अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं, ईरान ने भी इसका करारा जवाब दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द सीजफायर की शर्तें मान ले नहीं तो हमले और तेज हो जाएंगे। इसके जवाब में ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही ईरान ने चेतावनी दी है कि अब तेल टैंकरों और कारोबारी जहाजों समेत कोई भी जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को क्रॉस करने की कोशिश करेगा तो उस पर हमला कर देंगे। ईरान के इस ऐलान ने भारत की चिंता बढ़ा दी है।







































