प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने तमिलनाडु के चेन्नई, इरोड, कोयंबटूर और कृष्णागिरि में 8 ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 400 करोड़ रुपये के कथित पोंजी स्कीम का पर्दाफाश किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। जांच में सामने आया कि एस. नवीन कुमार और उसके साथियों ने यूनिक एक्सपोर्ट्स समेत कई कंपनियों के नाम पर लोगों को कृषि उत्पादों के निर्यात में निवेश का झांसा दिया।
कैसे की गई घपलेबाजी?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, निवेशकों को कम समय में 200% से ज्यादा मुनाफे का वादा किया गया और नए निवेशक जोड़ने पर कमीशन भी दिया जाता था। ED के मुताबिक, आरोपियों ने कई फर्जी कंपनियां बनाकर निवेशकों से करीब 400 करोड़ रुपये जुटाए और रकम को संपत्तियां खरीदने, फिक्स्ड डिपॉजिट, विदेशी लेनदेन और सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, कई अहम दस्तावेज और दो लग्जरी वाहन जब्त किए गए हैं। मामले की आगे जांच जारी है। खबर अपडेट हो रही है…
ये भी पढे़ं- FIITJEE बनाम ED: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हटानी पड़ी प्रेस रिलीज, क्या है पूरा विवाद?
645 करोड़ रुपये का घोटाला: रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वाधवा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला






































