प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Aug 18 2025 2:05PM
ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हो सकती थी, लेकिन वह चोट के कारण टल गई। इसके साथ ही उनको अब एक और झटका लगा है। दरअसल, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से ईशान किशन बाहर हो गए हैं। वे ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में भाग लेने वाले थे।
युवा बल्लेबाज ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हो सकती थी, लेकिन वह चोट के कारण टल गई। इसके साथ ही उनको अब एक और झटका लगा है। दरअसल, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से ईशान किशन बाहर हो गए हैं। वे ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में भाग लेने वाले थे। लेकिन एक चोट के कारण ऐसा नहीं हो पाएगा। इंग्लैंड के नॉटिंघमशायर के लिए क्रिकेट खेलते समय उनको चोट लगी थी, जिससे वे अभी तक रिकवर नहीं हो पाए हैं। इसी चोट के कारण उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद टेस्ट टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह नहीं मिल पाई थी।
अन्य न्यूज़





































