19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब इसके सीक्वल का पार्ट नहीं होंगी।
x पर पोस्ट करते हुए टीम ने कहा, “गहराई से सोचने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म की लंबी यात्रा के बावजूद हम सही पार्टनरशिप नहीं बना पाए। और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्म को पूरी कमिटमेंट और उससे भी ज्यादा की जरूरत है। हम उन्हें उनके आने वाले कामों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

बता दें कि इस फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन कर रहे हैं।
पहली फिल्म की कहानी महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध के अंत से शुरू होकर 2898 एडी के भविष्य तक जाती है। ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी । फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1042 करोड़ रुपए की कमाई की थी।







































