• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 7, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    UPI ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों को देनी होगी MDR फीस, ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर- निर्मला सीतारमण ने दूर किया कंफ्यूजन

    UPI ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों को देनी होगी MDR फीस, ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर- निर्मला सीतारमण ने दूर किया कंफ्यूजन

    जन्म के आधार पर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने वालों के लिए बुरी खबर, डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किए नए कार्यकारी आदेश

    जन्म के आधार पर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने वालों के लिए बुरी खबर, डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किए नए कार्यकारी आदेश

    7 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी के भाव में ₹2800 तक की तेजी, सोना भी हुआ महंगा

    7 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी के भाव में ₹2800 तक की तेजी, सोना भी हुआ महंगा

    7 August, 2026 Stock Market Updates: बड़े नुकसान के साथ खुला बाजार; बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट में भारी गिरावट

    7 August, 2026 Stock Market Updates: बड़े नुकसान के साथ खुला बाजार; बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट में भारी गिरावट

    Shubman Gill चोट के कारण अभ्यास मैच के पहले दिन बाहर, KL Rahul संभालेंगे कप्तानी

    Shubman Gill चोट के कारण अभ्यास मैच के पहले दिन बाहर, KL Rahul संभालेंगे कप्तानी

    Netflix की ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ से इंडियन इकोनॉमी को 215 करोड़ रुपये का फायदा, 850 से ज्यादा स्थानीय कारोबारों को भी लाभ

    Netflix की ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ से इंडियन इकोनॉमी को 215 करोड़ रुपये का फायदा, 850 से ज्यादा स्थानीय कारोबारों को भी लाभ

    PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन

    PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श की SA20 में एंट्री, सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए करेंगे डेब्यू

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श की SA20 में एंट्री, सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए करेंगे डेब्यू

    WTC Points Table: West Indies को हराकर Pakistan ने लगाई लंबी छलांग, टॉप 8 में की धमाकेदार वापसी

    WTC Points Table: West Indies को हराकर Pakistan ने लगाई लंबी छलांग, टॉप 8 में की धमाकेदार वापसी

    BCCI Fitness Crackdown: अब Senior Players को नहीं मिलेगी छूट, CoE ने तय किए पारदर्शी Fitness Standards

    BCCI Fitness Crackdown: अब Senior Players को नहीं मिलेगी छूट, CoE ने तय किए पारदर्शी Fitness Standards

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    UPI ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों को देनी होगी MDR फीस, ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर- निर्मला सीतारमण ने दूर किया कंफ्यूजन

    UPI ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों को देनी होगी MDR फीस, ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर- निर्मला सीतारमण ने दूर किया कंफ्यूजन

    जन्म के आधार पर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने वालों के लिए बुरी खबर, डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किए नए कार्यकारी आदेश

    जन्म के आधार पर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने वालों के लिए बुरी खबर, डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किए नए कार्यकारी आदेश

    7 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी के भाव में ₹2800 तक की तेजी, सोना भी हुआ महंगा

    7 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी के भाव में ₹2800 तक की तेजी, सोना भी हुआ महंगा

    7 August, 2026 Stock Market Updates: बड़े नुकसान के साथ खुला बाजार; बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट में भारी गिरावट

    7 August, 2026 Stock Market Updates: बड़े नुकसान के साथ खुला बाजार; बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट में भारी गिरावट

    Netflix की ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ से इंडियन इकोनॉमी को 215 करोड़ रुपये का फायदा, 850 से ज्यादा स्थानीय कारोबारों को भी लाभ

    Netflix की ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ से इंडियन इकोनॉमी को 215 करोड़ रुपये का फायदा, 850 से ज्यादा स्थानीय कारोबारों को भी लाभ

    6 August, 2026 Stock Market Highlights: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, रिलायंस में बंपर तेजी, पावर ग्रिड के शेयर क्रैश

    6 August, 2026 Stock Market Highlights: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, रिलायंस में बंपर तेजी, पावर ग्रिड के शेयर क्रैश

    बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 साल की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या है खास

    बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 साल की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या है खास

    असम में NH-15 पर बनेगा 4-लेन हाईवे, बायो-एनर्जी योजना ‘गोबरधन’ को भी मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    असम में NH-15 पर बनेगा 4-लेन हाईवे, बायो-एनर्जी योजना ‘गोबरधन’ को भी मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    ATF में इथेनॉल मिलाने वाले दावे गलत, नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

    ATF में इथेनॉल मिलाने वाले दावे गलत, नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

    टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के लिए ब्रोकरेज ने दी ‘BUY’ रेटिंग, चेक करें टारगेट प्राइस

    टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के लिए ब्रोकरेज ने दी ‘BUY’ रेटिंग, चेक करें टारगेट प्राइस

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियल की भगवा ड्रेस पर सवाल:पूछा गया- ये रंग क्यों पहना, फैंस हुए नाराज, एक्ट्रेस के जवाब को मिलीं सराहना

    विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियल की भगवा ड्रेस पर सवाल:पूछा गया- ये रंग क्यों पहना, फैंस हुए नाराज, एक्ट्रेस के जवाब को मिलीं सराहना

    हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप!:पुणे रिसोर्ट में साथ समय बिताया, तस्वीरों के बैकग्राउंड से खुलासा; 2022 में लिया आमिर अली से तलाक

    स्क्रीनिंग में कुत्ते ने किया रवीना टंडन पर हमला:बाल-बाल बचीं, कपड़े भी खींचे, बाद में कहा- उसने मुझ पर हमला नहीं किया

    स्क्रीनिंग में कुत्ते ने किया रवीना टंडन पर हमला:बाल-बाल बचीं, कपड़े भी खींचे, बाद में कहा- उसने मुझ पर हमला नहीं किया

    Shubman Gill चोट के कारण अभ्यास मैच के पहले दिन बाहर, KL Rahul संभालेंगे कप्तानी

    Shubman Gill चोट के कारण अभ्यास मैच के पहले दिन बाहर, KL Rahul संभालेंगे कप्तानी

    सैफ-अमृता की शादी में नहीं पहुंचीं सोहा-सबा:स्कूल प्रिंसिपल ने दी खबर, सबा ने बताया 19 की उम्र में रिश्ता टूटने के बाद क्यों सिंगल रहीं

    असम बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं सलमान खान:500 लोगों के लिए सेमी पर्मानेंट घर बनवाएंगे, एक्टर रणदीप हुड्डा भी राहत कार्य में लगे

    असम बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं सलमान खान:500 लोगों के लिए सेमी पर्मानेंट घर बनवाएंगे, एक्टर रणदीप हुड्डा भी राहत कार्य में लगे

    Himansh Kohli Supports Sonam Wangchuk On Education & Paper Leak Issue

    Himansh Kohli Supports Sonam Wangchuk On Education & Paper Leak Issue

    Salman Khan Alvira Khan Court Notice

    Salman Khan Alvira Khan Court Notice

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    पीएम मोदी ने दिया संकेत, परिसीमन बिल को लेकर सरकार के पास पर्याप्त समर्थन, अगस्त में ही बुलाया जा सकता है विशेष सत्र- सूत्र

    पीएम मोदी ने दिया संकेत, परिसीमन बिल को लेकर सरकार के पास पर्याप्त समर्थन, अगस्त में ही बुलाया जा सकता है विशेष सत्र- सूत्र

    प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से बंद कमरे में 6 घंटे क्या बात हुई? दोनों नेताओं ने साधी चुप्पी, अटकलों का बाजार गर्म

    प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से बंद कमरे में 6 घंटे क्या बात हुई? दोनों नेताओं ने साधी चुप्पी, अटकलों का बाजार गर्म

    बोर्डिंग स्कूल में हॉस्टल-टॉयलेट नहीं, खाना भी बेहद घटिया, 180 बच्चे 12 KM दूर घर के लिए पैदल निकले

    बोर्डिंग स्कूल में हॉस्टल-टॉयलेट नहीं, खाना भी बेहद घटिया, 180 बच्चे 12 KM दूर घर के लिए पैदल निकले

    परिसीमन बिल पर DMK दे सकती है मोदी सरकार को समर्थन, पर रखीं 3 शर्तें

    परिसीमन बिल पर DMK दे सकती है मोदी सरकार को समर्थन, पर रखीं 3 शर्तें

    ईरान-अमेरिका में चल रहा तनाव, नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

    ईरान-अमेरिका में चल रहा तनाव, नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, ‘स्थानीय कपड़े पहनें, ‘GRWM’ ट्रेंड फॉलो करें’

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, ‘स्थानीय कपड़े पहनें, ‘GRWM’ ट्रेंड फॉलो करें’

    15 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट, आपके इलाके में कैसा रहे मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    15 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट, आपके इलाके में कैसा रहे मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    PM मोदी का आया इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का फोन, क्या हुई बात?

    PM मोदी का आया इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का फोन, क्या हुई बात?

    Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

    Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

    शराब के नशे में चला रहा था गाड़ी, बेकाबू स्कॉर्पियो घर में जा घुसी; देखें CCTV में मंजर

    शराब के नशे में चला रहा था गाड़ी, बेकाबू स्कॉर्पियो घर में जा घुसी; देखें CCTV में मंजर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

dharmendras condition is critical and he is on ventilator, bobby deol, sunny deol to shahrukh salman reaches hospital | धर्मेंद्र की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर हैं: देर रात पिता से मिलने पहुंचे बॉबी देओल, सनी भी भावुक दिखे, सलमान-शाहरुख समेत कई सेलेब्स ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे

by krutikadalvibiz
November 11, 2025
in Entertainment
245 7
0
dharmendras condition is critical and he is on ventilator, bobby deol, sunny deol to shahrukh salman reaches hospital | धर्मेंद्र की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर हैं: देर रात पिता से मिलने पहुंचे बॉबी देओल, सनी भी भावुक दिखे, सलमान-शाहरुख समेत कई सेलेब्स ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक बनी हुई है। एक्टर को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

दैनिक भास्कर के करीबी सूत्र के अनुसार, एडमिट होने के बाद के 72 घंटे बेहद क्रिटिकल हैं। वहीं देओल परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, धर्मेंद्र की बेटियों को विदेश से मुंबई बुलाया गया है। सनी देओल अस्पताल के बाहर बेहद भावुक नजर आए, वहीं बॉबी देओल भी अल्फा की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए हैं। शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सोमवार देर रात को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

सनी देओल ने की अफवाहों से बचने की अपील

सोमवार देर रात धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर सनी देओल की टीम ने बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि एक्टर की तबीयत अब स्थिर है। बयान के अनुसार-

QuoteImage

“धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे की जानकारी समय-समय पर शेयर की जाएगी। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न फैलाएं। सभी से गुजारिश है कि उनकी जल्दी रिकवरी के लिए दुआ करें और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।”

QuoteImage

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘धर्मेंद्र जी अस्पताल में हैं। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। परिवार उनके साथ है। साथ ही एक्ट्रेस ने सभी से धर्मेंद्र की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने को भी कहा है।’

लगातार ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं सेलेब्स-

ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सलमान खान।

ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सलमान खान।

शाहरुख खान भी बेटे आर्यन के साथ धर्मेंद्र का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।

शाहरुख खान भी बेटे आर्यन के साथ धर्मेंद्र का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।

सनी देओल पिता धर्मेंद्र को देखने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।

सनी देओल पिता धर्मेंद्र को देखने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।

सनी देओल के दोनों बेटे करण और राजवीर हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों के चेहरे मायूस नजर आए।

सनी देओल के दोनों बेटे करण और राजवीर हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों के चेहरे मायूस नजर आए।

बॉबी देओल भी अस्पताल पहुंचे।

बॉबी देओल भी अस्पताल पहुंचे।

गोविंदा भी अस्पताल पहुंचे।

गोविंदा भी अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल से निकलते समय अमीषा पटेल भावुक नजर आईं।

अस्पताल से निकलते समय अमीषा पटेल भावुक नजर आईं।

धर्मेंद्र से मिलने हेमा मालिनी अस्पताल पहुंचीं।

धर्मेंद्र से मिलने हेमा मालिनी अस्पताल पहुंचीं।

धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा करते उनके फैंस।

धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा करते उनके फैंस।

हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय किया है।

वहीं एक्टर रितेश देशमुख ने धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की कामना की। रितेश ने कहा, “मैं धर्मेंद्र सर की सेहत के लिए दुआ कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर, देव आनंद ने कहा था- ऐसी शक्ल मेरी क्यों नहीं

भारतीय सिनेमा के इतिहास में धर्मेंद्र को सबसे हैंडसम एक्टर माना जाता है। एक बार धर्मेंद्र को देखकर देव आनंद ने कहा था कि ऐसी शक्ल मेरी क्यों नहीं है? उनकी सेहत और चेहरे की चमक देखकर एक बार दिलीप कुमार ने भी कहा था कि वे अगले जन्म में धर्मेंद्र जैसी शख्सियत पाना चाहते हैं। धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी खुद को फिट रखे हुए हैं। उनका मानना है कि उम्र महज एक आंकड़ा होता है। वे श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहते थे।

8 दिसम्बर 1935 को पंजाब में लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में जन्मे धर्मेंद्र की कहानी उनके साथ काम कर चुके प्रोड्यूसर- डायरेक्टर के सी बोकाडिया और अशोक त्यागी की जुबानी…

फिल्मों में आने की प्रेरणा दिलीप कुमार से मिली

धर्मेंद्र इस बात का खुलासा कई बार कर चुके हैं कि फिल्मों में आने की प्रेरणा उन्हें दिलीप कुमार की फिल्में देख कर मिली। धर्मेंद्र जब दसवीं कक्षा में थे तब पहली बार दिलीप कुमार जी की फिल्म ‘शहीद’ देखी थी। इसके बाद उन्हें दिलीप कुमार की एक्टिंग स्किल्स से प्यार हो गया था।

आईने में देखकर सवाल करते- मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं क्या?

धर्मेंद्र दिलीप कुमार को हमेशा से अपना खुदा, भाई और आदर्श मानते रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार के बारे में प्यार भरे संदेश शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था- मैं नौकरी करता था और साइकिल पर आता जाता था। जहां भी फिल्मों के पोस्टर्स लगे होते उसमें अपनी झलक देखता था। रातों-रात जागता और अनहोने ख्वाब देखता। सुबह उठकर आईने से ये सवाल किया करता था कि मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं क्या?

धर्मेंद्र को जब दिलीप कुमार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया, तो वे काफी भावुक हो गए थे।

धर्मेंद्र को जब दिलीप कुमार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया, तो वे काफी भावुक हो गए थे।

दिलीप कुमार भी धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी के कायल थे

1997 में 42वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था। यह अवॉर्ड दिलीप कुमार ने खुद धर्मेंद्र को दिया था। दिलीप कुमार भी धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी के कायल थे। उन्होंने अवॉर्ड शो के दौरान कहा था- जब मैंने पहली बार धरम को देखा था तो देखते ही मेरे दिल में उमंग पैदा हुई, अल्लाह मुझे ऐसा ही बनाया होता तो क्या जाता?

देव आनंद भी चाहते थे धर्मेंद्र जैसी शक्ल

पहली बार जब देव आनंद ने धर्मेंद्र को देखा था, तो वे बोले थे कि हे भगवान तुमने ये शक्ल मुझे क्यों नहीं दी। इस बात का खुलासा डायरेक्टर अशोक त्यागी ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान किया। त्यागी ने कहा- जब मैं ‘रिटर्न ऑफ ज्वेलथीफ’ बना रहा था तो धरम जी को इस फिल्म में भी कास्ट किया। हालांकि फिल्म का शीर्षक देव आनंद जी की फिल्म ‘ज्वेलथीफ’ से लिया था इसलिए मैंने इसमें देव साहब को मेन रोल में कास्ट किया था।

धरम जी को पता था कि देव साहब का कैरेक्टर उनसे स्ट्रॉन्ग है फिर भी उन्होंने फिल्म की थी। इस फिल्म को बनाने में धरम जी ने बहुत सपोर्ट किया। इस फिल्म के लिए जब देव साहब से संपर्क किया था, तब देव साहब ने धरम जी से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया था।

दूर भीड़ में खड़े धर्मेंद्र पर पड़ी थी देव आनंद की नजर

अशोक त्यागी ने कहा- जब धरम जी मुंबई फिल्म फेयर कॉन्टेस्ट में भाग लेने आए थे, उस समय कॉन्टेस्ट में जितने लोग भाग लेने आए थे सबको शूटिंग दिखाने के लिए ले जाया गया। उस समय देव साहब की फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

देव साहब ने बताया था कि धर्मेंद्र को दूर भीड़ में खड़े देखकर बोले थे कि हे भगवान तुमने मुझे ये शक्ल क्यों नहीं दी। इतना ही नहीं, देव साहब दूर खड़े धर्मेंद्र की पर्सनालिटी से इस कदर प्रभावित हुए कि उनको बुलाकर अपना लंच भी शेयर किया था। धरम जी ने मुझे बताया था कि पहली बार इंग्लिश टाइप का लंच बाक्स उन्होंने देखा था।

शूटिंग के दौरान देव साहब और धर्मेंद्र के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती थी

इत्तफाक देखिए, देव आनंद का असली नाम धरम देव आनंद है। देव साहब के प्रति धरम जी के मन में बहुत आदर सम्मान था। देव आनंद और धरम जी का बहुत ही रहस्यमयी रिश्ता था, लेकिन शूटिंग के दौरान प्रतिस्पर्धा भी थी। उस समय धरम जी बड़े स्टार बन चुके थे। उनके एक- एक डायलॉग लोगों की जुबान पर हैं। देव साहब का भी अपना एक अलग ही मुकाम रहा है।

जो डायरेक्टर कहानी ठीक से नहीं सुना सकता है वह फिल्म क्या बना पाएगा?

‘रिटर्न ऑफ ज्वेलथीफ’ से पहले मैंने धरम जी को लेकर ‘मेरा ईमान’ शुरू की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट स्मिता पाटिल थीं। 10 रील बनने के बाद फिल्म नहीं बन पाई क्योंकि स्मिता का निधन हो गया था।

धरम जी को इस फिल्म में साइन करने से पहले उनका एक इंटरव्यू मैगजीन में पढ़ा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि था कि जो डायरेक्टर कहानी ठीक से नहीं सुना सकता है वह फिल्म क्या बना पाएगा?

उस इंटरव्यू को पढ़ने के बाद मैंने 10 दिन तक रिहर्सल की थी। कहानी पूरी तरह से रट ली। जब धरम जी को कहानी सुनाई तो उन्होंने मेरी पीठ ठोंकी और मुझे आशीर्वाद दिया। आज बड़े आत्मविश्वास के साथ कह सकता हूं कि फिल्म की कहानी किसी भी बड़े अभिनेता को सुना सकता हूं।

उनके अंदर एक ग्रामीण व्यक्ति अभी भी जीवित है

इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद भी धरम जी के अंदर गांव का एक ग्रामीण व्यक्ति अभी भी जीवित है। इसीलिए उन्हें लोनावाला फार्म हाउस में रहने में ज्यादा मजा आता है। आज भी वो जमीन से जुड़े स्टार हैं, ऐसी क्वालिटी बहुत कम लोगों के अंदर मैंने देखी है। जिसके साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं, उनका ख्याल वह हमेशा रखते हैं।

चने खाकर बेंच पर सो जाते थे, कभी वह भी नसीब नहीं होता था

फिल्मों में आने के लिए धर्मेंद्र ने कड़ा संघर्ष किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र ने अभिनय कहीं से सीखा नहीं था। फिल्मफेयर की तरफ से आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में धर्मेंद्र ने कई प्रतिभाशाली लोगों को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। टैलेंट हंट जीतकर धर्मेंद्र मुंबई आ गए, लेकिन फिल्मों की राह आसान नहीं थी। फिल्म निर्माताओं के दफ्तर में चक्कर लगाने के लिए वे मीलों पैदल चलते थे ताकि पैसे बचा सकें और उससे कुछ खा सकें। कई बार वह चने खाकर बेंच पर सो जाते और कभी-कभी तो चना भी नसीब नहीं होता था।

पहली फिल्म में 51 रुपए मिले थे

धर्मेंद्र को फिल्मों में पहला मौका डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरानी ने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ में दिया था। 1960 में रिलीज इस फिल्म के लिए धर्मेंद्र को 51 रुपए मिले थे। इस फिल्म के बाद भी धर्मेंद्र ने जितनी भी फिल्में अर्जुन हिंगोरानी के साथ कीं, सिर्फ नाममात्र ही पैसा लिया। हिंगोरानी परिवार का धर्मेंद्र ने ताउम्र एहसान माना, कभी भी उनसे पैसे की डिमांड नहीं की।

उम्र को महज एक नंबर मानते हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र अब तक 306 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने एक्शन हीरो से लेकर रोमांटिक और हास्य किरदार भी निभाए हैं। धर्मेंद्र मानते हैं कि उम्र महज एक नंबर है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के सी बोकाडिया ने कहा- धरम जी के साथ हमारा आपस में तालमेल इतना सही था कि अगर दो दिन पहले भी उनको शूटिंग के लिए अप्रोच करूं तो कभी भी लेन-देन की बात नहीं करते थे। उसके साथ आज भी बहुत अच्छे रिश्ते हैं। वह कहते थे कि हिंदुस्तान में एक्टर को 60 वर्ष की उम्र में बुड्ढा कर दिया जाता है। हॉलीवुड में 60-65 साल का एक्टर लव स्टोरी करता है।

श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाह रहे थे

धरम जी ने मुझसे कहा था- मैं भी एक लव स्टोरी वाली फिल्म करने जा रहा हूं, जिसमें श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित की कास्टिंग है। उस लव स्टोरी फिल्म में हीरो बनकर आऊंगा। 25 साल के एक्टर जो घूमते हैं उनको बताऊंगा कि लव स्टोरी क्या होती है? वैसे भी लव स्टोरी में मेरा तजुर्बा बहुत ज्यादा है। वह फिल्म क्यों नहीं बन पाई, इसके बारे में अभी कुछ नहीं बता सकता हूं। धरम जी खुद को युवा समझते हैं। यही उनकी अच्छी सेहत का राज है।

धर्मेंद्र और मीना कुमारी की नजदीकियों से कमाल अमरोही नाराज रहते थे।

धर्मेंद्र और मीना कुमारी की नजदीकियों से कमाल अमरोही नाराज रहते थे।

डायरेक्टर ने धर्मेंद्र का मुंह काला करवा दिया था

धर्मेंद्र का हैंडसम दिखना कुछ लोगों को रास भी नहीं आया था। धर्मेंद्र और मीना कुमारी की नजदीकियों से मीना के पति कमाल अमरोही नाराज रहते थे। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब कमाल और मीना अलग हो चुके थे, लेकिन दोनों में प्यार तो था ही, यही वजह थी कि वे एक-दूसरे के लिए काफी अहमियत रखते थे।

इधर धर्मेंद्र भी मीना को छोड़ आगे बढ़ गए थे, लेकिन धर्मेंद्र और मीना कुमारी की नजदीकियों की बात कमाल अमरोही नहीं भूले थे। जब उन्होंने धर्मेंद्र को लेकर फिल्म ‘रजिया सुल्तान’ बनाई तो एक सीन में धर्मेंद्र का मुंह काला करवा दिया। फिल्म से जुड़े लोगों ने बताया था कि इस सीन की फिल्म में कोई जरूरत नहीं थी। माना जाता है कि कमाल अमरोही ने धर्मेंद्र से मीना कुमारी को लेकर खुन्नस निकाली थी।

………………..

बॉलीवुड की ये खबर भी पढ़ें…

सीढ़ी से टकराकर गिरे एक्टर जितेंद्र:सिक्योरिटी गार्ड ने दौड़कर उठाया; जरीन खान के प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंचे थे

एक्टर जितेंद्र का सोमवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बुरी तरह से गिरते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की दिवंगत पत्नी जरीन खान की मुंबई में आयोजित प्रार्थना सभा का बताया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Tags: BobbyBobby DeolconditioncriticalDeolDharmendradharmendra deathDharmendra healthdharmendra hospitalDharmendrasdharmendras condition is critical and he is on ventilatorhospitalreachesSalmanShahrukhSunnysunny deol to shahrukh salman reaches hospitalventilatorककईकडदओलदखदरधरमदरनजकपतपरपहचबबबरचभभवकमलनरतवटलटरससनसमतसलबससलमनशहरखहहलतहसपटल
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
UPI ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों को देनी होगी MDR फीस, ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर- निर्मला सीतारमण ने दूर किया कंफ्यूजन

UPI ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों को देनी होगी MDR फीस, ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर- निर्मला सीतारमण ने दूर किया कंफ्यूजन

August 7, 2026
पीएम मोदी ने दिया संकेत, परिसीमन बिल को लेकर सरकार के पास पर्याप्त समर्थन, अगस्त में ही बुलाया जा सकता है विशेष सत्र- सूत्र

पीएम मोदी ने दिया संकेत, परिसीमन बिल को लेकर सरकार के पास पर्याप्त समर्थन, अगस्त में ही बुलाया जा सकता है विशेष सत्र- सूत्र

August 7, 2026
विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियल की भगवा ड्रेस पर सवाल:पूछा गया- ये रंग क्यों पहना, फैंस हुए नाराज, एक्ट्रेस के जवाब को मिलीं सराहना

विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियल की भगवा ड्रेस पर सवाल:पूछा गया- ये रंग क्यों पहना, फैंस हुए नाराज, एक्ट्रेस के जवाब को मिलीं सराहना

August 7, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In