
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमत थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार नए रिकॉर्ड बनाए जा रही है। गुरुवार को सुबह 9 बजकर 1 मिनट पर दिसंबर डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत पिछले सत्र के मुकाबले 0.54 प्रतिशत उछल गई और यह 1,27,902 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी की कीमत भी इसी अवधि में बीते सत्र के मुकाबले 1.01 प्रतिशत उछलकर 1,63,844 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों, मजबूत घरेलू मांग और डॉलर की कमजोरी के कारण गुरुवार के सत्र में दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।
महानगरों में सोने की हाजिर कीमत आज
- goodreturns के मुताबिक, 16 अक्टूबर को दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,960 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,881 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,724 प्रति ग्राम है।
- मुंबई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,945 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,866 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,709 प्रति ग्राम है।
- कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,945 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,866 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,709 प्रति ग्राम है।
- चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,982 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,900 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,830 प्रति ग्राम है।
- बेंगलुरु आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,945 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,866 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,709 प्रति ग्राम है।
भारत में काफी अहम है सोना
भारत में सोने का विशेष सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व है। इसकी कीमत वैश्विक रुझानों, मांग-आपूर्ति और आर्थिक कारकों से प्रभावित होती है। भारतीय परिवारों में सोना न केवल शुभ प्रतीक है, बल्कि एक सुरक्षित निवेश विकल्प भी माना जाता है। यह निवेश पोर्टफोलियो को मजबूती प्रदान करता है। यही कारण है कि भारत में सोने की भारी मांग बनी रहती है। लोग न केवल भौतिक सोने, जैसे गहने और सिक्के, बल्कि कमोडिटी बाजारों और एक्सचेंजों के माध्यम से सोने पर आधारित डेरिवेटिव में भी निवेश कर रहे हैं। आर्थिक उतार-चढ़ाव के बावजूद, भारत में सोने की खपत स्थिर रहती है, जो इसे देश भर में एक विश्वसनीय और लोकप्रिय संपत्ति बनाती है।







































