आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है। जहां भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। दरअसल, टेस्ट में जसप्रीत बुमराह नंबर 1 गेंदबाज बने हुए हैं तो वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप पर काबिज हैं। इसके साथ ही टी20 में अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी तो गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर हैं।





































