अगर आप उन निवेशकों में हैं जिन्हें निवेश पर गारंटीड रिटर्न चाहिए या निवेश पर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं तो आपके लिए एफडी एक बेहतर ऑप्शन है। बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल की एफडी स्कीम में आपको शानदार ब्याज रिटर्न के तौर पर मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल की एफडी में अगर आप ₹1,10,000 जमा करते हैं तो ₹45,626 तक ब्याज मिल सकता है। इस रिटर्न के पीछे की वास्तविक गणना, अवधि और ब्याज दर को समझना बेहद जरूरी है, ताकि निवेश से पहले पूरी तस्वीर साफ हो सके।
बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल की एफडी पर मौजूदा ब्याज दर
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक की अवधि की एफडी पर मौजूदा समय में बैंक ऑफ बड़ौदा सामान्य ग्राहक को 6 प्रतिशत ब्याज दे रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7 प्रतिशत ऑफर कर रहा है। वैसे आप कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं और इसमें अलग-अलग अवधियों के ब्याज दरें तय हैं। हालांकि, हम यहां पांच साल की अवधि पर रिटर्न की बात कर रहे हैं।
₹1,10,000 जमा पर ब्याज का कैलकुलेशन
बैंक ऑफ बड़ौदा के एफडी कैलकुलेटर के मुताबिक, एक सामान्य ग्राहक अगर 5 वर्ष की एफडी में ₹1,10,000 रुपये आज जमा करता है तो पांच साल बाद उसे 6 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर ₹38,154 रिटर्न मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर ग्राहक के पास कुल ₹1,48,154 का फंड होगा। इसके अलावा, सीनियर सिटीजन अगर आज 5 वर्ष की एफडी में 1,10,000 रुपये 5 वर्ष की एफडी में जमा करते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, उन्हें ₹45,626 का रिटर्न मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर उनके पास 1,55,626 रुपये का फंड होगा।
एफडी क्यों है खास
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बैंकों और एनबीएफसी द्वारा दी जाने वाली एक सुरक्षित निवेश योजना है, जिसमें आप एकमुश्त राशि को तय अवधि (7 दिन से लेकर 10 साल तक) के लिए जमा कर सकते हैं। इस पर आम बचत खाते की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है, जिससे यह स्थिर रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। एफडी की खासियतों में गारंटीड रिटर्न, ब्याज भुगतान के लचीले विकल्प (मासिक, तिमाही या क्यूम्युलेटिव) और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज दर शामिल हैं। यही वजह है कि यह निवेश का एक भरोसेमंद और सरल विकल्प माना जाता है।






































