भारतीय स्टेट बैंक (SBI), देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI अपने ग्राहकों की संख्या, ब्रांच की संख्या और मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) पर बंपर रिटर्न दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक FD खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं कि SBI में 365 दिनों की अवधि वाली एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है? इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि एसबीआई की एफडी स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या-क्या खास है?
365 दिन की अवधि वाले एफडी खातों पर कितना ब्याज दे रहा है भारतीय स्टेट बैंक
SBI ग्राहक कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, आप अधिकतम 10 साल की लंबी अवधि के लिए भी एसबीआई में एफडी खाता खुलवा सकते हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 365 दिन यानी 1 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 6.25 प्रतिशत से लेकर 6.85 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों को 365 दिन वाली एफडी स्कीम पर कितना मिलेगा ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक 365 दिन की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 5.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 365 दिन की एफडी स्कीम पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इनके अलावा, जिन ग्राहकों की उम्र 80 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 365 दिन के एफडी खाते पर 6.85 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। एसबीआई द्वारा दिया जाने वाला ये ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट वाले एफडी खातों पर लागू है।
एसबीआई एफडी रेट
एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या है खास सुविधा
बताते चलें कि भारतीय स्टेट बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में एफडी खातों पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, सुपर सीनियर सिटीजन यानी जिनकी उम्र 80 साल या इससे भी ज्यादा हैं, उन्हें सीनियर सिटीजन की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें





































