
सांकेतिक फोटो।
ओडिशा के पुरी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक समुद्र तट के पास 19 साल की एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आ रही है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी है कि उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरी घटना पुरी जिले के ब्रह्मगिरि थाना क्षेत्र में बलिहारचंडी मंदिर के पास शनिवार को दोपहर के समय हुई है। जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय युवती और उसका पुरुष साथी एक साथ कुछ समय बिताने के लिए मंदिर के पास एक जगह गए थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनकी तस्वीरें ले ली और वीडियो बना लिया। इसके बाद युवती के साथ हैवानियत की गई।






































