
Indigo flight status: इंडिगो संकट आज शनिवार को पांचवें दिन भी थमता नजर नहीं आ रहा है। तिरुवनंतपुरम, अहमदाबाद समेत दर्जनों एयरपोर्ट से आज भी कई उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि एयरपोर्ट पर हजारों लोग फंसे हैं, वहीं टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी अव्यवस्था के बीच रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने और कई रूट पर कोच बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि फंसे यात्रियों को राहत मिल सके। एयरलाइंस की उथल-पुथल के बीच रेलवे आज संकटमोचक बनकर उभरा है।







































