
सोनम वांगचु्
नई दिल्ली: लद्दाख के सोशल एक्टिविस्टी सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार और लद्दाख प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुऐ केंद्र और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश से सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ दाखिल याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 14 अक्तूबर को होगी।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि सोनम वांगचुक के हिरासत के आदेश की कॉपी उनकी पत्नी को दी जाए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि सोनम वांगचुक को जेल में चिकित्सा सुविधा दी जाए। बता दें कि सोनम वांगचुक को जोधपुर के जेल में रखा गया है।
लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर केंद्र शासित प्रदेश में हुए विरोध प्रदर्शनों में चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 अन्य घायल हो गए थे। वांगचुक राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं। वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा और वकील सर्वम रितम खरे के माध्यम से दायर अपनी याचिका में आंगमो ने वांगचुक के खिलाफ रासुका लगाने के फैसले पर भी सवाल उठाया है।






































