने आंखें खोलीं, तो वे अकेले मंच पर थे। इसके बाद उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कई गाने सुनाए और उनका स्टेज फियर हमेशा के लिए खत्म हो गया।

मुंबई में रहते थे, लेकिन दिल हमेशा खंडवा में बसता था

करोड़ों लोगों की आवाज बनने के बावजूद किशोर कुमार मुंबई की चमक-दमक में पूरी तरह नहीं रम पाए। उन्होंने कई इंटरव्यू में अपने पैतृक शहर खंडवा का जिक्र किया। वे अक्सर कहते थे कि एक दिन सब कुछ छोड़कर खंडवा लौट जाएंगे। वहां की गलियां, बचपन की यादें और सादा जीवन उन्हें हमेशा अपनी ओर खींचता था।

उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। 13 अक्टूबर 1987 को उनका निधन मुंबई में हुआ, लेकिन अंतिम इच्छा के अनुसार उनका पार्थिव शरीर खंडवा ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। यही वजह है कि आज भी खंडवा सिर्फ उनका जन्मस्थान नहीं, बल्कि उनकी सबसे बड़ी भावनात्मक पहचान माना जाता है।

______________________________

यह खबर भी पढ़ें..

बंटवारे में मां की चीखें सुनीं, भाई को मरते देखा:नकल उतारने पर शाहरुख पर केस किया, सरकार ने बैन कीं मनोज कुमार की फिल्में

सिनेमा में कई हीरो आए, कई सुपरस्टार बने, लेकिन एक अभिनेता ऐसा भी था जिसने पर्दे पर उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों के जरिए देशभक्ति को जिया। उनका नाम था मनोज कुमार। देशप्रम ही वो वजह था कि लोग उनका असली नाम भूलने लगे और उन्हें सिर्फ एक नाम से पुकारने लगे ‘भारत कुमार’।पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: anniversarybirthBuriedcarKishoreKishore Kumar 97th Birth AnniversaryKishore Kumar Birth AnniversaryKishore Kumar Hit SongsKishore Kumar MoviesKishore Kumar NewsKishore Kumar Songs PlaylistKumarRomantic Kishore Kumar HitsStory
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
LIVE: संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र प्रदर्शन पर घमासान, आज भी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

LIVE: संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र प्रदर्शन पर घमासान, आज भी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

August 5, 2026
₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस, 0.40% तक का चार्ज वसूलने की मिल सकती है मंजूरी

₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस, 0.40% तक का चार्ज वसूलने की मिल सकती है मंजूरी

August 5, 2026
‘PM मोदी से माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, वरना…’, संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम; वीडियो हटाए जाने का है मुद्दा

‘PM मोदी से माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, वरना…’, संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम; वीडियो हटाए जाने का है मुद्दा

August 5, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In