बालीवुड फिल्म स्टार महिमा चौधरी एक बिजनेस अवॉर्ड शो मे हिस्सा लेने पहुंची
फरीदाबाद में बालीवुड फिल्म स्टार महिमा चौधरी एक बिजनेस अवॉर्ड शो मे हिस्सा लेने के लिए पहुंची। जहां पर उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए मेकअप आर्टिस्ट , छोटे बिल्डर्स सहित दूसरे सेक्टर के लोगों को सम्मानित किया।
.
बालीवुड अभिनेत्री ने कहा कि जब भी वो फरीदाबाद आती है तो उनको बहुत कुछ बदला हुआ मिलता है। हर क्षेत्र में धीरे-धीरे महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। आज के अवॉर्ड शो में कई महिलाओं को उन्होंने सम्मानित किया है। जो अपनी फिल्ड में अच्छा काम कर रही हैं।
महिलाओं को आज जरूरत है कि वो भी अपने आपको बाहर की दुनिया से जोड़े और बिजनेस के क्षेत्र में अपना कदम रखे। आज शहर से निकलकर महिलाएं अच्छा बिजनेस रन कर रही है। लेकिन गांव में आज भी उनके सामने कई सारी परेशानियां है

बालीवुड फिल्म स्टार महिमा चौधरी
उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी एक फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी ओटीटी पर दिखाई देगी। पहले से उनकी तीन फिल्में अलग-अलग प्लेटफार्म पर चल रही है। इस तरह के मंच पर से बिजनेस की शुरूवात करने वाले लोगों को सम्मान देने से उनके प्रतिभा को एक मंच मिलता । इसलिए इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। एक मेकअप आर्टिस्ट भी अपने काम से अपनी पहचान बनाता है इसलिए हमे किसी काम को छोटा नही समझना चाहिए।






































