• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 21, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Rajinikanth के बड़े फैन Sanju Samson ने परिवार और टीम संग देखी Jailer 2

    Rajinikanth के बड़े फैन Sanju Samson ने परिवार और टीम संग देखी Jailer 2

    1 नवंबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में BS-6 से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री

    1 नवंबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में BS-6 से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ICC ने Shafali Verma को लगाई फटकार, आचार संहिता तोड़ने पर मिला Demerit Point

    ICC ने Shafali Verma को लगाई फटकार, आचार संहिता तोड़ने पर मिला Demerit Point

    21 अक्टूबर को खुलेगा पारस हेल्थकेयर का आईपीओ, चेक करें शेयरों का प्राइस रेंज और बाकी जरूरी डिटेल्स

    21 अक्टूबर को खुलेगा पारस हेल्थकेयर का आईपीओ, चेक करें शेयरों का प्राइस रेंज और बाकी जरूरी डिटेल्स

    लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट, विंटर शेड्यूल के तहत डेली फ्लाइट मूवमेंट में भी होगी बढ़ोतरी

    लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट, विंटर शेड्यूल के तहत डेली फ्लाइट मूवमेंट में भी होगी बढ़ोतरी

    PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

    PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

    भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट, जानें किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा मोबाइल

    भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट, जानें किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा मोबाइल

    252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

    252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

    shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

    shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

    Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

    Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    1 नवंबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में BS-6 से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री

    1 नवंबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में BS-6 से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री

    21 अक्टूबर को खुलेगा पारस हेल्थकेयर का आईपीओ, चेक करें शेयरों का प्राइस रेंज और बाकी जरूरी डिटेल्स

    21 अक्टूबर को खुलेगा पारस हेल्थकेयर का आईपीओ, चेक करें शेयरों का प्राइस रेंज और बाकी जरूरी डिटेल्स

    लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट, विंटर शेड्यूल के तहत डेली फ्लाइट मूवमेंट में भी होगी बढ़ोतरी

    लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट, विंटर शेड्यूल के तहत डेली फ्लाइट मूवमेंट में भी होगी बढ़ोतरी

    PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

    PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

    भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट, जानें किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा मोबाइल

    भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट, जानें किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा मोबाइल

    252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

    252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

    Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

    Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

    आखिर कैसे टेलीकॉम दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बना Jio, मार्केट में एक बड़ी ताकत बनकर उभरी कंपनी

    आखिर कैसे टेलीकॉम दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बना Jio, मार्केट में एक बड़ी ताकत बनकर उभरी कंपनी

    Jio ने विकसित और विकासशील बाजारों को बनाया लक्ष्य, स्वदेशी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के जरिए पूरी दुनिया में डंका बजाने की तैयारी

    Jio ने विकसित और विकासशील बाजारों को बनाया लक्ष्य, स्वदेशी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के जरिए पूरी दुनिया में डंका बजाने की तैयारी

    टेलीकॉम बाजार में 14वें नंबर पर प्रवेश करने से लेकर मार्केट लीडर बनने तक, जियो का भारत का टेक पावरहाउस बनने तक का सफर

    टेलीकॉम बाजार में 14वें नंबर पर प्रवेश करने से लेकर मार्केट लीडर बनने तक, जियो का भारत का टेक पावरहाउस बनने तक का सफर

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Bishnoi Community Controversy | Salman Khan Apology Demand & Canada Attack

    Bishnoi Community Controversy | Salman Khan Apology Demand & Canada Attack

    Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind

    Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind

    Kim Kardashian Birthday Special | Sex Tape Controversy To Global Icon

    Kim Kardashian Birthday Special | Sex Tape Controversy To Global Icon

    Shammi Kapoor Birth Anniversary 2026 Facts; Mumtaz Love Story – Neila Devi

    Shammi Kapoor Birth Anniversary 2026 Facts; Mumtaz Love Story – Neila Devi

    Kim Kardashian Birthday Special | Sex Tape Controversy To Global Icon

    Kim Kardashian Birthday Special | Sex Tape Controversy To Global Icon

    Rajinikanth के बड़े फैन Sanju Samson ने परिवार और टीम संग देखी Jailer 2

    Rajinikanth के बड़े फैन Sanju Samson ने परिवार और टीम संग देखी Jailer 2

    ICC ने Shafali Verma को लगाई फटकार, आचार संहिता तोड़ने पर मिला Demerit Point

    ICC ने Shafali Verma को लगाई फटकार, आचार संहिता तोड़ने पर मिला Demerit Point

    Tiger Shroff Health Update | Juhu Firing Incident Recovery

    Tiger Shroff Health Update | Juhu Firing Incident Recovery

    Tiger Shroff Health Update | Juhu Firing Incident Recovery

    Tiger Shroff Health Update | Juhu Firing Incident Recovery

    Deepika Padukone Ranveer Singh Reveal Second Daughter Devi Name & Photo

    Deepika Padukone Ranveer Singh Reveal Second Daughter Devi Name & Photo

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    ‘आशुतोष और सौरव ही लेते थे आंदोलन से जुड़े फैसले’, दिपके की अपील- दिवाली तक CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

    ‘आशुतोष और सौरव ही लेते थे आंदोलन से जुड़े फैसले’, दिपके की अपील- दिवाली तक CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर दिल्ली में किया रावण दहन, बोलीं- ‘भारत भगवान राम के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है’

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर दिल्ली में किया रावण दहन, बोलीं- ‘भारत भगवान राम के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है’

    ‘राहुल गांधी के वियतनाम से लौटने पर होगा रिजीम चेंज…’, संजय राउत ने जारी किया बयान

    ‘राहुल गांधी के वियतनाम से लौटने पर होगा रिजीम चेंज…’, संजय राउत ने जारी किया बयान

    शोरूम से निकलते ही बेकाबू हुई नई कार, बैरिकेडिंग तोड़ बाइक को उड़ाया; CCTV में कैद हुआ हादसा

    शोरूम से निकलते ही बेकाबू हुई नई कार, बैरिकेडिंग तोड़ बाइक को उड़ाया; CCTV में कैद हुआ हादसा

    तो क्या टाइगर श्रॉफ नहीं थे शूटर्स का निशाना? आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

    तो क्या टाइगर श्रॉफ नहीं थे शूटर्स का निशाना? आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर किया रावण दहन, PM मोदी बोले– ‘देश के दुश्मनों से मिलकर लड़ना होगा’

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर किया रावण दहन, PM मोदी बोले– ‘देश के दुश्मनों से मिलकर लड़ना होगा’

    TMC से दूरी के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का तोहफा! 500 वर्गमीटर मुफ्त जमीन देने का प्रस्ताव

    TMC से दूरी के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का तोहफा! 500 वर्गमीटर मुफ्त जमीन देने का प्रस्ताव

    फेमस वरकला बीच पर ब्रिटिश महिला के साथ जबरदस्ती, कपड़े खींचे और फाड़ दिए गए

    फेमस वरकला बीच पर ब्रिटिश महिला के साथ जबरदस्ती, कपड़े खींचे और फाड़ दिए गए

    भारत पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मुंबई और जामनगर का करेंगे दौरा,एस जयशंकर से होगी मुलाकात

    भारत पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मुंबई और जामनगर का करेंगे दौरा,एस जयशंकर से होगी मुलाकात

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Kim Kardashian Birthday Special | Sex Tape Controversy To Global Icon

by Dainik Mirror
October 20, 2026
in Entertainment
247 5
0
Kim Kardashian Birthday Special | Sex Tape Controversy To Global Icon
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्लोबल मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन आज 46 साल की हो चुकी हैं। आज 18 हजार करोड़ की संपत्ति की मालकिन किम कार्दशियन कुछ सालों पहले तक आम सी जिंदगी जीती थीं और एक क्लोदिंग स्टोर में नौकरी करती थीं, लेकिन फिर पैरिस हिल्टन जैसे नामी लोगों से उनकी दोस्ती ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया, फिर साल 2007 में आया एक सेक्स टेप, जिसे कथित तौर पर किम ने खुद बेचा था। इस टेप से कई विवाद हुए। कभी कहा गया कि ये टेप उनके बॉयफ्रेंरे जे. ने नशे में बनाया और बिना उनकी अनुमति बेचा, तो कभी कहा गया कि किम ने जानबूझकर इसे सार्वजनिक किया। चाहे ये पब्लिसिटी स्टंट हो या धोखा, किम ने रातोंरात पहचान बना ली और फिर हर वो काम किया, जो लोगों का ध्यान खींच सकता था। कभी उन्होंने खुद पर वीडियो गेम बनाया, कभी परफ्यूम फ्रेग्नेंस बनाई, तो कभी सौतेली बहनों और परिवार के साथ जिंदगी पर रियलिटी शो बना दिया।

समय के साथ किम ने पॉपुलैरिटी हासिल की और आज वो दुनिया की सबसे रईस सेलिब्रिटीज में शामिल हैं। लग्जरी जिंदगी की शौकीन किम कार्दशियन ने एक प्राइवेट जेट भी खरीदा है, जिसे वो किम एयर कहती हैं। 1300 करोड़ के इस जेट से एक बार किम महज एक 1300 रुपए का चीजकेक खान पेरिस गई थीं।

आज किम कार्दशियन के बर्थडे के खास मौके पर जानिए क्लोदिंग स्टोर की नौकरी से लेकर ग्लोबल स्टारडम हासिल करने और साथ मिले कुछ विवादों की कहानी-

21 अक्टूबर 1980 को किम कार्दशियन का जन्म लॉस एंजिलिस में मशहूर वकील रॉबर्ट कार्दशियन और बिजनेसमैन क्रिस कार्दशियन के घर हुआ। किम से बड़ी बहन कोर्टनी हैं, जिनके बाद छोटी बहन क्लो और भाई रॉब।

किम कार्दशियन के बचपन की तस्वीर।

किम कार्दशियन के बचपन की तस्वीर।

1991 में उनकी मां क्रिस ने 1976 समर ओलिंपिक के विनर कैटलिन जेनर (ब्रूस) से शादी की। इस शादी से हुईं केंडल जेनर और काइली जेनर उनकी सौतेली बहने हैं।

केंडल जेनर, किम कार्दशियन, काइली जेनर।

केंडल जेनर, किम कार्दशियन, काइली जेनर।

किम ने लॉस एंजिलिस के मैरीमाउंट हाईस्कूल से पढ़ाई की। टीनएज में किम की दोस्ती पेरिस हिल्टन से हुई। पेरिस हिल्टन, हिल्टन होटल के फाउंडर कोनार्ड हिल्टन की पोती हैं। बढ़ती उम्र के साथ पेरिस हिल्टन, सेलिब्रिटी बन गईं। उनके साथ पार्टी और इवेंट में जाते हुए किम कार्दशियन का परिचय फेम से हुआ।

पेरिस हिल्टन के साथ ली गई किम की तस्वीर।

पेरिस हिल्टन के साथ ली गई किम की तस्वीर।

कार एक्सीडेंट के बाद पिता के कहने पर की कपड़ों की दुकान में नौकरी

किम 16 साल की थीं, जब उनका कार एक्सीडेंट हुआ। कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, तो पिता ने इस शर्त पर दूसरी कार दिलाई कि उन्हें इसका खर्चा खुद निकालना होगा। पिता की इस शर्त के अनुसार, किम ने महज 16 साल की उम्र में लॉस एंजिलिस की बॉडी नाम की कपड़ों की दुकान में 4 सालों तक काम किया।

किम 19 साल की थीं, जब उन्हें म्यूूजिक प्रोड्यूसर डेमन थॉमस से प्यार हो गया। परिवार ने आपत्ति जताई तो किम ने 2000 में घर से भागकर शादी कर ली। किम ने नौकरी भी छोड़ दी। लेकिन चंद महीनों में ही दोनों अलग हो गए।

किम कार्दशियन और डेमन थॉमस।

किम कार्दशियन और डेमन थॉमस।

किम ने आरोप लगाए कि डेमन ने शादी के दिन एक्ष्टसी नाम का नशीला पदार्थ दिया और साथ ही शारीरिक-भावनात्मक शोषण किया।

तलाक की प्रोसेस के बीच वह सिंगर-एक्ट्रेस ब्रांडी की पर्सनल स्टाइलिस्ट बनीं। इस दौरान उनकी मुलाकात ब्रांडी के भाई रैपर रे जे. से हुई। तलाक के बाद किम ने रे जे. को डेट करना शुरू कर दिया। नामी लोगों के साथ समय बिताते हुए किम कार्दशियन लाइमलाइट में रहने लगी और उन्हें खूब मीडिया अटेंशन भी मिली। लेकिन साथ ही कुछ बड़े आरोप भी हिस्से में आए।

रैपर रे जे. के साथ किम कार्दशियन।

रैपर रे जे. के साथ किम कार्दशियन।

2004 में ब्रांडी और बॉयफ्रेंड रे जे. की मां सोंजा ने आरोप लगाए कि उन्होंने किम को एक मामूली खर्चे के लिए अपना अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड दिया था, लेकिन किम ने बिना बताए बहनों कोर्टनी और ख्लोए के लिए डेढ़ लाख डॉलर का सामान खरीद लिया। विवादों के बीच रे जे. ने दोनों के बीच समझौता करवाया और मुकदमा खत्म कर दिया गया।

विवाद के बीच किम, सिंगर ब्रांडी का काम छोड़कर पेरिस हिल्टन की पर्सनल स्टाइलिस्ट बन गईं। वो पेरिस हिल्टन की रियलिटी सीरीज द सिंपल लाइफ में भी नजर आई थीं। उन्हें कई मौकों पर पेरिस हिल्टन के साथ स्पॉट किया गया। किम आज भी अपनी पॉपुलैरिटी का क्रेडिट पेरिस हिल्टन को देती हैं।

सेक्स टेप रिलीज होने से विवादों से घिरीं, सफाई में कहा- बॉयफ्रेंड ने नशे में रिकॉर्डिंग की

फरवरी 2007 में विविड एंटरटेनमेंट ने किम कार्दशियन और बॉयफ्रेंड रे जे. का एक सेक्स टेप रिलीज किया, टाइटल था किम कार्दशियन सुपरस्टार। कथित तौर पर ये सेक्स टेप किम और रे ने 2003 में वेकेशन के दौरान बनाया था। टेप रिलीज होते ही किम ओवरनाइट चर्चा में आ गईं। सफाई में उन्होंने कहा कि ये टेप, नशे देकर बनाया गया और इसे रिलीज करने से पहले उनकी इजाजत नहीं ली गई। किम ने मानहानि का मुकदमा किया। 3 महीने बाद ये मुकदमा 5 मिलियन डॉलर यानी 47 करोड़ में सेटल हुआ। 6 हफ्तों में ही टेप की बिक्री करीब 15 करोड़ की हुई।

चर्चा में आने के बाद किम कार्दशियन, उनकी मां, सौतेले पिता और भाई-बहनों के सआथ एक टीवी रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन शुरू हुआ। रियलिटी शो में परिवार की लग्जरी लाइफ काफी पसंद की गई और शो हिट हो गया।

आगे इसके स्पिन ऑफ कोर्टनी एंड किम टेक न्यूयॉर्क और कोर्टनी एंड किम टेक मियामी भी रिलीज किए गए। ये सीरीज 2007 से शुरू होकर 2021 तक चली। इसके कुल 294 एपिसोड आए, जिससे सिर्फ किम ही नहीं उनकी सौतेली बहनों कोर्टनी जेनर और केंडल जेनर को भी काफी पॉपुलैरिटी मिली। इस शो से ही किम कार्दशियन इंटरनेशनल स्टार बनीं।

अमेरिकी कंपनी ने किम की बनाई सेक्स डॉल, विवाद हुआ

2010 में अमेरिकन कंपनी पाइपड्रीम प्रोडक्ट ने किंकी किम फिल्थी लव डॉल नाम की एडल्ट सेक्स डॉल बनाई। डॉल काफी हद तक किम से मिलती थी। किम का नाम रखने पर जमकर विवाद हुआ, किम ने केस कर प्रोडक्शन रोकने की मांग की। हालांकि कंपनी ने सफाई में कहा कि नाम और बनावट मिलना महज संयोग है।

रॉबरी में गनपॉइंट पर बनाया गया बंधक

2 अक्टूबर 2016 को पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के दौरान किम कार्दशियन के साथ बंदूक की नोक पर लूटपाट हुई। पांच लोग पुलिस अधिकारियों के भेष में उस अपार्टमेंट में घुसे, जहां किम ठहरी हुई थीं। उन्होंने किम के हाथ-पैर बांध दिए, उनका मुंह बंद कर दिया और करीब 1 करोड़ डॉलर (तब लगभग 67 करोड़ रुपये) के गहने लूट लिए।

किम के कमरे तक पहुंचने के बाद उन्होंने उनके सिर पर बंदूक तान दी और अंगूठी देने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने किम के हाथों और पैरों को जिप टाई से बांध दिया और उनकी आंखों और मुंह पर डक्ट टेप लगा दी। किम ने किसी तरह अपनी कलाइयों पर बंधी जिप टाई से हाथ छुड़ाए और मदद के लिए चिल्लाईं। गहनों का बॉक्स मिलने के बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए।

निजी जिंदगी से भी बटोरीं सुर्खियां

19 की उम्र में शादी, 3 साल बाद तलाक लिया

19 साल की उम्र में किम ने घर से भागकर म्यूजिक डायरेक्टर से शादी की, जो 3 साल में टूट गई। आगे उन्होंने रैपर रे जे. को डेट किया, लेकिन सेक्स टेप रिलीज होने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद 2007 में उनका रिश्ता फुटबॉल प्लेयर रेगी बुश से रहा। जुलाई 2009 में दोनों अलग हुए और सितंबर में फिर पैचअप कर लिया। हालांकि जल्द ही दोनों पूरी तरह अलग हुए। 2010 में किम ने कुछ महीनों के लिए नेशनल फुटबॉल लीग प्लेयर माइल्स ऑस्टिन को भी डेट किया।

माइल्स ऑस्टिन के साथ किम कार्दशियन की किस करते हुए तस्वीर।

माइल्स ऑस्टिन के साथ किम कार्दशियन की किस करते हुए तस्वीर।

72 दिन में टूट गई दूसरी शादी

2011 में किम ने बास्केटबॉल प्लेयर क्रिस हम्फ्रीज से सगाई गई। इसी साल दोनों ने शादी भी की। इनकी शादी की तैयारियों पर भी एक टीवी रियलिटी शो बनाया गया। शादी के 72 दिन बाद ही किम ने तलाक की अर्जी दे दी। तब कहा गया कि किम की शादी महज एक पब्लिसिटी स्टंट थी। तब टीवी चैनल से किम की शादी से जुड़े सभी शो हटाने के लिए एक पिटीशन भी चलाई गई थी।

क्रिस हम्फ्रीज और किम की शादी की तस्वीर।

क्रिस हम्फ्रीज और किम की शादी की तस्वीर।

कान्ये वेस्ट ने तलाक का लिया बदला, हमशक्ल से की शादी

तलाक की प्रोसेस के बीच ही किम ने 2012 में रैपर कान्ये वेस्ट को डेट करना शुरू कर दिया। जबकि उनका तलाक 2013 में हुआ। इसी साल किम ने बर्थडे के दिन कान्ये से सगाई की। मई 2014 में दोनों ने शादी की।

शादी के बाद से ही किम की पॉपुलैरिटी दुनिया भर में बढ़ने लगी और वो बड़ी ब्रांड डील साइन करते हुए रईस सेलेब्स में गिनी गईं। इस शादी से उन्हें 4 बच्चे हुए।

ये शादी लंबी चली, लेकिन फरवरी 2021 में किम ने तलाक फाइल कर दिया। 2022 में तलाक हुआ, जिसके बाद दोनों को बच्चों की जॉइन्ट कस्टडी मिली। किम से तलाक लेने के बाद कान्ये ने आर्टिस्ट बियान्का से शादी की, जो हूबहू किम कार्दशियन की तरह दिखती हैं।

कान्ये वेस्ट की वाइफ बियान्का।

कान्ये वेस्ट की वाइफ बियान्का।

कान्ये से अलग होने के बाद किम एक्टर-कॉमेडियन पेट डेविडसन के साथ रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन 1 साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद किम की जिंदगी में फुटबॉल प्लेयर ओडेल बेकहम जूनियर आए।

ओडेल से ब्रेकअप के बाद अब किम ब्रिटिश फॉर्मुला वन ड्राइवर लूइस हैमिल्टन को डेट कर रही हैं।

क्लोदिंग स्टोर से लेकर परफ्यूम ब्रांड, वीडियो गेम तक बिजनेस में बनाई पकड़

2006- DASH बुटीक: किम ने अपनी बहनों कर्टनी और ख्लोए के साथ कैलिफोर्निया में DASH नाम से कपड़ों और फैशन एक्सेसरीज का बुटीक शुरू किया। इसके स्टोर लॉस एंजिलिस, मियामी और न्यूयॉर्क में भी खुले। 2013 में कार्दशियन कलेक्शन से करीब ₹3,600 करोड़ की बिक्री होने की खबर थी। रियलिटी शो में इन स्टोर्स को प्रमुखता मिली, लेकिन अप्रैल 2018 में सभी स्टोर बंद कर दिए गए।

2009- शू डेजल: किम ने बिजनेसमैन ब्रायन ली और रॉबर्ट सफिरो के साथ शू डेजल नाम का ऑनलाइन फुटवियर बिजनेस शुरू किया। ये सब्सक्रिप्शन मॉडल था। बाद में यह कंपनी JustFab के साथ जुड़ गई। इस बिजनेस ने किम को फैशन रिटेल के डिजिटल मॉडल से जोड़ा।

2011- कार्दशियन कलेक्शन: किम ने अपनी बहनों के साथ सियर्स के लिए कार्दशियन कलेक्शन नाम से कपड़ों, जूतों और एक्सेसरीज की लाइन लॉन्च की।

2014- किम कार्दशियन हॉलीवुड वीडियो गेम: किम ने मोबाइल गेमिंग कंपनी ग्लू मोबाइल के साथ मिलकर यह गेम लॉन्च किया। इसमें खिलाड़ी अपने किरदार को फैशन, मॉडलिंग, एक्टिंग और सेलिब्रिटी इवेंट्स के जरिए हॉलीवुड स्टार बना सकते थे। गेम ने इन-ऐप खरीदारी से उस साल का सबसे पॉपुलर गेम बना। हालांकि, 8 अप्रैल 2024 को इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया।

2015- किमोजी: किम ने अपने चेहरे के एक्सप्रेशंस, स्टाइल पर आधारित Kimoji ऐप लॉन्च किया। इसमें कस्टम इमोजी और डिजिटल स्टिकर्स उपलब्ध थे। ऐप ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

2017- KKW ब्यूटी: किम ने जून 2017 में अपना मेकअप ब्रांड KKW ब्यूटी लॉन्च किया। इसकी शुरुआत क्रीम कंटूर और हाइलाइटर किट से हुई। बाद में लिपस्टिक, लिप लाइनर, आईशैडो और दूसरे कॉस्मेटिक्स भी लॉन्च हुए। जून 2020 में Coty ने उनके ब्यूटी बिजनेस की 20% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 200 मिलियन डॉलर की डील की। 2022 में KKW ब्यूटी बंद हो गया।

2017- KKW फ्रेंग्नेंस: किमोजी के नामों से प्रेरित चैरी, पीच, वाइब जैसे परफ्यूम लॉन्च किए गए। मई 2022 में ब्रांड की वेबसाइट बंद कर दी गई।

2019- SKIMS: किम ने बिजनेसमैन जेन्स ग्रेडे के साथ मिलकर SKIMS की शुरुआत की। यह शेपवियर, इनरवियर और लाउंजवियर ब्रांड है।2022 में कंपनी का वैल्यूएशन 3.2 अरब डॉलर, 2023 में 4 अरब डॉलर और नवंबर 2025 में 5 अरब डॉलर (47 हजार करोड़) पहुंच गया।

2022- SKKN बाय किम: KKW ब्यूटी बंद होने के बाद किम ने SKKN BY KIM नाम से स्किनकेयर ब्रांड लॉन्च किया। 2024 में ब्रांड के तहत मेकअप प्रोडक्ट्स भी पेश किए गए। हालांकि, जून 2025 में SKKN बाय किम बंद कर दिया गया।

2025- NikeSKIMS: किम ने Nike के साथ साझेदारी करके NikeSKIMS नाम से महिलाओं के लिए एक्टिववेयर ब्रांड पेश किया। इसका फोकस स्पोर्ट्स ब्रा, लेगिंग्स, ट्रेनिंग कपड़ों और फिटनेस से जुड़े परिधानों पर है।

2026 की रिपोर्ट के अनुसार, किम SKIMS के तहत ब्यूटी प्रोडक्ट्स की नई लाइन 2027 में लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

साल दर साल बढ़ी कमाई, मौजूदा नेटवर्थ 17,100 करोड़

किम कार्दशियन की मई 2014 में संपत्ति करीब ₹270 करोड़ थी। 2015 में फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी सालाना कमाई 2014 के ₹168 करोड़ से बढ़कर लगभग ₹318 करोड़ हो गई थी।

2013 में किम एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए लगभग ₹1.8 करोड़ से ₹3 करोड़ तक लेती थीं।

जुलाई 2018 तक उनकी कुल संपत्ति बढ़कर करीब ₹2,100 करोड़ हो गई थी। अप्रैल 2021 में वह अरबपति बनीं। उनकी संपत्ति बढ़ने में शेपवियर कंपनी SKIMS, KKW ब्यूटी, रियलिटी टीवी, ब्रांड एंडोर्समेंट की अहम भूमिका रही।

दिसंबर 2024 तक फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति करीब ₹14,450 करोड़ आंकी थी। इस तरह किम दुनिया की सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में शामिल हो गईं।

2023 तक किम एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ₹15 करोड़ चार्ज करती थीं। मौजूदा समय में वह हर पोस्ट के 47 करोड़ चार्ज करती हैं।

फोर्ब्स, सितंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, किम कार्दशियन की मौजूदा नेटवर्थ 1.9 अरब डॉलर यानी करीब ₹17,100 करोड़ रुपए है।

किम के घरों और रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की कुल अनुमानित कीमत 100 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹900 करोड़ से ज्यादा बताई गई है।

किम कार्दशियन अपने काम से दूर खाली वक्त में अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में बनी अपनी हवेली पर रहना पसंद करती हैं। 2022 में उन्होंने इस हवेली को खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 4,239 स्क्वायर फीट में फैली इस हवेली की कीमत 500 करोड़ रुपए है।

किम के पास Gulfstream G650ER प्राइवेट जेट है, जिसे Kim Air कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान की खरीद और कस्टमाइजेशन पर कुल करीब 150 मिलियन डॉलर यानी ₹1,350 करोड़ खर्च हुए।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 में प्रेग्नेंट किम को पेरिस के होटल कॉस्टेस का स्पेशल चीजकेक खाने की क्रेविंग हुई। वह अमेरिका में थीं। चीजकेक खाने के लिए वह प्राइवेट जेट से पेरिस पहुंच गईं। किम कार्दशियन ने चंद रुपए के चीजकेक के लिए लाखों रुपए खर्च किए। होटल कॉस्टेस में चीजकेक की कीमत लगभग 1200 से 1300 रुपए है।

किम कार्दशियन लग्जरी घड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास 1 करोड़ की ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक कैलेंडर रोजगोल्ड वॉच है, जिसे बनाने में 1 साल से ज्यादा का समय लगता है। ऑडेमर्स पिगुएट SA लग्जरी घड़ी बनाने वाली एक स्विस कंपनी है। ये कंपनी 1875 से घड़ियां बना रही है। इसके दुनियाभर में 400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर हैं।

किम के पास एक घड़ी 61 लाख की भी है। ऑजैकब एंड को कैसियो जी-शॉक × बैप DW-6900 डॉयमंड वॉच नाम की यह घड़ी एक लिमिटेड एडिशन वॉच है। इस मॉडल की केवल 100 घड़ियां बनाई गई हैं।

भारतीय खाने को कहा घिनौना, विवाद होने पर माफी मांगी

किम के रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशयिन के एक एपिसोड में अपनी बहनों केंडल और काइली जेनर से पूछा कि क्या उन्होंने कभी भारतीय खाना खाया है। केंडल ने जवाब दिया, यह घिनौना है। इस पर किम ने भी कहा, “घिनौना है न?”

एपिसोड आते ही विवाद हो गया, जिस पर किम ने सफाई में अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनका इरादा भारतीय लोगों या उनकी संस्कृति का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी पसंद का मामला था।

भारत में खोया डायमंड, भगवान गणेश की मूर्ति के पोज देने पर भी हुआ विवाद

किम कार्दशियन पहली बार 11 जुलाई 2024 को अनंत-राधिका की शादी के लिए भारत आई थीं। किम के साथ उनकी बहन क्लोए भी भारत आईं। दोनों ने इंडियन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे पहने।

वेडिंग सेरेमनी के दौरान दोनों ने हैवी डायमंड जूलरी पहनी। ऐश्वर्या से बात करते हुए उनके हार का एक डायमंड टूटकर गिर गया था। कुछ समय बाद किम ने भगवान गणेश की मूर्ति के साथ एक तस्वीर शेयर की, पोज की आलोचना होने पर किम को पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

दोनों ने भारत में बिताए 48 घंटों को रियलिटी शो द कार्दशियन में दिखाया था। इस दौरे के बाद किम कार्दशियन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि जिस तरह के मसालों के बाजार अलादीन में दिखाए जाते हैं, वैसे ही उन्हें देखने मिलेंगे, लेकिन भारत आकर उन्हें ऐसा कुछ देखने नहीं मिला। उनका ये बयान भी विवादों में रहा था।

Tags: BirthdaycontroversyGlobalGlobal CelebrityHollywood NewsIconKardashianKimKim KardashianKim Kardashian BirthdayKim Kardashian ControversyKim Kardashian Net WorthReality TV StarSexSex Tape ScandalspecialTape
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
‘आशुतोष और सौरव ही लेते थे आंदोलन से जुड़े फैसले’, दिपके की अपील- दिवाली तक CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

‘आशुतोष और सौरव ही लेते थे आंदोलन से जुड़े फैसले’, दिपके की अपील- दिवाली तक CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

October 21, 2026
Bishnoi Community Controversy | Salman Khan Apology Demand & Canada Attack

Bishnoi Community Controversy | Salman Khan Apology Demand & Canada Attack

October 20, 2026
Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind

Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind

October 20, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In