• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 12, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

    3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

    नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

    नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

    नवरात्रि पर मां शारदा के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव; जानें पूरा शेड्यूल

    नवरात्रि पर मां शारदा के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव; जानें पूरा शेड्यूल

    प्रदर्शन के कारण कारोबार ठप नहीं करेंगे दिल्ली के व्यापारी, पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिख मांगी सुरक्षा

    प्रदर्शन के कारण कारोबार ठप नहीं करेंगे दिल्ली के व्यापारी, पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिख मांगी सुरक्षा

    Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

    Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

    महंगाई दर 7% तक पहुंचने का अनुमान, RBI को रेपो रेट में 100-150 bps की करनी पड़ सकती है बढ़ोतरी: रिपोर्ट

    महंगाई दर 7% तक पहुंचने का अनुमान, RBI को रेपो रेट में 100-150 bps की करनी पड़ सकती है बढ़ोतरी: रिपोर्ट

    एक झटके में डॉलर के मुकाबले 1% से ज्यादा मजबूत हुआ भारतीय रुपया, RBI के बड़े फैसले से मिली जोरदार बढ़त

    एक झटके में डॉलर के मुकाबले 1% से ज्यादा मजबूत हुआ भारतीय रुपया, RBI के बड़े फैसले से मिली जोरदार बढ़त

    सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार शुरुआत, 1900 से ज्यादा शेयरों में बढ़त; रिलायंस और TCS समेत इन दिग्गज शेयरों में खरीदारी

    सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार शुरुआत, 1900 से ज्यादा शेयरों में बढ़त; रिलायंस और TCS समेत इन दिग्गज शेयरों में खरीदारी

    अक्टूबर में IPO की बरसात, बाजार में उतरने की तैयारी में Jio Platforms और Zetwerk समेत 12 कंपनियां; जानें पूरी डिटेल

    अक्टूबर में IPO की बरसात, बाजार में उतरने की तैयारी में Jio Platforms और Zetwerk समेत 12 कंपनियां; जानें पूरी डिटेल

    भारत में नेटवर्क बढ़ाने के लिए बेताब ये विदेशी एयरलाइन, पार्टनरशिप के लिए भी तैयार; CEO ने बताया पूरा प्लान

    भारत में नेटवर्क बढ़ाने के लिए बेताब ये विदेशी एयरलाइन, पार्टनरशिप के लिए भी तैयार; CEO ने बताया पूरा प्लान

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

    नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

    नवरात्रि पर मां शारदा के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव; जानें पूरा शेड्यूल

    नवरात्रि पर मां शारदा के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव; जानें पूरा शेड्यूल

    iphone duo boots up with personalized name greeting for customers

    iphone duo boots up with personalized name greeting for customers

    प्रदर्शन के कारण कारोबार ठप नहीं करेंगे दिल्ली के व्यापारी, पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिख मांगी सुरक्षा

    प्रदर्शन के कारण कारोबार ठप नहीं करेंगे दिल्ली के व्यापारी, पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिख मांगी सुरक्षा

    महंगाई दर 7% तक पहुंचने का अनुमान, RBI को रेपो रेट में 100-150 bps की करनी पड़ सकती है बढ़ोतरी: रिपोर्ट

    महंगाई दर 7% तक पहुंचने का अनुमान, RBI को रेपो रेट में 100-150 bps की करनी पड़ सकती है बढ़ोतरी: रिपोर्ट

    एक झटके में डॉलर के मुकाबले 1% से ज्यादा मजबूत हुआ भारतीय रुपया, RBI के बड़े फैसले से मिली जोरदार बढ़त

    एक झटके में डॉलर के मुकाबले 1% से ज्यादा मजबूत हुआ भारतीय रुपया, RBI के बड़े फैसले से मिली जोरदार बढ़त

    सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार शुरुआत, 1900 से ज्यादा शेयरों में बढ़त; रिलायंस और TCS समेत इन दिग्गज शेयरों में खरीदारी

    सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार शुरुआत, 1900 से ज्यादा शेयरों में बढ़त; रिलायंस और TCS समेत इन दिग्गज शेयरों में खरीदारी

    अक्टूबर में IPO की बरसात, बाजार में उतरने की तैयारी में Jio Platforms और Zetwerk समेत 12 कंपनियां; जानें पूरी डिटेल

    अक्टूबर में IPO की बरसात, बाजार में उतरने की तैयारी में Jio Platforms और Zetwerk समेत 12 कंपनियां; जानें पूरी डिटेल

    भारत में नेटवर्क बढ़ाने के लिए बेताब ये विदेशी एयरलाइन, पार्टनरशिप के लिए भी तैयार; CEO ने बताया पूरा प्लान

    भारत में नेटवर्क बढ़ाने के लिए बेताब ये विदेशी एयरलाइन, पार्टनरशिप के लिए भी तैयार; CEO ने बताया पूरा प्लान

    भारत में ही इलेक्ट्रिक कार बनाएगा ऑडी! लग्जरी कार मार्केट में हिस्सेदारी दोगुना करना लक्ष्य

    भारत में ही इलेक्ट्रिक कार बनाएगा ऑडी! लग्जरी कार मार्केट में हिस्सेदारी दोगुना करना लक्ष्य

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

    3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

    होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला

    होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला

    Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

    Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

    भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में फैलाई अश्लीलता:बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उठाए सवाल, पूर्व कंटेस्टेंट भी भड़कीं; 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

    भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में फैलाई अश्लीलता:बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उठाए सवाल, पूर्व कंटेस्टेंट भी भड़कीं; 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

    आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं

    डॉ. श्रीराम नेने की हेल्थ पर पहली किताब लॉन्च:बोले- 21 किलो वजन घटाया, बताया पत्नी माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज

    डॉ. श्रीराम नेने की हेल्थ पर पहली किताब लॉन्च:बोले- 21 किलो वजन घटाया, बताया पत्नी माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज

    Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल

    Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल

    स्मृति मंधाना बनीं यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट, लड़कियों के लिए करेंगी काम

    स्मृति मंधाना बनीं यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट, लड़कियों के लिए करेंगी काम

    Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

    Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    ‘परजीवी पार्टी बन गई कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम’, शिवराज चौहान का राहुल गांधी पर तीखा हमला

    ‘परजीवी पार्टी बन गई कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम’, शिवराज चौहान का राहुल गांधी पर तीखा हमला

    दुश्मन की पनडुब्बियों का काम बनेगा INS मंगरोल, नौसेना में हुआ शामिल, जानें इसकी ताकत

    दुश्मन की पनडुब्बियों का काम बनेगा INS मंगरोल, नौसेना में हुआ शामिल, जानें इसकी ताकत

    ‘ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है सरकार, हम नहीं रुकने वाले’, सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बोले राहुल गांधी

    ‘ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है सरकार, हम नहीं रुकने वाले’, सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बोले राहुल गांधी

    एंबुलेंस से आए लुटेरे, पहनी औरतों की नाइटी और चेहरे पर लगाया मास्क, कटर से काटकर ATM का कैश ले उड़े बदमाश-VIDEO

    एंबुलेंस से आए लुटेरे, पहनी औरतों की नाइटी और चेहरे पर लगाया मास्क, कटर से काटकर ATM का कैश ले उड़े बदमाश-VIDEO

    राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च से पहले मीडिया के सामने आए CJI सूर्यकांत, कहा- ‘SC के दरवाजे सभी के लिए खुले’

    राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च से पहले मीडिया के सामने आए CJI सूर्यकांत, कहा- ‘SC के दरवाजे सभी के लिए खुले’

    LIVE: इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, संसद मार्ग पर जवानों का भारी जमावड़ा, 6 मेट्रो स्टेशन बंद

    LIVE: इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, संसद मार्ग पर जवानों का भारी जमावड़ा, 6 मेट्रो स्टेशन बंद

    दिल्ली-NCR में देर रात से मूसलाधार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम; आज यूपी-बिहार, पंजाब समेत इन 24 राज्यों में अलर्ट

    दिल्ली-NCR में देर रात से मूसलाधार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम; आज यूपी-बिहार, पंजाब समेत इन 24 राज्यों में अलर्ट

    अभिजीत दिपके ने कहा- “दिल्ली पुलिस में इंसानियत नहीं, वे वर्दी पहने गुंडे हैं”, माता-पिता का भी सामने आया बयान

    अभिजीत दिपके ने कहा- “दिल्ली पुलिस में इंसानियत नहीं, वे वर्दी पहने गुंडे हैं”, माता-पिता का भी सामने आया बयान

    सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी को झटका, CJI सूर्यकांत ने विपक्ष के नेताओं से मिलने से इनकार किया

    सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी को झटका, CJI सूर्यकांत ने विपक्ष के नेताओं से मिलने से इनकार किया

    CISF ने गोवा एयरपोर्ट पर पकड़े ब्लूटूथ से परीक्षा में नकल करने वाले डिवाइस, दो यात्री भी दबोचे गए; जानें पूरा मामला

    CISF ने गोवा एयरपोर्ट पर पकड़े ब्लूटूथ से परीक्षा में नकल करने वाले डिवाइस, दो यात्री भी दबोचे गए; जानें पूरा मामला

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Johnny Lever Birthday Interesting Facts; Financial Crisis | Comedian | जॉनी लीवर@68, सड़क पर पेन बेचे: शराबी पिता से तंग आकर आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, जानिए फिर कैसे बने कॉमेडी किंग

by krutikadalvibiz
August 13, 2025
in Entertainment
250 2
0
Johnny Lever Birthday Interesting Facts; Financial Crisis | Comedian | जॉनी लीवर@68, सड़क पर पेन बेचे: शराबी पिता से तंग आकर आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, जानिए फिर कैसे बने कॉमेडी किंग
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जॉनी लीवर को 13 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है, जिनमें से उन्होंने 'दीवाना मस्ताना' (1997) और 'दुल्हे राजा' (1998) के लिए दो बार यह अवॉर्ड जीता। - Dainik Bhaskar

जॉनी लीवर को 13 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है, जिनमें से उन्होंने ‘दीवाना मस्ताना’ (1997) और ‘दुल्हे राजा’ (1998) के लिए दो बार यह अवॉर्ड जीता।

हंसी के बादशाह, कॉमेडी के जादूगर और चेहरे पर मुस्कान लाने वाले जॉनी लीवर का आज जन्मदिन है। जॉनी हिंदी सिनेमा के सबसे फेमस कॉमेडियन में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 350 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है।

आज जॉनी लीवर के बर्थडे के खास मौके पर आइए उनकी जिंदगी को करीब से छूते हैं-

जॉनी एक तेलुगू क्रिश्चियन परिवार में पैदा हुए। उनके पिता हिंदुस्तान यूनिलीवर में ऑपरेटर थे। परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं।

जॉनी लीवर के छोटे भाई जिमी मोसेस एक एक्टर और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उन्होंने 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है।

जॉनी लीवर के छोटे भाई जिमी मोसेस एक एक्टर और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उन्होंने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है।

जॉनी का बचपन मुंबई की माटुंगा और धारावी की तंग गलियों में गुजरा। आर्थिक तंगी के कारण 6-7वीं क्लास के बाद वो पढ़ाई नहीं कर पाए। कम उम्र में उन्होंने छोटे-मोटे काम किए। सड़क पर पेन बेचे, ट्रेन में संतरे बेचे, यहां तक कि शराब के अड्डे पर भी काम किया।

रणवीर अलाहबादिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन में पिता की शराबखोरी और मारपीट से तंग आकर उन्होंने एक बार आत्महत्या करने की सोची थी।

जॉनी जब 13 साल के थे, तब वे रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गए थे, ट्रेन आ रही थी। तभी तीनों बहनों के चेहरे उनकी आंखों के सामने आ गए, जैसे वो कह रही हों – ‘हमारा क्या होगा?’ और इसके बाद वे तुरंत ट्रैक से हट गए थे।

जॉनी ने कहा था कि पापा शराब पीते थे और गलत कामों में शामिल रहते थे। कई बार मैंने उनके हथियार भी फेंक दिए।

धारावी के दिनों को लेकर जॉनी ने बताया था कि वहां हत्या जैसी घटनाएं आम थीं। सात साल की उम्र में पहली बार उन्होंने एक शख्स की लाश देखी थी।

जॉनी ने मुंबई के गैंगस्टर हाजी मस्तान और वरदराजन को लेकर कहा था कि हम तो बचपन से उन्हें जानते थे, पास से देखा है। जब हाजी मस्तान आते थे, तो लोगों की भीड़ लग जाती थी, उनकी बहुत इज्जत होती थी।

वहीं, जब उनसे पूछा गया था कि आप हाजी मस्तान और वरदराजन से डरते नहीं थे? तो जॉनी ने हंसते हुए कहा था, “नहीं, हम तो उन्हें बहुत प्यार करते थे। वो कहते थे, ‘ये मेरा बच्चा है, बेटा है।’

जॉनी ने यह भी कहा था कि वो अगर आर्टिस्ट नहीं होते तो गुंडे होते।

महमूद, जॉनी वॉकर, किशोर कुमार की नकल में माहिर थे

जॉनी 12 साल की उम्र से ही स्टेज पर डांस और मिमिक्री करने लगे थे, जहां वे महमूद, जॉनी वॉकर और किशोर कुमार की नकल करते थे।

पेन बेचते समय उनका अंदाज भी अनोखा था। एक दिन, अशोक कुमार की आवाज में उन्होंने एक लड़के से कहा -“बेटा, पैसे नहीं हैं तो पिताजी की जेब से निकालो और ये निब पेन, बॉल पेन खरीदो, बड़े आदमी बनोगे।”

कभी जॉनी शत्रुघ्न सिन्हा की आवाज में कहते – “ये पेन कमाल का है,” तो कभी ओम प्रकाश की आवाज में -“उठा लो, उठा लो, बहुत बड़े आदमी बन जाओगे।”

18 साल की उम्र में जॉनी लीवर ने हिंदुस्तान लीवर कंपनी में काम करना शुरू कर दिया था। जब वे हिंदुस्तान लीवर में काम करते थे, तो उनकी तनख्वाह सिर्फ 600 रुपए थी। वे वहां लेबर के रूप में छह साल तक काम करते रहे।

नौकरी के दौरान ही वो शाम के समय स्टेज शो भी करते थे। वो दिन में नौकरी और रात में शो करते थे। हिंदुस्तान यूनिलीवर के एक फंक्शन में उन्होंने अफसरों की मिमिक्री की। तभी से लोग उन्हें जॉनी कहने लगे। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने यही नाम अपनाया।

जॉनी ने म्यूजिकल शो और तबस्सुम हिट परेड जैसे मंचों पर कॉमेडी की। बाद में संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के साथ उनके शो में शामिल हो गए।

सुनील दत्त ने मौका दिया था

1981 में उन्होंने यूनिलीवर की नौकरी छोड़ दी और स्टेज शो पर पूरा ध्यान दिया। 1982 में अमिताभ बच्चन के साथ वर्ल्ड टूर किया। एक शो में एक्टर सुनील दत्त ने उनकी परफॉर्मेंस देखी और उन्हें अपनी फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में काम दिया।

जॉनी लीवर ने फिल्म दर्द का रिश्ता में जोसेफ का किरदार निभाया था।

जॉनी लीवर ने फिल्म दर्द का रिश्ता में जोसेफ का किरदार निभाया था।

फिर जॉनी ने ‘हंसी के हंगामे नाम’ से एक ऑडियो कैसेट निकाली, जिससे उनको घर-घर में पहचान मिली। इसी दौर में उन्होंने ‘कछुआ छाप अगरबत्ती’ का विज्ञापन भी किया, जिसे शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था।

1986 में उन्होंने ‘होप 86’ नाम के चैरिटी शो में फिल्म इंडस्ट्री के सामने परफॉर्म किया। वहां से प्रोड्यूसर गुल आनंद ने उन्हें फिल्म ‘जलवा’ ऑफर की थी।

इसके बाद वो ‘तेजाब’, ‘कसम’, ‘खतरनाक’, ‘किशन कन्हैया’ जैसी फिल्मों में नजर आए।

1990 के दशक में जॉनी को फिल्म ‘बाजीगर’ से बड़ी पहचान मिली। इसके बाद वो छोटा छत्री, असलम भाई और बबलू जैसे किरदारों के लिए मशहूर हुए। फिल्म में काम के साथ वो लाइव शो करते रहे।

2011 में उनकी पहली तमिल फिल्म ‘अनबिर्क्कु अलविल्लै’ रिलीज हुई। वो कन्नड़ फिल्म ‘गारा’ में भी नजर आए और तुलु भाषा की फिल्म ‘रंग’ में भी काम किया।

जॉनी लीवर की पर्सनल लाइफ

जॉनी लीवर की 1984 में सुजाता लीवर से शादी हुई थी। कपल के दो बच्चे जेमी और जेसी हैं। जेमी भी एक्ट्रेस और कॉमेडियन हैं। वहीं, बेटा जेसी भी एक एक्टर है। जॉनी लीवर के छोटे भाई जिमी मोसेस एक एक्टर और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं।

जॉनी लीवर की बेटी जेमी कॉमेडियन-एक्ट्रेस हैं, वहीं बेटा जेसी भी एक एक्टर है।

जॉनी लीवर की बेटी जेमी कॉमेडियन-एक्ट्रेस हैं, वहीं बेटा जेसी भी एक एक्टर है।

बेटे की बीमारी ने जॉनी की जिंदगी का नजरिया बदल दिया

जॉनी लीवर की जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में से एक वह था, जब उनके बेटे जेसी के गले में ट्यूमर निकला था।

जॉनी के बेटे जेसी तब सिर्फ 10 साल के थे। जब उनके गले में एक गांठ निकली, जिसके लिए कई इलाज और सर्जरी की कोशिशें हुईं, लेकिन ट्यूमर नसों में उलझा हुआ था। डॉक्टरों ने चेतावनी दी थी कि ऑपरेशन करने पर वह अंधे या लकवाग्रस्त हो सकते हैं। दवाओं के बावजूद ट्यूमर बढ़ता गया और जेसी को रोज 40-50 गोलियां खानी पड़ीं।

जॉनी के बेटे जेसी ने वॉर (2019), कभी खुशी कभी गम... (2001) और ये साली आशिकी (2019) जैसी फिल्मों में काम किया है।

जॉनी के बेटे जेसी ने वॉर (2019), कभी खुशी कभी गम… (2001) और ये साली आशिकी (2019) जैसी फिल्मों में काम किया है।

एक बार जॉनी परिवार सहित अमेरिका घूमने गए। वहां जर्सी के एक चर्च में एक पादरी से मुलाकात हुई। पादरी ने सलाह दी कि जेसी को न्यूयॉर्क के स्लोन केटरिंग हॉस्पिटल में ले जाएं और भरोसा दिलाया कि भगवान उसे ठीक करेंगे।

भारत के डॉक्टर ऑपरेशन से मना कर चुके थे, लेकिन जॉनी ने पादरी की बात मान ली। पत्नी की हिचकिचाहट के बावजूद दोस्तों की मदद से डॉक्टर मिला और ऑपरेशन सफल रहा।

ऑपरेशन के बाद जेसी का पूरा ट्यूमर निकल गया और सिर्फ एक छोटा-सा बैंडेज रह गया। बता दें कि इस घटना से जॉनी की जिंदगी बदल गई। उन्होंने शराब जैसी अपनी सभी बुरी आदतें छोड़ दीं।

रणवीर अलाहबादिया को दिए इंटरव्यू में जॉनी ने बताया था कि अन्याय देखकर उन्हें गुस्सा आता था। ऑर्केस्ट्रा शो में अगर किसी ने महिला कलाकार के साथ बदतमीजी की, तो उन्हें उसे सबक सिखाने का मन होता था, लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को कंट्रोल करना सीखा।

जॉनी ने एक और घटना बताई थी कि वे बांद्रा में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सीन में एक लड़की को समंदर से बहकर किनारे आना था, वह बिकिनी पहने थी और किनारे पर पड़ी थी। जॉनी लीवर हवलदार के किरदार में थे और विनोद खन्ना इंस्पेक्टर थे। शॉट खत्म होने के बाद सभी लोग चाय-पानी पी रहे थे, लड़की टॉवल ओढ़कर बैठी थी। तभी एक रिक्शा वाला आया और अजीब नजरों से लड़की को घूरने लगा।

ऑटो रिक्शा वाले पर जॉनी लीवर को गुस्सा आ गया, उन्होंने सोचा उसे सबक सिखा दें, लेकिन वह भाग गया।

जॉनी लीवर ने कहा था कि सच कहूं तो मेरी इमेज को सूट नहीं कर रहा था, वर्ना मैं तो उसका मुंह फोड़ देता। उसको पता भी नहीं चलता कि क्या हुआ। हम लोग तो बचपन से स्ट्रीट फाइटर टाइप के रहे हैं टक्कर, मारपीट और एकदम सामने से भिड़ जाना… ये सब हमारे लिए आम था।

बहन की मौत के बाद भी शो करना पड़ा था

अपनी बेटी जेमी के साथ एक पॉडकास्ट में जॉनी ने बताया था कि उनकी बहन का निधन हो गया था। घर में सब रो रहे थे, लेकिन उसी दिन उनका एक शो भी था। उन्हें लगा था कि शो शाम 7 बजे है, लेकिन दोस्त ने आकर बताया कि यह 4 बजे है। मन भारी था, फिर भी उन्होंने कपड़े उठाए, टैक्सी में कपड़े बदले और स्टेज पर पहुंच कर परफॉर्म किया। शो खत्म होने के बाद पैसे भी नहीं लिए और सीधे घर लौट आए।

अनिल कपूर को शत्रुघ्न सिन्हा बनकर फोन पर प्रैंक किया

जॉनी लीवर और अनिल कपूर ने जुदाई (1997), दीवाना मस्ताना (1997) और टोटल धमाल (2019) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

जॉनी लीवर और अनिल कपूर ने जुदाई (1997), दीवाना मस्ताना (1997) और टोटल धमाल (2019) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

जॉनी लीवर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में बताया था कि फिल्म ‘तेजाब’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने अनिल कपूर के साथ शरारत की थी।

जॉनी ने फोन पर शत्रुघ्न सिन्हा की आवाज में अनिल से कहा, “अनिल, मैं शत्रुघ्न बोल रहा हूं, शाम को मिलते हैं।” अनिल ने सम्मान से जवाब दिया, “सर, बिल्कुल सर–सर।” कुछ देर बाद जॉनी ने अपनी असली पहचान उजागर की तो अनिल हैरान रह गए और बोले थे, “तेरी ऐसी की तैसी!”

प्रीचर बन दुनिया भर में लोगों की सेवा की

जॉनी लीवर बेटे के इलाज के बाद चर्चों में प्रीचर बनकर जाने लगे थे। उन्होंने बताया था कि एक बार ऐसा हुआ कि जब भी वह किसी को छूते, लोग गिर जाते। बाद में उन्हें समझ आया कि यह परमेश्वर की शक्ति है। कई बार लोग उनसे प्रार्थना करने को कहते और तब बीमार लोग ठीक हो जाते, बुरी आत्माएं भी चली जातीं।

उस समय फिल्मों में उनका काम कम हो गया था, तो उन्होंने 13 साल तक प्रीचर बन दुनिया भर में सेवा की थी।

जॉनी ने बताया कि कई बार फ्लाइट में भी, जब किसी को मेडिकल इमरजेंसी होती और डॉक्टर मौजूद नहीं होता, तो वे आगे बढ़कर प्रेयर करते। हैरानी की बात है कि ऐसे कई मौके पर लोगों की हालत सुधर गई।

हाल ही में कॉमेडियन सपन वर्मा के यूट्यूब शो पर उन्होंने कहा था कि मैं चौपाटी पर बैठकर सुबह 4 बजे तक पीता था। कई बार पुलिस आती थी, लेकिन जब पहचानती थी तो कहती- अरे जॉनी भाई और मुझे अपनी गाड़ी में बैठा देती थी ताकि मैं सुरक्षित रहूं।

जॉनी ने बताया था कि लगातार काम और शराब के चलते उनका शरीर थक जाता था। फिर भी वो परफॉर्मेंस देते थे। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से कहता हूं- लिमिट में पियो। मैंने हदें पार कर दी थीं। मैं शराबी बन गया था। ये सब करना किसी काम का नहीं। हालांकि जॉनी ने 24 साल पहले शराब छोड़ दी थी और तब से उन्होंने शराब नहीं पी है।

फिल्मों में डाउनफॉल आने पर घर बेचने का सोचा

1990 से 2000 के दशक के बीच जॉनी लीवर के बिना फिल्में पूरी नहीं होती थीं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब उनका डाउनफॉल शुरू हो गया। जॉनी के पैसे खत्म हो गए। वे घर बेचकर मीर रोड में नया घर लेने का सोच रहे थे।

अभिनेत्री कुणिका सदानंद के साथ बातचीत में जॉनी ने कहा था कि जो भी कमाया, उन्होंने चैरिटी में दे दिया, पैसा अपने पास कभी नहीं रखा। उनके घर से कोई खाली हाथ नहीं जाता था।

पिछले एक-डेढ़ दशक में जॉनी ‘गोलमाल 3’, ‘हाउसफुल 2’, ‘खिलाड़ी 786’, ‘एंटरटेनमेंट’, ‘दिलवाले’ ‘गोलमाल अगेन’, ‘जुड़वा 2’, ‘टोटल धमाल’, ‘हाउसफुल 4’, ‘कुली नं. 1’, ‘हंगामा 2’, ‘सर्कस’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।

2025 में वो ‘बैडएस रवि कुमार’, ‘बी हैप्पी’, ‘हाउसफुल 5’ में दिखे, अब वो जल्द ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे, जो दिसंबर में रिलीज होगी।

—————————

बॉलीवुड से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें:

सारा @30, रोहित शेट्टी से हाथ जोड़कर मांगा काम:नेपोटिज्म ट्रोलिंग पर बोलीं- मां-बाप नहीं बदल सकती, ऐश्वर्या से मिली एक्ट्रेस बनने की प्रेरणा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: BirthdaycomedianCrisisFactsFinancialInterestingJohnnyJohnny LeverJohnny Lever BirthdayJohnny Lever ComedyJohnny Lever MoviesJohnny Lever NewsLeverआकरआतमहतयकगकमडकरनकसजनजनएटरकतगपतपनपरपहचफरबचबनरलवलवर68शरबससडक
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

October 12, 2026
‘परजीवी पार्टी बन गई कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम’, शिवराज चौहान का राहुल गांधी पर तीखा हमला

‘परजीवी पार्टी बन गई कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं को कर रही बदनाम’, शिवराज चौहान का राहुल गांधी पर तीखा हमला

October 12, 2026
नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव जानें

October 12, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In