
Stock Market Closing: शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुले बाजार में सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंकों तक चढ़ गया था, लेकिन दोपहर आते-आते बिकवाली ने माहौल बदल दिया। मार्केट बंद होने के समय सेंसेक्स दिन के हाई लेवल से करीब 450 अंक टूट 80,364 पर और निफ्टी 24,634 पर बंद हुआ। इन्वेस्टर्स के लिए यह दिन मिला-जुला साबित हुआ, क्योंकि शुरुआती उत्साह को विदेशी फंड्स की बिकवाली और दुनिया भर अनिश्चितताओं ने पूरी तरह ठंडा कर दिया।
दिनभर का हाल
बीएसई सेंसेक्स सुबह 408 अंकों की तेजी के साथ 80,834.58 पर खुला था, लेकिन 12:30 बजे तक यह गिरकर 80,339.23 पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 131 अंक चढ़कर 24,785.70 तक गया, लेकिन दोपहर तक यह फिसलकर 24,643.50 पर आ गया। आज के दिन में टॉप प्रमुख गिरने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, अदानी एंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा बैंक और एलएंडटी शामिल रहे, जिनमें 2% तक की गिरावट दर्ज की गई।
क्यों टूटा बाजार?
मार्केट एक्सपर्ट ने गिरावट की 5 बड़ी वजहें गिनाईं:
1. एफआईआई की लगातार बिकवाली
विदेशी इन्वेस्टर्स लगातार भारतीय बाजार से पैसे निकाल रहे हैं। शुक्रवार को ही FIIs ने 5,687 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बीते एक साल में 21 अरब डॉलर की निकासी हुई है, जो इमर्जिंग मार्केट्स में सबसे ज्यादा है। इससे रुपये पर दबाव और बाजार पर नेगेटिव असर पड़ा।
2. आरबीआई पॉलिसी पर अनिश्चितता
1 अक्टूबर को रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी आने वाली है। ज्यादातर एक्सपर्ट मान रहे हैं कि रेपो रेट 5.50% पर स्थिर रहेगी, लेकिन कुछ बैंकों ने दर में कटौती की संभावना भी जताई है। इस अनिश्चितता ने इन्वेस्टर्सों को सतर्क कर दिया।
3. अमेरिका-भारत ट्रेड टॉक्स पर सस्पेंस
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। टैरिफ रोलबैक पर सहमति न बनने से इन्वेस्टर्स की धारणा कमजोर रही।
4. आईटी स्टॉक्स में कमजोरी
अमेरिकी सरकार द्वारा H-1B वीजा प्रक्रिया में बदलाव के ऐलान के बाद आईटी शेयरों पर दबाव देखने को मिला। चूंकि भारतीय आईटी कंपनियां इस वीजा पर काफी निर्भर हैं, इसलिए सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई।
5. वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) में उछाल
इंडिया VIX 1.3% चढ़कर 11.58 पर पहुंच गया। VIX में तेजी का मतलब है कि बाजार में अस्थिरता और बढ़ सकती है, जिससे इन्वेस्टर्सों की सतर्कता और बढ़ गई।
यह भी पढ़ें-






































