
लेह में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई
लेह: लेह में लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया है। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। छात्रों ने बीजेपी दफ्तर के सामने आगजनी की है और सीआरपीएफ की एक गाड़ी में आग लगा दी है। छात्र, सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर मुखर होकर काम करने वाले सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं और उनमें काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है।






































