टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख निजी कंपनी जियो और सरकारी टेलीकॉम सेवा प्रदाता बीएसएनएल अपने किफायती ब्रॉडबैंड ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। यदि आप लगभग 399 रुपये के बजट में नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने का विचार कर रहे हैं, तो किसी भी प्लान को चुनने से पहले दोनों कंपनियों की सुविधाओं और बेनिफिट्स की अच्छी तरह तुलना कर लेना बेहतर रहेगा।
बीएसएनएल का 399 रुपये वाला स्पार्क प्लान
BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान का नाम स्पार्क प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिन के लिए 3.3 TB यानी 3300 GB डेटा दिया जाता है। इंटरनेट की स्पीड 50 एमबीपीएस रहती है। इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। लेकिन कॉलिंग के लिए लैंडलाइन उपकरण अलग से खरीदना होगा। यह उपकरण कंपनी मुफ्त में नहीं देगी।
वैसे यूजर्स के लिए यह प्लान अच्छा माना जा रहा है जिन लोगों को ज्यादा डेटा की जरुरत होती है। बता दें कि, बीएसएनएल ने यह भी साफ किया है कि 12 महीने पूरे होने के बाद इस प्लान की कीमत बढ़कर 442 रुपये हो जाएगी। लेकिन इसके बाद भी इंटरनेट की स्पीड 50 एमबीपीएस बनी रहेगी। यदि यूजर तय डेटा सीमा खत्म कर लेता है, तो इंटरनेट स्पीड घटाकर 4 एमबीपीएस हो जाएगी। कंपनी इसमें कोई भी OTT एप का फायदा नहीं दे रही है।
जियो के 399 रुपये वाले प्लान में क्या खास?
जियो भी अपने यूजर्स के लिए 399 रुपये में अपना ब्रॉडबैंड प्लान दे रहा है। इस प्लान में 6 महीने और 12 महीने की वैधता विकल्व के साथ उपलब्ध है। इस प्लान में ग्राहकों को 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ 3.3 TB (3,300 GB) डेटा मिलेगा। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। लेकिन जियो के इस प्लान में फ्री ओटीटी या टीवी चैनलों का फायदा नहीं दिया जा रहा है। गौरतलब है कि यहां भी मनोरंजन का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
किसका प्लान सबसे बेहतर है?
जियो और बीएसएनएल दोनों के 399 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लांस सबसे बेसिक हैं। दोनों ही प्लान्स में यूजर्स को एक जैसे फायदे दिए जा रहे हैं। लेकिन, जब स्पीड की बात आती है, तो जियो इसमें बीएसएनएल से काफी आगे है।
जियो में आपको 28-30 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है, जबकि बीएसएनएल स्पीड के मामले में स्ट्रगल करती नजर आती है। जियो में कॉन्सटेंट इंटरनेट स्पीड मिलती है, जबकि बीएसएनएल में स्पीड कम-ज्यादा होती रहती है। इसलिए जब आप कनेक्शन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले इंटरनेट की जरुरत के बारे में एक बार अच्छे से जान लें।






































