
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारम
Budget 2026 Opposition Reactions: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 9वां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। बजट में टैक्सपेयर्स, निवेशक, किसान, मिडिल क्लास और उद्योगों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इस बजट पर विपक्ष के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से कोई उम्मीद मत करिए। भाजपा कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए काम करती है। बजट पहले से तय होता है, किसे लाभ पहुंचाना है। ये बजट अदृश्य लोगों को लाभ पहुंचाने वाला है। ये बजट आम लोगों की समझ से बाहर है। किसान, गरीब, गांव में रहने वालों के समझ से बाहर है। बुनियादी ढांचा क्या है, पैदावार की कीमत क्या दे रहे हैं। मनरेगा जैसी योजना को आपने कमजोर कर दिया है। महंगाई को रोकने के लिए उपाय नहीं है। शिक्षा के लिए बेहतर करने के लिए व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाएं कितनी बर्बाद हो गई हैं।
‘बजट में कुछ खास नहीं’
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर कहा, “बजट में कुछ खास नहीं है। पहले पूरा परिवार एक साथ बैठकर बजट देखता था, लेकिन इस बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है। हम चाहते हैं कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर बजट बढ़ाए…लेकिन इस बजट में इन सेक्टरों के लिए कुछ भी नहीं है।”
कांग्रेस सांसद ने बजट को बताया निराशाजनक
केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, “यह केरल के लिए बहुत निराशाजनक है। हमें बहुत उम्मीदें थीं कि हाई-स्पीड रेल सहित बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी, लेकिन कुछ भी घोषित नहीं किया गया है। चुनाव नजदीक होने के बावजूद, केरल पर ध्यान नहीं दिया गया है। हम आवंटन की विस्तार से जांच करेंगे, लेकिन पहली प्रतिक्रिया यह है कि यह केरल के लिए एक निराशाजनक बजट है।”
शशि थरूर ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, अभी सिर्फ बजट भाषण सुना है, उसमें डिटेल बहुत कम है। हम केरल में घोषणाओं का इंतजार कर रहे थे लेकिन कुछ नहीं सुन पाए। एम्स का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, कुछ नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:
Budget 2026: डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज सेंटर को तोहफा, 2047 तक टैक्स हॉलिडे की घोषणा







































