
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज होगी वोटिंग।
Live: भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा इसका फैसला आज मंगलवार 9 सितंबर 2025 को हो जाएगा। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आज देश के अगले उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटिंग करेंगे। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की ओर से सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के इंडिया अलायंस की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार हैं। चुनाव के बाद इसका रिजल्ट मंगलवार शाम तक ही घोषित किए जाने की उम्मीद की जा रही है। आइए जानते हैं इस उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट हमारे इस Live Blog में…







































