पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व दिग्गज क्रिकेयर साईराज बहुतुले को नया स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है। इससे पहले बहुतुले राजस्थान रॉयल्स में अपनी सर्विस दे चुके थे।
बता दें कि, साईराज बहुतुले सुनील जोशी की जगह लेने वाले हैं जो 2023 से 2025 तक पंजाब के साथ थे। बहुतुले को कोचिंग का लंबा अनुभव है। 51 वर्षीय इस दिग्गज ने पहले बंगाल, केरल, विदर्भ और गुजरात टीमों के साथ काम किया है।
पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने बहुतुले का स्वागत करते हुए कहा कि, हम सुनील जोशी को सालों से पंजाब किंग्स के लिए उनकी समर्पित सेवा और योगदा के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं। आगे बढ़ते हुए हम अपने कोचिंग स्टाफ में साईराज बहुतुले का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।







































