Bank of Baroda Schemes: बैंक ऑफ बड़ौदा, भारत के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर बंपर ब्याज दे रहा है। इस सरकारी बैंक के ग्राहक सिर्फ 7 दिनों की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। आज हम आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 51,644 रुपये तक का फिक्स और बंपर ब्याज कमाया जा सकता है।
7 से 45 दिनों वाली एफडी स्कीम पर 4.00 प्रतिशत तक का न्यूनतम ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 से 45 दिनों वाली एफडी स्कीम पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 4.00 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। इसी तरह, बैंक ऑफ बड़ौदा 46 से 60 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.00 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक, 181 से 210 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.50 प्रतिशत से लेकर 6.00 प्रतिशत तक, 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 6.00 प्रतिशत से लेकर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।
1 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 51,644 रुपये तक का फिक्स ब्याज
ये प्रमुख सरकारी बैंक 6 साल यानी 72 महीनों की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जबकि, इसी अवधि वाले एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का धांसू रिटर्न मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 72 महीनों की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 42,950 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 1,42,950 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अगर कोई वरिष्ठ नागरिक या अति वरिष्ठ नागरिक बैंक ऑफ बड़ौदा में 72 महीने की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करता है तो उन्हें मैच्यॉरिटी पर 51,644 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 1,51,644 रुपये मिलेंगे।







































