पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा।- फाइल फोटो।
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेंगे। उनकी फिल्म यमला को रिलीज करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ा पोस्ट डालकर संकेत दिए गए हैं। फिल्म की शूटिंग साल 2019 में हुई थी उन्होंने डायरेक्टर को मै
.
परिवार की ओर से इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है। जिसमें लिखा- एक फनकार इस दुनिया को अलविदा कह जाता है, लेकिन उसकी कला हमेशा जीवित रहती है।
बता दें कि 27 सितंबर को राजवीर जवंदा बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। रास्ते में पिंजौर के पास 2 सांडों की लड़ाई से बचने की कोशिश में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वह 11 दिन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रहे। 12वें दिन उन्होंने 35 साल की उम्र में दम तोड़ दिया था।
सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट…

पोस्ट में लिखा- कला हमेशा जीवित रहती है राजवीर जवंदा के परिवार की तरफ से उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा गया है कि एक फनकार इस दुनिया को अलविदा कह जाता है, लेकिन उसकी कला हमेशा जीवित रहती है। हम उस यमले को उसकी कला के माध्यम से हमेशा जीवित रखेंगे। जल्दी ही ये यमला आपके सिनेमा घरों में मिलेगा।
2019 में शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग जानकारी के अनुसार, यमला फिल्म की शूटिंग साल 2019 में शुरू हुई थी। इसके डायरेक्टर राकेश मेहता थे, जबकि फिल्म में राजवीर जवंदा, सानवी धीमान, गुरप्रीत घुग्गी, हरबी सांघा, रघवीर बोली और नवनीत कौर ढिल्लों ने एक्टिंग की है। वहीं, बैली सिंह काकर फिल्म के निर्माता थे। इसकी शूटिंग अमृतसर समेत कई जगहों पर हुई, लेकिन फिल्म की रिलीज तारीख घोषित नहीं की गई थी।

यमला फिल्म की शूटिंग के समय की राजवीर जवंदा और गुरप्रीत घुग्गी। फाइल फोटो
जानिए, राजवीर जवंदा की जान क्यों नहीं बच सकी…
- पहले दिन नाजुक थे, दूसरे दिन रिकवरी हुई: सिंगर रेशम अनमोल ने कहा कि जब पहले दिन जवंदा को फोर्टिस अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने कहा था कि पहले 12 घंटे बहुत नाजुक हैं। सभी ने अरदास की। दूसरे दिन ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सपोर्ट सिर्फ 30% पड़ रही थी। बॉडी खुद सांस लेने लग गई थी। उस समय बॉडी रिकवर कर रही थी।
- फिर रिकवरी जीरो हुई, दाढ़ी बढ़ रही थी: रेशम अनमोल ने कहा कि बॉडी रिकवरी देख डॉक्टरों ने कहा था कि अगर अगले 72 घंटे निकल जाएं तो जवंदा का बचाव हो सकता है। मगर, उसके बाद जीरो रिकवरी हो गई। जवंदा की दाढ़ी बढ़ रही थी, जिस कारण हमें लग रहा था कि शरीर का निचला हिस्सा सही से काम कर रहा है। उनकी किडनी काम कर रही थी और यूरीन भी पास हो रहा था।
- दिमाग में हलचल होती, तभी स्पाइन का ऑपरेशन हो पाता: रेशम अनमोल ने आगे कहा कि जवंदा की पसलियां भी डैमेज हो गई थीं। स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन भी डॉक्टर तभी कर सकते थे, अगर दिमाग हलचल करता।
- दिमाग ने पूरी तरह काम बंद किया: रेशम ने कहा कि जवंदा के दिमाग ने धीरे-धीरे पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया। निचले हिस्से के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर गए। डॉक्टरों ने बताया था कि एल-1, एल-2 से लेकर एल-6 तक नसों का काम दिमाग तक सिग्नल पहुंचाना है, जिसके बाद दिमाग हमें इशारा देता है कि हमें दर्द हुआ, गर्म-सर्द है या पेशाब जाना है। ये एक तरह से शरीर का रिमोट कंट्रोल होता है।
- ऑपरेशन भी तभी होता, जब दिमाग काम करता: रेशम ने आगे कहा–राजवीर के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया तो डॉक्टरों ने कहा कि अब ऐसी तकनीक आ गई है कि रीढ़ की हड्डी या मणके तक भी आर्टिफिशियल डाल देंगे, लेकिन दिमाग का काम करना जरूरी है। मगर, दिमाग रिस्पॉन्ड ही नहीं कर रहा था।
- अमेरिका-इंग्लैंड के डॉक्टरों से भी सलाह ली: सिंगर ने कहा कि मैंने और एमी विर्क ने PGI, गुरुग्राम मेदांता, अमेरिका और इंग्लैंड के डॉक्टरों से भी बातचीत की। राजवीर की सेहत रिपोर्ट को लेकर उनसे सलाह ली गई। मगर, सभी डॉक्टरों ने यही कहा कि जवंदा की हालत बहुत गंभीर है।


————–
राजवीर जवंदा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा डेथ केस, हाईकोर्ट का 3 राज्यों सहित केंद्र सरकार को नोटिस; हादसे के बाद तुरंत नहीं मिला इलाज

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर दायर जनहित याचिका पर बीते सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने केंद्र सरकार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और नेशनल मेडिकल कमीशन को नोटिस जारी किया है। हादसे से लेकर उपचार देने तक पूरे मामले में जवाब तलब किया है। पूरी खबर पढ़ें…





































