प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित आडवाणी के आवास पर पहुंचे और इस खास मौके पर उन्हें उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी आज रविवार, 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक विशेष लेख लिखकर भारतीय राजनीति और देश के विकास में आडवाणी के योगदान को याद किया है।
इससे पहले 7अक्टूबर को पीएम मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर BJP के वरिष्ठ नेता LK आडवाणी से मुलाकात की थी और उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया था।
लेख में आडवाणी के जीवन के विभिन्न पड़ावों का जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में आडवाणी के जीवन के विभिन्न पड़ावों का जिक्र किया है। उन्होंने विभाजन के दौरान झेली गई मुश्किलों और नए सिरे से जीवन शुरू करने के उनके संघर्ष को याद किया। साथ ही जनसंघ को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की है।
पीएम मोदी ने इस अवसर को व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक कर देने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा आडवाणी जी का स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल, उनसे जुड़ी कितनी ही स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं।
वाजयेपी और आडवाणी के रिश्तों पर पीएम मोदी ने क्या लिखा?
इस लेख में प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी के दशकों लंबे राजनीतिक साथ को भारतीय राजनीति में आपसी विश्वास और सम्मान की अनूठी मिसाल बताया। उन्होंने आडवाणी की वैचारिक स्पष्टता, सादगी, अध्ययनशीलता और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता की भी सराहना की।
बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों ने लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें बधाई दी।
आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर भावुक हुईं बेटी प्रतिभा
आडवाणी के आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों और पार्टी कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”मैं बेहद खुश हूं इस यज्ञ का आयोजन करके हम सब बहुत आभारी महसूस कर रहे हैं। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, नितिन जी राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे प्रधानमंत्री जी का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं, जो आज शाम हमारे साथ शामिल होने आ रहे हैं। इससे ज्यादा और कोई क्या मांग सकता है? पूरा परिवार यहां है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दादा का निजी परिवार और उनका वैचारिक परिवार आज सब एक साथ आए हैं।”
यह भी पढ़ें-
100वें वर्ष की दहलीज पर आडवाणी, PM मोदी ने याद किया जनसंघ से BJP तक का सफर






































