पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। टीम इंडिया ने 21 सितंबर को हुए मैच में साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के उकसावे वाले सेलिब्रेशन पर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से शिकायत की थी। इस मामले की सुनवाई आज हो रही है जिसमें एक बार फिर पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है।
अभी तक कहा जा रहा है कि, उसके अनुसार पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ पर आर्थिक जुर्माना लगने तय माना जा रहा है। वहीं दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से कहा कि न सेलिब्रेशन तो विराट कोहली ने भी क्या था। हालांकि, यहां उनको महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेना चाहिए था।
उन्होंने ये भी कहा कि मैं खैबर पख्तूनवा का रहने वाला हूं। वहां पर इस तरह का सेलिब्रेशन होता है इसलिए मैंने ऐसा किया। फरहान ने इसे राजनीति से प्रेरित नहीं बताया है।







































