एशिया कप 2025 सुपर-4 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले का टॉस कुछ ही देर 7.30 बजे होगा। अभी तक टूर्नामेंट में भारत ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है। जबकि बांग्लादेश को एक मुकाबले में हार मिली। जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो फाइनल के करीब पहुंच जाएगी। सुपर फोर में श्रीलंका की टीम बाहर होने के करीब है, ऐसे में भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच फाइनल में पहुंचने की रेस बरकरार है।





































