टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप लीग मैच के बाद की गई टिप्पणी पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, आईसीसी ने इसके लिए सूर्या पर 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इस टिप्पणी में उन्होंने मई में दोनों देशों के बीच हुई सैन्य झड़प का जिक्र किया था। टूर्नामेंट आयोजकों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सूर्या के खिलाफ आईसीसी में राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।







































