टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फैंस के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, पंत फिट होने की राह पर है और वह 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज से पहले मैदान र दिख सकते हैं। पंत 25 अक्तूबर से शुरू होने वाले 2025-26 रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर में खेलते दिख सकते हैं। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पिछले महीने दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते समय कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेलते दिख सकते हैं।




































