भारत ही नहीं दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में एक नई उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने दुबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। बुमराह ने इस दौरान मोहम्मद हारिस (3) को हार्दिक पंड्या के हाथों लपवाया है। उन्होंने 19वें ओवर में सूफियान मुकीम (10) को आउट किया।







































