• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    28 अप्रैल को वाराणसी से शुरू होंगी 2 अमृत भारत ट्रेनें, यूपी-महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट; इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

    PSL में हार के बाद कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी गाली, पाकिस्तान सुपर लीग की हो रही फजीहत

    बाइक लोन के लिए न्यूनतम CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए? समझें ये जरूरी बात

    खुल गया केकेआर से श्रेयस अय्यर के बाहर होने का राज़, टीम के पूर्व कोच ने बताई पूरी बात

    शेयर बाजार में खलबली, सेंसेक्स 983 अंक लुढ़ककर बंद, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, ये स्टॉक्स टूटे

    Dc vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होगा पंजाब किंग्स से सामना

    छोटे बिजनेस को बर्बाद कर देती हैं ये बड़ी गलतियां! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे वही गलती?

    NGT हुआ सख्त, नियमों के पालन ना करने पर आईपीएल के इन 6 स्टेडियम को थमाया नोटिस

    PF निकालने के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, UPI से मिनटों में निकलेगा पैसा; EPFO 3.0 में मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

    53 बरस के हुए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर, फैंस के साथ केक काट कर मनाया जश्न

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के बाद अब बिल गेट्स को भी छोड़ा पीछे; 2026 में ₹2000000000000 से ज्यादा बढ़ी नेटवर्थ

    ग्रेनो एक्सप्रेसवे के ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! 21 मिनट में दिल्ली से पहुंच सकेंगे नोएडा एयरपोर्ट, जानें हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट का पूरा प्लान

    Infosys के शेयर में भारी गिरावट! 4% तक टूटा स्टॉक, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा दाम

    अब दुनिया देखेगी भारत का भविष्य! TIME और रिलायंस की पार्टनरशिप में लॉन्च होगा TIME100 Next India

    Share Market: लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का; Infosys, HCLTech, Cipla के शेयर टूटे

    Share Market: लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का; Infosys, HCLTech, Cipla के शेयर टूटे

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    PSL में हार के बाद कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी गाली, पाकिस्तान सुपर लीग की हो रही फजीहत

    PSL में हार के बाद कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी गाली, पाकिस्तान सुपर लीग की हो रही फजीहत

    खुल गया केकेआर से श्रेयस अय्यर के बाहर होने का राज़, टीम के पूर्व कोच ने बताई पूरी बात

    खुल गया केकेआर से श्रेयस अय्यर के बाहर होने का राज़, टीम के पूर्व कोच ने बताई पूरी बात

    Dc vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होगा पंजाब किंग्स से सामना

    Dc vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होगा पंजाब किंग्स से सामना

    NGT हुआ सख्त, नियमों के पालन ना करने पर आईपीएल के इन 6 स्टेडियम को थमाया नोटिस

    NGT हुआ सख्त, नियमों के पालन ना करने पर आईपीएल के इन 6 स्टेडियम को थमाया नोटिस

    पंजाबी सिंगर दिलजीत ने पहली बार दिखाया मां का चेहरा:कनाडा में शो के दौरान स्टेज पर गले मिलीं; हाथ मिलाया और दिया आशीर्वाद

    अन्नू कपूर बोले-ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया:फिर भी उसने अंतिम दिनों में उनकी देखभाल की, शादी के 8 महीने बाद छोड़ा था

    अन्नू कपूर बोले-ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया:फिर भी उसने अंतिम दिनों में उनकी देखभाल की, शादी के 8 महीने बाद छोड़ा था

    53 बरस के हुए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर, फैंस के साथ केक काट कर मनाया जश्न

    53 बरस के हुए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर, फैंस के साथ केक काट कर मनाया जश्न

    IPL 2026: मुंबई इंडियंस पर कनकशन नियम के गलत इस्तेमाल का आरोप, कोच महेला जयवर्धने ने दी सफाई

    सलमान खान की नई फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी:'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की, वीडियो में दिखीं नयनतारा

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इन दो खिलाड़ियों की NOC की रद्द, PSL में खेलने की अनुमति नहीं

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग फिर हुई तेज, राज्यसभा में विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया नया नोटिस

    AAP’s Raghav Chadha Joins BJP Live: AAP में आया बड़ा भूचाल, राघव चड्ढा के साथ और 6 सासंदों ने छोड़ी पार्टी, देखें हर अपडेट

    AAP संसदीय दल में टूट! राघव चड्ढा बोले- हमारे साथ पार्टी के दो-तिहाई सांसद

    ‘TMC का दीया बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है’, दमदम में बोले पीएम मोदी

    गुवाहाटी हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की, हिमंता की पत्नी पर लगाए थे आरोप

    गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगा कंफर्म टिकट! रेलवे ने भारी संख्या में चलाई समर स्पेशल ट्रेनें

    बंगाल चुनावः ‘दीदी जाने वाली हैं, बीजेपी आने वाली है’, अमित शाह का दावा, बोले-भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त

    IMD की चेतावनी! अब सताएगी भीषण गर्मी, दिल्ली और यूपी समेत 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, रातें भी बेहद गर्म होंगी

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में टूट गए मतदान के सारे रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार हुई इतनी वोटिंग

    उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: टिहरी गढ़वाल में गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे

    उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: टिहरी गढ़वाल में गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

Rajat Sharma’s Blog | घुसपैठियों के खिलाफ मोदी की रण हुंकार

by krutikadalvibiz
September 16, 2025
in Blog, Lifestyle
242 10
0
Rajat Sharma’s Blog | घुसपैठियों के खिलाफ मोदी की रण हुंकार
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rajat Sharma Blog, Rajat Sharma Blog Latest, Rajat Sharma- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के उस इलाके में जाकर RJD और कांग्रेस को घेरा, जहां महागठबंधन मजबूत है, जहां मुस्लिम आबादी चालीस फीसद से ज्यादा है। मोदी ने पूर्णिया में एयरपोर्ट के उद्घाटन किया, वंदे भारत, अमृत भारत और एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इसके बाद मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं, लेकिन बीजेपी, NDA बिहार को विकास का इंजन बनाना चाहते हैं। मोदी ने घुसपैठियों का मुद्दा उठाया, कहा कि जो लोग घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकाल रहे हैं, वे कान खोलकर सुन लें, घुसपैठिए बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं, हमारे संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं, डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए घुसपैठियों को देश से बाहर जाना ही होगा, ये मोदी की गारंटी है।”

इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी ने बिहार के लिए जितना किया है, उतना काम इससे पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। जब जनता तालियां बजाने लगी, तो नीतीश ने कहा कि सिर्फ तालियां बजाने से काम नहीं चलेगा। सब लोग खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करें।

जिस मंच से मोदी राहुल-तेजस्वी पर निशाना साध रहे थे, उसी मंच पर पप्पू यादव पूर्णिया के सांसद के नाते मौजूद थे। पप्पू यादव ने एयरपोर्ट, वंदे भारत-अमृत भारत ट्रेनें शुरू करने के लिए मोदी का आभार प्रकट किया। पूर्णिया एयरपोर्ट खुलने की खुशी में पप्पू यादव ने खीर बांटी। पप्पू यादव ने कहा कि मोदी ने पूर्णिया को आज बहुत कुछ दिया है, अगर मोदी पूर्णिया के विकास में इसी तरह मदद करेंगे तो वो भी प्रधानमंत्री का साथ देंगे।

मोदी ने जिस तरह से बिहार के सीमांचल के लिए Airport और train सेवा का उद्घाटन किया, उसका चुनाव में फायदा तो होगा। जिस तरह से नीतीश कुमार एक के बाद एक कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करके लोगों के बैंक खातों में पैसा पहुंचाने में लगे हैं, इससे वोटों में इजाफा तो होगा।

कांग्रेस और RJD मोदी को मां की गाली देने वालों को समर्थन दे कर खुश हैं, नीतीश कुमार को कमजोर और बीमार बताकर गदगद् हैं लेकिन नीतीश कुमार ने अपने पुराने अंदाज में तेजस्वी यादव को जवाब दिया। अब RJD वाले इस बात को मुद्दा बनाना चाहते हैं कि नीतीश कुमार ने मोदी का इतना जोरदार अभिनंदन क्यों किया। तो फिर उन्हें पप्पू यादव से भी पूछना पड़ेगा कि पप्पू ने पूर्णिया को लेकर  प्रधानमंत्री मोदी की इतनी तारीफ क्यों की।।

टीम इंडिया ने कैसे पाकिस्तान के जले पर नमक छिड़का

एशिया कप में भारत से बुरी तरह मात खाने के बाद पाकिस्तान रो रहा है। मैच रैफरी को हटाने की मांग कर रहा है, मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को पेनल से न हटाने पर टूर्नामेंट में आगे न खेलने की धमकी दे रहा है। ताजा खबर ये है कि ICC ने एंडी पायक्रॉफ्ट को मैच रैफरी पैनल से हटाने के पाकिस्तान के अनुरोध को खारिज कर दिया है। खबर ये भी है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में आगे भी खेलते रहेगा।

 रविवार को दुबई में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई,  एकतरफा मैच में सात विकेट से रौंद दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम के सदस्यों से हाथ मिलाये बगैर पैवलियन लौट गए। टॉस के बाद भी कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कैप्टन  सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने इस जीत को पहलगाम में मारे गये बेगुनाहों और ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले भारतीय सेना के जवानों के नाम किया।

 पाकिस्तान ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट डायरेक्टर उस्मान वाहला को भी सस्पेंड कर दिया है। उस्मान वाहला पर आरोप था कि उन्होने भारतीय खिलाड़ियों के रवैये का मुद्दा ICC के सामने तत्काल क्यों नहीं उठाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि कुछ बातें खेल भावना और क्रिकेट शिष्टाचार से भी ऊपर होती है, पहलगाम का मुद्दा ऐसा ही है। सूर्य कुमार यादव ने कहा कि टीम इंडिया ने मैदान पर जो किया वो बिल्कुल सही था, टीम इंडिया के खिलाड़ी सबसे पहले भारतीय हैं, पूरी टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और वो इस जीत को देश की सशस्त्र सेनाओं को समर्पित करते हैं।

भारतीय खिलाड़ियों के इस रूख से पाकिस्तान क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड के अफसर बिलबिला रहे हैं। पाकिस्तान मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर खेल भावना की दुहाई दे रहे हैं। तनवीर अहमद और मोईन खान ने तो यहां तक कह दिया था कि अब PCB के अधिकारियों को BCCI का बॉयकॉट करना चाहिए, BCCI के लोगों से हाथ नहीं मिलाना चाहिए तभी पता लगेगा कि बेइज्जती क्या होती है। असल में पहलगाम के आतंकवादी हमले के बाद से भारत के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। भारत में लोग पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का विरोध कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत पहले ही कह चुका है कि हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैच नहीं खेलेंगे लेकिन अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किसके साथ खेलना है, किसके साथ नहीं, इसका फैसला भारत नहीं कर सकता। जीत के बाद हमारे खिलाड़ियों ने जो किया, वहीं देश की भावनाओं का सही  प्रकटीकरण था। पहली बात ये है कि हमें पाकिस्तान के साथ मैच खेलना ही नहीं चाहिए था। अब उन्हें बुरी तरह हरा दिया तो लोगों की नाराजगी थोड़ी कम हुई है। लेकिन पाकिस्तान को तो हर हार पर रोने की आदत है, वो चाहें जंग के मैदान में हारें या क्रिकेट की pitch पर।

पाकिस्तान को मातम तो अपनी टीम की पिटाई पर मनाना चाहिए था पर वो इस बात को लेकर रो रहे हैं कि हाथ क्यों नहीं मिलाया। हाथ मिलाते तो रोते कि गले क्यों नहीं लगाया। पाकिस्तान की टीम को रोना तो इस बात पर चाहिए था कि उनके बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों fail हुए। पर वो रो इस बात पर रहे हैं कि Indian dressing room का दरवाजा बंद मिला। दरवाजे तो उसी दिन से बंद हैं जबसे पाकिस्तानी cricketers ने हमारे बेगुनाह लोगों का कत्ल करने वालों का समर्थन किया था। मैं कप्तान सूर्य कुमार यादव की तारीफ करूंगा कि उन्होंने अपनी जीत को पहलगाम में मारे गये बेगुनाहों और हमारी सेना को समर्पित किया।

वनतारा: न्याय की जीत, बेजुबानों को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस फाउंडेशन के एनिमल रेस्क्यू ऐंड रिहैबिलिटेशन सेंटर, वनतारा को तमाम आरोपों से क्लीन चिट दे दी है। जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस पी बी वराले की बेंच ने कहा कि वनतारा ने नियम क़ायदों के हिसाब से ही देश विदेश से जानवर लाए हैं और उनकी देख-रेख का इंतजाम किया है।

अदालत ने कहा कि SIT रिपोर्ट पढ़ने से स्पष्ट हो जाता है कि वनतारा पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने अपनी जांच में किसी भी कानून या नियम का उल्लंघन नहीं पाया है। वनतारा गुजरात के जामनगर में है जहां बेसहारा और बीमार जंगली जानवरों की देख-रेख की जाती है। असल में दो लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जियां दे कर आरोप लगाया था कि वनतारा में देश-विदेश से जो जानवर इकट्टे किए गए हैं, वो नियमों के ख़िलाफ़ हैं, वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन हैं।

इन आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस जे. चेलमेश्वर की अगुवाई में एक SIT बनाई गई। इस SIT में उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राघवेंद्र चौहान, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले और पूर्व IRS ऑफ़िसर अनीश गुप्ता को शामिल किया गया था। SIT ने 12 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी थी। सोमवार को  इसी रिपोर्ट के हवाले से सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा को क्लीन चिट दे दी।

सुप्रीम कोर्ट ने अच्छा किया कि अनंत अंबानी के वनतारा की जांच करवाई। जांच करने वाली टीम के नेता जस्टिस चेलमेश्वर थे। जिनके बारे में कोई ये नहीं कह सकता कि वो सरकार समर्थक हैं। इसीलिए कोई ये भी नहीं कह पाएगा कि मोदी ने अंबानी को बचाया। बड़ी बात ये है कि अनंत अंबानी ने बेसहारा, बीमार जानवरों के इलाज के लिए अपने पैसे से विश्व स्तरीय facility बनाई है। इन बेसहारा जानवरों को प्राकृतिक वातावरण में रखा गया है।

अनंत अंबानी ये पैसा होटल, कैसिनो या दुनिया के किसी भी कारोबार में लगा सकते थे। करोड़ों रुपये और कमा सकते थे। पर उन्होंने अपना समय, अपना पैसा और अपना दिमाग पशु-पक्षियों को बचाने, उन्हें आश्रय देने, उनकी देखभाल करने के लिए लगाया। ये बेजुबान जानवर कभी Thank you तो नहीं कह पाएंगे लेकिन उनकी आंखों में करुणा और आभार की झलक जरूर दिखाई देगी। (रजत शर्मा)

देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 15 सितंबर, 2025 का पूरा एपिसोड

Latest India News

Tags: BlogIndia Pakistan matchRajatRajat SharmaRajat Sharma Blograjat sharma blog on Modi’s war against infiltratorsSharmasTeam indiaVantaraइंडिया पाकिसतान मैचकखलफघसपठयघुसपैठियों के खिलाफ मोदी की रण हुंकारमदरजत शर्मारजत शर्मा ब्लॉगरणवनताराहकर
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

March 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
28 अप्रैल को वाराणसी से शुरू होंगी 2 अमृत भारत ट्रेनें, यूपी-महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट; इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

28 अप्रैल को वाराणसी से शुरू होंगी 2 अमृत भारत ट्रेनें, यूपी-महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट; इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

April 24, 2026
PSL में हार के बाद कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी गाली, पाकिस्तान सुपर लीग की हो रही फजीहत

PSL में हार के बाद कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी गाली, पाकिस्तान सुपर लीग की हो रही फजीहत

April 24, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग फिर हुई तेज, राज्यसभा में विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया नया नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग फिर हुई तेज, राज्यसभा में विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया नया नोटिस

April 24, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In