टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉफ साबित रहे। इस दौरान वह मह 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 6 गेंदों पर एक चौके की मदद से ये रन बनाए और फहीम अशरफ ने उन्हें हारिस राऊफ के हाथों कैच आउट करवा दिया। हालांकि, इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।





































