Noida International Airport Inauguration LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च, 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अपने इस दौरे पर सुबह लगभग 11:30 बजे गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी इस एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। ये उत्तर प्रदेश का 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इस एयरपोर्ट से सिर्फ नोएडा और ग्रेटर नोएडा ही नहीं बल्कि दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद के लोगों को भी फायदा मिलेगा। पीएम मोदी शनिवार को लगभग 12 बजे एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।







































