अगर आप इस महीने नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कई पॉपुलर गाड़ियों पर भारी छूट दे रही है। मई महीने में कंपनी ने SUV और MPV सेगमेंट की 4 कारों पर ₹55,000 से लेकर ₹2.15 लाख तक का बंपर डिस्काउंट ऑफर किया है। इन ऑफर्स में कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। ऐसे में कम बजट में बेहतर कार खरीदने का यह सही समय माना जा रहा है।
मारुति सुजुकी ब्रेजा
मारुति की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा पर इस महीने ₹55,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत ₹8.26 लाख से शुरू होकर ₹13.01 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह कार दमदार 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और CNG ऑप्शन के साथ आती है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
मारुति सुजुकी विक्टोरिस
मिड-साइज SUV सेगमेंट में आने वाली विक्टोरिस पर ₹70,000 तक की छूट दी जा रही है। इसकी कीमत ₹10.50 लाख से ₹19.99 लाख तक है। इसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG जैसे कई इंजन ऑप्शन मिलते हैं। खास बात यह है कि इसका हाइब्रिड वेरिएंट बेहतरीन माइलेज देता है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
ग्रैंड विटारा के हाइब्रिड मॉडल पर बड़ा फायदा मिल रहा है। इस SUV पर ₹90,000 तक की छूट के साथ-साथ रोड टैक्स (करीब ₹1.85 लाख) की छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मुफ्त मिल रही है। इसकी कीमत ₹10.76 लाख से ₹19.72 लाख तक है।
मारुति सुजुकी इनविक्टो
अगर आप प्रीमियम MPV खरीदना चाहते हैं, तो इनविक्टो पर इस महीने सबसे बड़ा ऑफर है। इस पर ₹2.25 लाख तक का कुल डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत ₹24.97 लाख से ₹28.60 लाख (एक्स-शोरूम) तक है। यह कार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज देती है।
डिस्काउंट में क्या-क्या शामिल?
इन सभी ऑफर्स में कई तरह के फायदे शामिल हैं, जैसे कंज्यूमर ऑफर, एक्सचेंज बोन, लॉयल्टी बोनस, स्क्रैपेज पॉलिसी बेनिफिट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट






































