
गोवा जिला पंचायत चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।
गोवा में जिला पंचायत की 50 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, यहां मतदान मतपत्र के जरिए हुआ, इस चुनाव में EVM का इस्तेमाल नहीं हुआ। गोवा में 20 दिसंबर को हुए जिला पंचायत चुनावों में 71% वोटिंग हुई थी। कुल 226 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई थी। यहां 50 सीटों के लिए 1,284 बूथों पर मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 8 लाख मतदाताओं में से 70.81 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।






































