• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    IND W vs SA W: लौरा-सुने की आंधी में उड़ी भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने गंवाई टी20 सीरीज

    चुनाव खत्म होते ही ₹25 महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? तेजी से वायरल हो रही खबर का सरकार ने बताया पूरा सच

    Gold Silver Price: 4200 रुपये टूटी चांदी, सोने की कीमत में भी आई गिरावट; जानें आज 24K गोल्ड का क्या है भाव?

    Share Market: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,200 के नीचे खुला; इन शेयरों में दिखी बड़ी गिरावट

    यूपी में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत! UP RERA ने फ्लैट ट्रांसफर फीस पर लगाई सीमा, अब बिल्डर नहीं वसूल पाएंगे मनमानी पैसा

    NCR में एक और रैपिड रेल! मेरठ के बाद अब दिल्ली-करनाल रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 136 किमी का सफर होगा आसान

    न वंदे भारत, न राजधानी, न शताब्दी! इस ट्रेन ने कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ा; रेलवे ने जारी की लिस्ट

    दिल्ली: पेट्रोल पंप पर बदले नियम! PUC के बिना गाड़ी में नहीं डलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार का सख्त फैसला

    स्टॉक मार्केट में तीन दिनों की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 757 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 24,400 से फिसला, IT स्टॉक्स पस्त

    MSME के वो बड़े फायदे, जिनसे ज्यादातर कारोबारी रहते हैं अनजान, जानें Udyam के लिए रजिस्टर कैसे करें

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    भारत सरकार ने ATF में इथेनॉल और सिंथेटिक फ्यूल मिलाने को दे दी मंजूरी, जानें पूरी बात

    भारत सरकार ने ATF में इथेनॉल और सिंथेटिक फ्यूल मिलाने को दे दी मंजूरी, जानें पूरी बात

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    IND W vs SA W: लौरा-सुने की आंधी में उड़ी भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने गंवाई टी20 सीरीज

    IND W vs SA W: लौरा-सुने की आंधी में उड़ी भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने गंवाई टी20 सीरीज

    Tamil Nadu Election: Vijay Votes

    Tamil Nadu Election: Vijay Votes

    एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन; AICWA ने दुख जताया:कहा- यह सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए नुकसान

    Sukesh Chandrashekhar Love Letter; Jacqueline Fernandez

    जूता चुराई रस्म के दौरान गिरते-गिरते बचे आर्यन खान:दोस्त की शादी में भागते हुए दिखे; लोगों ने घेरा, देखें वीडियो

    Oscar Speech on Deathbed, Refused Nehru Docu; First Film Loan

    एमएस धोनी से मिलने पहुंचे दीपक चाहर, CSK के दिग्गज बोले- साथ में कैमरे लेके आया भगाओ इसको

    Pat Cummins की वापसी पर भी Ishan Kishan करें कप्तानी, Sanjay Bangar ने SRH को दी बड़ी सलाह

    Henrich Klassen ने इन दिग्गजों के क्लब में की एंट्री, आईपीएल में रचा इतिहास

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    6 दिन के लिए दिल्ली से शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, मिट्टी से बने 175 साल पुराने इमारत में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू

    आज का मौसम: कहां झुलसाएगी गर्मी, कहां बरसेंगे बादल, 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी

    Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग जारी, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

    विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

    Assembly Election Live: तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर शुरू हुआ मतदान, जानें लेटेस्ट अपडेट

    तमिलनाडु: श्रीवैकुंठम से कांग्रेस उम्मीदवार के आवास से 65 लाख रुपए बरामद, फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने की थी छापेमारी

    तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर कल होगी वोटिंग, 5 करोड़ वोटर्स तय करेंगे स्टालिन, पलानीस्वामी और थलापति विजय की किस्मत

    मणिपुर में प्रदर्शन में शामिल होने वाला पुलिसकर्मी हुआ गिरफ्तार, गुलेल से सुरक्षाबलों पर किया था हमला

    नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हो गया खाक, मचा हड़कंप

    पहलगाम हमले की बरसी पर भारतीय सेना ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, किसी भी हरकत का जवाब दिया जाएगा

    पहलगाम हमले की बरसी पर भारतीय सेना ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, किसी भी हरकत का जवाब दिया जाएगा

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Jackie Shroff Rangeela Movie; Urmila Matondkar | Ram Gopal Varma | रंगीला@30, जैकी ने उर्मिला को पहनाई अपनी गंजी: कहा- यूनीक लुक चाहिए था, रामू बोले थे- ट्रेंड एक्टर होता तो क्लाइमैक्स बिगड़ जाता

by krutikadalvibiz
November 27, 2025
in Entertainment
245 7
0
Jackie Shroff Rangeela Movie; Urmila Matondkar | Ram Gopal Varma | रंगीला@30, जैकी ने उर्मिला को पहनाई अपनी गंजी: कहा- यूनीक लुक चाहिए था, रामू बोले थे- ट्रेंड एक्टर होता तो क्लाइमैक्स बिगड़ जाता
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

26 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रंगीला’ अपने आकर्षक संगीत, हिट गानों और दिल को छू लेने वाली कहानी के कारण आज भी दर्शकों के बीच खास जगह रखती है। इस फिल्म में आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। ‘रंगीला’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि नई युवा पीढ़ी को भी प्रेरित किया।

इस फिल्म ने प्रेम, आकांक्षा और जीवन के संघर्षों का एक नया दृष्टिकोण पेश किया। यह फिल्म आज भी फिल्मों के इतिहास में एक क्लासिक के रूप में याद की जाती है, जिसने भारतीय फिल्म उद्योग को नई दिशा दी। 30 साल के बाद यह फिल्म आज यानी कि 28 नवंबर 2025 को फिर से सिनेमाघरों में 4K HD रिस्टोर्ड वर्जन में रिलीज हुई है।

रंगीला के 30 साल पूरे होने पर फिल्म में राज कमल का किरदार निभाने वाले एक्टर जैकी श्रॉफ ने दैनिक भास्कर से बात की। आज उन्हीं की जुबानी पढ़िए रंगीला से जुड़े कुछ रोचक किस्से..

रामू को लगा कि रंगीला की कहानी में मुझे दिलचस्पी नहीं

बहुत लोग बोलते हैं कि जब कोई हमसे बात करता है, तो हमारा ध्यान कहीं और होता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। हम सब सुनते हैं, बस हमारा तरीका थोड़ा अलग है। अब तीन घंटे किसी की आंख में आंख डालकर थोड़े न बैठ सकते हैं।

जब कोई बोल रहा होता है, तो हम शांति से सुनते हैं। वो जो बीच-बीच में “हां-हां”, “अच्छा” वाले एक्सप्रेशन देते हैं न, वो झूठ लगते हैं।

हमारी आदत है कि जब सुनो, तो बस ध्यान से सुनो, चुपचाप। जैसे खाना खाते वक्त पूरा ध्यान खाने में रखते हैं, वैसे ही बात सुनते वक्त पूरा ध्यान सुनने में रखते हैं। ऐसे ही रंगीला के समय भी हुआ था। रामू जब फिल्म की कहानी सुना रहे थे, तब उनको लगा कि मेरा ध्यान कहानी सुनने में नहीं, लेकिन मेरा रिएक्शन देख वो समझ गए कि मैं पूरी तरह से इन्वॉल्व हूं।

रामू ने जब कहानी सुनाई तो बहुत पसंद आई। कहानी का इमोशन अच्छा लगा, इसलिए तुरंत हां कहा। मुझे रामू के डायरेक्शन पर भरोसा था और अपने किरदार से भी जुड़ाव महसूस हुआ। टेक्नीशियन पर पूरा भरोसा था, इसलिए फिल्म कर ली।

ट्रेंड एक्टर होता, तो शायद क्लाइमैक्स वाला सीन बिगाड़ देता

‘रंगीला’ के क्लाइमैक्स वाले सीन की लोग अक्सर चर्चा करते हैं। रामू ने कहा था कि बड़े-बड़े मेथड एक्टर्स भी वो एक्सप्रेशन नहीं दे सकते थे। मैं इस बात को नहीं मानता। असल में मैंने कुछ किया नहीं, बस वो पल महसूस किया। किरदार का दिल टूटा था, लेकिन उसने दूसरे की खुशी में मुस्कुराना चुना।

रामू ने सीन समझाया, मगर मैंने वही अंदर से महसूस किया। म्यूजिक, कहानी और शॉट्स सब मिलकर उस एक्सप्रेशन को पूरा करते हैं। ज्यादा ओवरएक्ट नहीं किया, बस भावनाओं को संतुलित रखा। रामू ने कहा था कि अगर मैं बहुत ट्रेंड एक्टर होता, तो शायद सीन बिगाड़ देता।

हर नए एक्टर को अपना बच्चा मानता हूं

रंगीला में जैकी श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के कई यादगार सीन हैं। जैकी के साथ उर्मिला की शानदार केमिस्ट्री की खूब चर्चा होती है। उर्मिला अक्सर जैकी की काइंडनेस की तारीफ करती हैं कि उन्होंने अच्छा कंफर्ट फील कराया था।

जैकी श्रॉफ ने बताया- जब मैं इंडस्ट्री में नया था, देव आनंद साहब ने ‘स्वामी दादा’ फिल्म में मुझे थर्ड विलेन का मौका दिया था। शक्ति कपूर साहब का तीसरा चमचा बना था। मैं बहुत नर्वस था और सही से एक्ट भी नहीं कर पा रहा था। एक एक्शन सीन के दौरान मुझसे गलती हुई तो फाइट मास्टर नाराज हो गए, लेकिन देव साहब ने कहा, “टेक इट ईजी, नया लड़का है, सीख जाएगा।”

उस दिन मैंने सब्र और सीनियर्स से प्यार करना सीखा। तभी से हर नए एक्टर को अपना बच्चा मानता हूं, क्योंकि जब मैं नया था, मुझे भी उसी तरह प्यार मिला था।

ए आर रहमान के गानों में जैकी के स्टाइल और स्वैग की चर्चा अक्सर होती है। खासकर जब उन्होंने उर्मिला को उठाकर घुमाया था। उस सीन को याद करके जैकी हंसते हुए कहते हैं- उस वक्त सरोज खान जी, अहमद और कई डांस डायरेक्टर थे, पर कुछ मूव्स अपने आप बन जाते हैं। आज भी लोग उस सीन की बात करते हैं, अच्छा लगता है।

जैकी ने यूनीक और फ्रेश लुक क्रिएट करने के लिए उर्मिला को पहनाई थी अपनी गंजी।

‘रंगीला’ के गाने ‘तन्हा तन्हा’ के सीन में उर्मिला ने जैकी श्रॉफ की गंजी पहनकर डांस किया था। जैकी कहते हैं- उस गाने में यूनीक और फ्रेश लुक क्रिएट करना था। इस लिए मैंने उर्मिला को अपनी गंजी दे दी थी।

सच्चे इमोशंस कभी नहीं बदलते हैं

30 साल बाद भी आज रंगीला प्रासंगिक है। जैकी बताते हैं- इस फिल्म में सब कुछ है। प्यार, इमोशन, म्यूजिक और खूबसूरती। इसका म्यूजिक आज भी आगे के टाइम का लगता है, कोरियोग्राफी कमाल की थी। फिल्म का लुक, फील और दिल आज भी नए लगते हैं। टेक्निकल चीजें बदल गई हैं, पर इंसानी जज्बात नहीं बदलते।

अच्छी फिल्में कभी पुरानी नहीं पड़तीं, जैसे ‘मुगल-ए-आजम’ या ‘मदर इंडिया’ आज भी नई लगती हैं। यही वजह है कि ये फिल्म भी हमेशा ताजा लगती है, क्योंकि इसमें सच्चे इमोशंस हैं, जो कभी नहीं बदलते।

रंगीला में राजेश जोशी ने पकिया का किरदार निभाया था, 29 साल की उम्र में एक कार हादसे में उनका निधन हो गया था। नीरज वोहरा ने फिल्म के डायलॉग लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने एक शराबी का छोटा सा किरदार निभाया था। अक्टूबर 2016 में नीरज वोरा को हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद वे कोमा में चले गए। करीब 10 महीने तक कोमा में रहने के बाद उन्होंने 14 दिसंबर 2017 की सुबह आखिरी सांस ली।

सरोज खान ने “तन्हा तन्हा” और “हाय रामा” जैसे गीतों की कोरियोग्राफी की थी। 3 जुलाई 2020 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। रीमा लागू ने उर्मिला मातोंडकर की मां का किरदार निभाया था। 17 मई 2017 को दिल का दौरा पड़ने से उनका भी निधन हो गया था। अच्युत पोद्दार ने फिल्म रंगीला में उर्मिला मातोंडकर के पिता का किरदार निभाया था।

90 साल की उम्र में उनका निधन 18 अगस्त 2025 को हुआ। नितिन देसाई ने रंगीला में आर्ट डायरेक्शन किया था। 2 अगस्त 2023 को उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। सिनेमैटोग्राफर डब्ल्यू. बी. राव का निधन मुंबई में 16 जनवरी 2018 की सुबह हो गया था।

समय निकल जाता है, बस यादें रह जाती हैं

जैकी श्रॉफ कहते हैं- बहुत लोग चले गए यार, राव साहब, नीरज भैया, पकिया। सब अच्छे दोस्त थे। टाइम निकल जाता है, कुछ पता नहीं चलता। कुछ दिन रोते हैं, फिर आगे बढ़ जाते हैं। तो बस, जब तक हैं, एक-दूसरे से प्यार करो, हंसो, जियो। नीरज भाई कमाल के राइटर थे। क्या टैलेंटेड इंसान था यार।

असल जिंदगी में रंगीला का मुन्ना जैसा

आमिर खान ‘रंगीला’ में मुन्ना नाम के एक टपोरी के किरदार में नजर आए थे। इस रोल के लिए उन्होंने असली टपोरियों के साथ रहकर उनकी भाषा, बोलचाल, लुक और एक्सप्रेशन पर काफी मेहनत की। जैकी ने फिल्म में सुपरस्टार का किरदार निभाया था, जबकि मुन्ना जैसा किरदार जैकी श्रॉफ की शख्सियत में झलकता है।

जैकी बताते हैं- अरे भाई, मैं तो असली जिंदगी में वही मुन्ना हूं। सड़क वाला बंदा, सीधा-सादा, खुली जुबान वाला, लेकिन रोल मुझे सुपरस्टार वाले ही मिलते रहे। कभी पुलिस ऑफिसर, कभी हीरो। सपने साजन के, लज्जा, राम लखन, खलनायक, सबमें ऐसा ही किरदार किया। असलियत में मैं देसी हूं, पर पर्दे पर सुपरस्टार बन जाता हूं।

अपनी फिल्में नहीं देखते हैं जैकी

राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि जैकी श्रॉफ ने अपनी कोई फिल्म पूरी तरह कभी देखी है, खासकर फिल्म ‘रंगीला’ को भी उन्होंने शायद पूरी तरह नहीं देखा। जैकी कहते हैं- बात तो सही है। फिल्म देखी नहीं है, लेकिन डबिंग करते वक्त तो देख ही लेता हूं जहां-जहां डबिंग करनी होती है।

मतलब सीन में क्या हो रहा है, वो सब पता चल जाता है, लेकिन फिर बैठकर पूरी फिल्म देखने का टाइम नहीं मिलता, तो अब क्या फिल्म देखूं।

लोग बोलते थे जैकी नॉन-एक्टर है

‘रंगीला’ के लिए मिले फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड पर जैकी कहते हैं- अरे यार, अवॉर्ड तो बहुत मायने रखता है। लोगों ने प्यार दिया, पसंद किया, वही असली चीज है। फिर उन लोगों ने बोला- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर दे दो जैकी को, तो मैंने कहा चलो ठीक है। सब बढ़िया एक्टर हैं, हर कोई डिजर्व करता है, पर देना तो किसी एक को ही होता है न। तो मेरे हाथ में दे दिया उन्होंने, मैंने भी ले लिया। ला भाई! पहले लोग बोलते थे कि जैकी तो एक्टर नहीं, नॉन-एक्टर है। अब भी कुछ वैसा ही बोलते हैं।

खबरें और भी हैं…
Tags: GopalJackieJackie Shroff Aamir Khan Urmila MatondkarMatondkarmovieRamRam Gopal VarmaRangeelaRangeela Interesting FactsShroffUrmilaVarmaअपनउरमलएकटरककलइमकसकहगजचहएजकजतटरडतथनपहनईबगडबलयनकरगल30रमलकहत
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

March 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
IND W vs SA W: लौरा-सुने की आंधी में उड़ी भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने गंवाई टी20 सीरीज

IND W vs SA W: लौरा-सुने की आंधी में उड़ी भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने गंवाई टी20 सीरीज

April 23, 2026
Tamil Nadu Election: Vijay Votes

Tamil Nadu Election: Vijay Votes

April 23, 2026
चुनाव खत्म होते ही ₹25 महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? तेजी से वायरल हो रही खबर का सरकार ने बताया पूरा सच

चुनाव खत्म होते ही ₹25 महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? तेजी से वायरल हो रही खबर का सरकार ने बताया पूरा सच

April 23, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In